Media24Media.com: भारत स्काउट एंड गाइड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारत स्काउट एंड गाइड. Show all posts
Showing posts with label भारत स्काउट एंड गाइड. Show all posts

छत्तीसगढ़ में होगा स्काउट एंड गाइड का राष्ट्रीय जम्बूरी : बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : भारत स्काउट एंड गाइड का राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जाएगा यह जानकारी संस्था के राज्य अध्यक्ष एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी है। भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त  के खंडेलवाल गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे।


 इस दौरान उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ स्काउट एंड गाइड के राज्य अध्यक्ष सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर अगले साल, नवंबर 2025 में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जम्हूरि करने की मांग की। जिसको  बृजमोहन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा दी उसके बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनको विस्तृत रिपोर्ट शॉपिंग जिसको मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और नवंबर 2025 में छत्तीसगढ़ में जम्बूरी के आयोजन को मंजूरी दे दी। 

जम्बूरी का आयोजन नया रायपुर मेला स्थल पर करने का निर्णय लिया गया है जिसमें 125 देश से करीब 30 हजार स्काउट गाइड शामिल होंगे। प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी अध्यक्ष  राजेश अग्रवाल, मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव, राज्य सचिव  कैलाश सोनी और कोषाध्यक्ष  मुरली शर्मा भी शामिल रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.