Media24Media.com: भारत विकसित

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारत विकसित. Show all posts
Showing posts with label भारत विकसित. Show all posts

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक खुशवंत, कहा सभी की भागीदारी से ही बनेगा भारत विकसित

No comments Document Thumbnail

आरंग । ग्राम गुल्लू में शक्ति वंदन अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।


जिसमें विभिन्न क्लस्टर से पहुंचे महिला समूह की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जो बहुत ही आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा सभी की भागीदारी से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। हमें अपनी सोच बड़ी रखना चाहिए‌‌। और अपने ताकत को समझकर अपने अधिकार की प्राप्ति के लिए स्वयं को जागरूक रखें।

महिलाओं की सशक्तीकरण से देश आत्मनिर्भरता और प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा। महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण मिल रहा है।अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक करते हुए विभिन्न प्रकार की योजना का लाभ उठाएं। साथ ही जिला पंचायत सदस्य रानी केजू पटेल,सभापति अनिल सोनवानी और गोविंद साहू ने भी संबोधित किया। वही सीईओ कुमार सिंह लहरे ने कार्यक्रम के परिचयात्मक उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के अंतर्गत विकासखंड में एक सौ पंद्रह करोड़ की राशि न्यूनतम ब्याज दर पर बैंक ऋण के रूप में महिला स्व सहायता समूह को प्रदान की गई है। 

यहां की महिला स्व सहायता समूह मेंगनेटो माल रायपुर, रेल्वे स्टेशन मंदिर हसौद,आई आई आईटी नया रायपुर में कैंटीन एवं अन्य गतिविधियों का सफलता पूर्वक संचालन कर रही है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूहो को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजा तंबोली, वरिष्ठ भाजपा नेता नेतराम चंद्राकर,महामंत्री देवनाथ साहू, चम्मन लाल साहू, श्रीमती बसंती चंद्राकर, कृष्ण कुमार वर्मा, समोंदा मंडल अध्यक्ष नंद कुमार साहू,सत्यार्थ साहू, अशोक यादव रेवाराम साहू, मीडिया प्रभारी पुष्पा यादव, सरपंच श्रीमती तारा बाई ढीढी,मनीराम आडिल सहित बड़ी संख्या में विकासखंड के सभी क्लस्टर के महिला समूहों की महिलाएं और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मितांजली मंहती और कुमारी हिमानी बंजारे ने की। आभार प्रदर्शन जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे ने किया। वही कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में देवानंद निर्मलकर, रामरतन टेंगवार,पी एल मिरी, तेजेश्वरी बघेल, नीलम खरे,योगेश कुमार,अमीत सरकार शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल की अहम भूमिका रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.