Media24Media.com: भारत में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारत में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन. Show all posts
Showing posts with label भारत में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन. Show all posts

PM मोदी के जन्मदिन पर बना नया रिकॉर्ड, 2.50 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन

No comments Document Thumbnail

भारत में शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बना है। शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के तहत 2.50 करोड़ से ज्यादा खुराक देकर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसे विश्व इतिहास का सुनहरा अध्याय बताया है। 


कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक दी गई कुल खुराक रात 12 बजे 79.33 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। कई खबरों के मुताबिक इससे पहले दैनिक खुराक का रिकॉर्ड चीन ने बनाया था, जहां जून में 2.47 करोड़ टीके लगाए गए थे। मांडविया ने ट्वीट करते हुए लिखा 'भारत को बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारत ने आज इतिहास रच दिया है। 2.50 करोड़ से ज्यादा टीके लगा कर देश और विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा है। आज का दिन स्वास्थ्यकर्मियों के नाम रहा।'

PM ने स्वास्थ्यकर्मियों को सराहा

इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा था कि 'हर भारतीय आज रिकॉर्ड संख्या में किए गए टीकाकरण को लेकर गौरवान्वित होगा। मैं टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए हमारे चिकित्सकों, नवोन्मेषकों , प्रशासकों, नर्सों, स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम मोर्चे के सभी कर्मियों की सराहना करता हूं। कोविड-19 को हराने के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देते रहें।'

BJP ने किया था 'सेवा दिवस' के रूप में मनाने का ऐलान

वहीं शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे तक देशभर में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया था। 2.30 बजे तक ये आंकड़ा 1.25 करोड़ को पार कर गया। 3.30 बजे तक ये आंकड़ा 1.60 करोड़ के पार हो गया था। BJP ने PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर पहले से ही इस दिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाने का ऐलान किया था। पार्टी की तरफ से कहा गया था कि इस दिन मेगा वैक्सीनेशन का खास कार्यक्रम देशभर में चलाया जाएगा।

BJP ने पहले से कर रखी थी पूरी तैयारी

देशभर में इस मेगा वैक्सीनेशन के लिए  BJP ने 6 लाख से ज्यादा वॉलंटियर्स की फौज तैयार की थी, जो लोगों को वैक्सीन ड्राइव में शामिल होने में मदद पहुंचा रहे थे। इन वॉलंटियर्स से लोगों को वैक्सीनेशन की कतार तक पहुंचने और उन्हें सहूलियत से वैक्सीन लगवाने में मदद मिली। शुक्रवार को कोविड-19 टीकाकरण में 26.92 लाख लोगों का टीकों की खुराक देकर कर्नाटक शीर्ष पर रहा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने रात 9 बजे तक के आंकड़ों के आधार पर ये जानकारी दी।

इन राज्यों में सबसे ज्यादा लगा टीका

मंत्री के कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक कर्नाटक के बाद बिहार में 26.6 लाख से ज्यादा खुराक दी गई। वहीं उत्तर प्रदेश में 24.8 लाख से ज्यादा खुराक, मध्य प्रदेश में 23.7 लाख से ज्यादा खुराक और गुजरात में 20.4 लाख से ज्यादा खुराक दी गई। देश में कोरोना के खिलाफ 21 जून को 88.09 लाख और 27 अगस्त को 1.03 करोड़ टीकाकरण हुआ था।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.