Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारत माता अवार्ड. Show all posts
Showing posts with label भारत माता अवार्ड. Show all posts

भारत माता अवार्ड से सम्मानित होंगे 11 बच्चे

No comments Document Thumbnail

पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित संस्कार शिक्षण संस्थान के 11 बच्चों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय भारत माता अभिनंदन सम्मान से इन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान विविध विधाओं में अनुकरणीय कार्य के लिए दिया जा रहा है। भारत माता अभिनंदन संगठन भिवानी हरियाणा के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक प्रभात गौर के सौजन्य से देश के सभी प्रांत और जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न सामाजिक गतिविधि, साहित्यिक, शैक्षणिक, पर्यावरण, विज्ञान, नवाचार, जल संरक्षण, कला, संगीत, चित्रकला, देशभक्ति नृत्य, भारतीय संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन जैसे अनुकरणीय कार्य करने वाले बच्चों और समाज सेवक को भारत माता अभिनंदन सम्मान से विभूषित किया जाना है।

संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा की संचालिका श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया कि  हमारे संस्थान में समय-समय पर बच्चों की पर्सनालिटी डेवलपमेंट के साथ-साथ विभिन्न विधाओं में अनुकरणीय कार्य किए जाते हैं। सत्र 2021-22 में संस्थान के 11 बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।भारत माता अभिनंदन अवार्ड के लिए इनका चयन किया गया है। जिसमें बच्चे अपने नवाचार, विज्ञान, देशभक्ति चित्रकला, डांस विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर यह सम्मान दिया जा रहा है। 

डिजिटल भारत माता सम्मान 

संस्थान के सम्मान प्राप्त करने वाले बालक वर्ग में आदित्य शर्मा, अनिरुद्ध नायक, संभव मोहंती, रौनक सिन्हा, मयंक राज नायडू बालिका वर्ग में अदिति सिन्हा, तिक्षा चंद्राकर, युक्ति महानंद, आव्या अग्रवाल, स्वेच्छा सिन्हा ,विदुषी पटेल शामिल हैं। इन बच्चों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से डिजिटल भारत माता सम्मान अवार्ड से नवाजा जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.