Media24Media.com: भारत मंडपम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारत मंडपम. Show all posts
Showing posts with label भारत मंडपम. Show all posts

आधार सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट के लिए मिला गौरव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : आधार सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के बायोमैट्रिक आधार अपडेट की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित आधार संवाद कार्यक्रम में दिया गया।


कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (फायनेंस) तेनतु सत्यनारायण द्वारा यह सम्मान छत्तीसगढ़ को प्रदान किया गया। राज्य की ओर से छत्तीसगढ़ सदन के श्री मनीष जोशी ने यह सम्मान ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि चिप्स, राज्य में नामांकन एजेंसी के रूप में कार्य करते हुए आधार से संबंधित सेवाएं प्रदान कर रही है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ एवं जन सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मलिक ने बताया कि राज्य में 5 से 7 एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुरूप चिप्स द्वारा विगत एक वर्ष में राज्य के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 944 विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया गया है, जिनमें 38,762 नागरिकों का आधार पंजीयन एवं अद्यतन किया गया।

भारत मंडपम में मुख्यमंत्री साय ने किया सियान का सम्मान, आत्मीयता ने जीता सबका दिल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सादगी और संवेदनशीलता ने एक बार फिर लोगों के दिलों को छू लिया। यह दृश्य था राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में, जहां छत्तीसगढ़ दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। छत्तीसगढ़ की परंपरा और कला की शानदार प्रस्तुतियां मंच पर हो रही थीं, और दर्शक तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ा रहे थे।


इसी दौरान मुख्यमंत्री साय की नजर दर्शकों के बीच एक वृद्ध व्यक्ति पर पड़ी, जो खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे थे। मुख्यमंत्री ने तुरंत अपने सहायक से कहा कि उस बुजुर्ग को पास बुलाएं। कुछ ही पल में वह बुजुर्ग व्यक्ति मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। श्री साय ने बड़े ही आत्मीय भाव से उनका स्वागत किया और उन्हें अपने पास बैठने का आग्रह किया।

कार्यक्रम देखकर बाहर आये बुजुर्ग श्री रामावतार तिवारी ने बताया कि मुझे बहुत अच्छा लगा जब मुख्यमंत्री ने मुझे सम्मान दिया, अपने पास बैठाया और मेरा हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने इतना बड़ा ओहदा हासिल करने के बाद भी अपनी विनम्रता और संस्कार को नहीं छोड़ा।

रामावतार तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सीधे सरल लोगों के बारे में सुनते आये हैं। वहां के मुख्यमंत्री से मिलकर लगा कि सीधे और सरल लोगों के मुखिया भी सीधे और सरल स्वभाव के हैं। मुख्यमंत्री साय का हृदय संवेदनशीलता से परिपूर्ण है। हम एक दूसरे से अपरिचित भले ही हो सकते हों लेकिन संवेदनशील हृदय के द्वारा हम एक दूसरे की भावनाओं को प्रगाढ़ता से महसूस कर सकते हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: महासमुंद नगर पालिका को पूर्वी जोन भारत में प्रथम पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

नगरपालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग,सी एम ओ टामसन रात्रे व मिशन क्लीन सिटी की टीम ने किया पुरुस्कार ग्रहण


रायपुर : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने पुरस्कार ग्रहण किया। राज्य को स्वच्छता के क्षेत्र में तृतीय स्थान मिला।

वही महासमुंद नगरपालिका को पूर्वी जोन भारत में स्वच्छता के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रथम पुरुस्कार से प्राप्त हुआ। ज्ञातव्य है की कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में महासमुंद नगर पालिका के मिशन क्लीन सिटी की टीम ने विशेष अभियान चला कर स्वच्छता के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल की है ।

निरंतर सफाई अभियान और घर-घर कचरा उठाव की नियमित कार्यशैली से यह विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस अवसर मिशन क्लीन सिटी के जिला समन्यवक नीतू प्रधान , इंजिनियर दिलीप कश्यप व स्वच्छता सुपरवाइजर रमा महानंद मौजूद थे।
इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ,जनप्रतिनिधिगण और नगरवासियों ने नगर पालिका महासमूंद को बधाई दी है।

भारत मंडपम में ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में भाग लेंगे पीएम मोदी

No comments Document Thumbnail

 नईदिल्ली ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली में भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हिस्‍सा लेंगे। इस अवसर पर मोदी युवाओं के मार्च-पास्ट को झंडी दिखाएंगे।




 वीर बाल दिवस श्री गुरू गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछले वर्ष जनवरी में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व वाले दिन प्रधानमंत्री ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

सरकार नागरिकों, विशेषकर छोटे बच्चों को साहिबजादों के अनुकरणीय साहस की कहानी के बारे में बताने और शिक्षित करने के लिए पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। साहिबजादों के जीवन और बलिदान पर एक डिजिटल प्रदर्शनी देश भर के स्कूलों और बाल देखभाल संस्थानों में प्रदर्शित की जाएगी।

G20 Summit : शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज कार्यक्रम में ये 3 कांग्रेसी CM शामिल नहीं होंगे, जानें क्या है वजह

No comments Document Thumbnail

G20 Summit : भारत मंडपम में शनिवार शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विदेशी नेताओं के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगी, जिसमें देश के कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया है, जिस पर विवाद हो गया है। इससे नाराज होकर तीन कांग्रेसी सीएम ने भी इस रात्रिभोज कार्यक्रम से दूर रहने का फैसला किया है।


इन राज्यों के सीएम नहीं होंगे शामिल

बता दें कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जी20 के रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है। हालांकि हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और वह शिमला से दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी ने कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला मुख्यमंत्रियों पर ही छोड़ दिया है।

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

मल्लिकार्जुन खरगे को जी20 के रात्रिभोज कार्यक्रम में ना बुलाने पर खुद खरगे ने कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन राहुल गांधी ने इसे लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी इन दिनों बेल्जियम के दौरे पर हैं। वहीं पर उन्होंने केंद्र सरकार पर जी20 के रात्रिभोज कार्यक्रम में ना बुलाने की आलोचना की और आरोप लगाया कि सरकार देश की 60 प्रतिशत जनता के नेता की इज्जत नहीं कर रही है। वहीं मल्लिकार्जुन खरगे को रात्रिभोज कार्यक्रम में ना बुलाने पर एक सरकारी अधिकारी ने संकेत दिया कि केवल केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और सुप्रीम कोर्ट के जजों को ही कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.