Media24Media.com: भारत के चंद्रयान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारत के चंद्रयान. Show all posts
Showing posts with label भारत के चंद्रयान. Show all posts

Mann Ki Baat: चंद्रयान की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पढ़ी कविता

No comments Document Thumbnail

Mann Ki Baat  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। यह मन की बात का 104वां एपिसोड है। पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत चंद्रयान 3 की सफलता के साथ की।


पीएम ने कहा- भारत के चंद्रयान ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं। मिशन चंद्रयान नए भारत की उस स्पिरिट का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है, और हर हाल में, जीतना जानता भी है।

पीएम ने कहा - भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण

पीएम ने चंद्रयान मिशन को लेकर कहा - साथियों, आपको याद होगा इस बार मैंने लाल किले से कहा है कि हमें महिलाओं के नेतृत्व में डेवलपमेंट को राष्ट्रीय चरित्र के रूप में सशक्त करना है। भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है | इस पूरे मिशन में अनेकों महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर्स सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उस देश को विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है।

1959 के बाद से पहली बार वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 26 मेडल जीते

खेल पर बात करते हुए पीएम ने कहा- कुछ ही दिनों पहले चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स हुए थे। इन खेलों में इस बार भारत का प्रदर्शन अब तक का सबसे अच्छा रहा। हमारे खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11 गोल्ड मेडल थे। आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 1959 से लेकर अब तक जितने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स हुए हैं, उनमें जीते सभी मेडल्स को जोड़ दें तो भी ये संख्या 18 तक ही पहुंचती है। इतने दशकों में सिर्फ 18, जबकि इस बार हमारे खिलाड़ियों ने 26 मेडल जीत लिए।

जी-20 की बैठक, पीएम बोले-सितंबर का महीना, भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा

जी-20 को लेकर पीएम ने कहा- सितंबर का महीना, भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है। अगले महीने होने जा रही G-20 लीडर्स समिट के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अनेक वैश्विक संगठन राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। G-20 बैठक के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी। अपनी प्रेसिडेंसी के दौरान भारत ने G-20 को और ज्यादा इंक्लूसिव फोरम बनाया है। भारत के निमंत्रण पर ही अफ्रीकी संघ भी G-20 से जुड़ी और अफ्रीका के लोगों की आवाज दुनिया के इस अहम प्लेटफार्म तक पहुंची।

103वें एपिसोड में मेरी माटी, मेरा देश अभियान की बात की गई थी

मन की बात के 103वें एपिसोड में PM मोदी ने शहीदों के सम्मान में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान चलाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था- आज देश में अमृत महोत्सव की गूंज है, शहीद वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान शुरू होगा। इसके तहत देश-भर में शहीदों की याद में विशेष शिलालेख भी स्थापित किए जाएंगे।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.