Media24Media.com: भारत का युद्ध मोड ऑन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारत का युद्ध मोड ऑन. Show all posts
Showing posts with label भारत का युद्ध मोड ऑन. Show all posts

देशभर में 7 मई को बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन, केंद्र ने राज्यों को दिए मॉक ड्रिल के निर्देश, मंत्रालय ने सुबह बुलाई बड़ी बैठक

No comments Document Thumbnail

 India-Pakistan Tension : तनाव के बीच भारत का युद्ध मोड ऑन हो गया है. पाक से जंग से पहले भारत फूलप्रूफ तैयारी में जुट गया है. सात मई को देश में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी. इसके लिए गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिए हैं. गृह मंत्रालय ने राज्यों से 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा है.संभवत: 1971 के बाद देश में पहली बार सिविल मॉक ड्रिल होगी. इस सुरक्षा मॉक ड्रिल में हमले में खुद को बचाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे पहले गृह सचिव ने आज मंगलवार को सुबह 10.45 बजे एक बड़ी बैठक बुलाई है।


7 मई को देशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सरकार ने 7 मई को सिविल डिफेंस के लिए मॉक ड्रिल का फैसला लिया है। इसके लिए राज्यों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। इस ड्रिल में कई जरूरी कदम उठाए जाएंगे। आइए जानते हैं मॉक ड्रिल के दौरान किन-किन बातों पर फोकस किया जाएगा।

1. सबसे पहले, एयर रेड वार्निंग सायरन को चालू किया जाएगा। इसका मतलब है कि हमले की चेतावनी देने वाले सायरन को बजाया जाएगा।
2. नागरिकों और छात्रों को सिविल डिफेंस के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी कि हमले की स्थिति में खुद को कैसे बचाएं।
3. क्रैश ब्लैक आउट के उपाय किए जाएंगे। इसका मतलब है कि हमले के दौरान रोशनी बंद करने यानी क्रैश ब्लैक आउट की व्यवस्था की जाएगी।
4. महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को जल्दी से छिपाने की व्यवस्था की जाएगी। प्लांट्स और जरूरी जगहों को दुश्मनों से बचाने के लिए उन्हें कैसे जल्द से जल्द छिपाया जाए ये बताया जाएगा।
5. निकासी योजना यानी एवेकुएशन प्लान क्या होगा, इससे लोगों को अपडेट किया जाएगा। इसके साथ ही उसका अभ्यास भी किया जाएगा। एवेकुएशन प्लान का मतलब है कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की योजना। इसका मतलब है कि युद्ध की स्थिति में कैसे आम लोगों को सुरक्षित जगह ले जाएं इसकी तैयारी की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.