Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भाजयुमो प्रदर्शन. Show all posts
Showing posts with label भाजयुमो प्रदर्शन. Show all posts

बेरोजगारी के मसले पर भाजपा का छत्तीसगढ़ में महा प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर राजधानी रायपुर में राज्य सरकार के खिलाफ घेराव और विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के इस हल्ला-बोल आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया। घेराव के लिए निकलने से पहले रायपुर नगर निगम कार्यालय के समीप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए,  


भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय
अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में भूपेश बघेल की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में माफिया राज चल रहा है और राज्य के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। इस जनसभा को पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के साथ ही भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

लाठीचार्ज और गिरफ्तारी

इस जनसभा के बाद मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कई जगह झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने ओसीएम चौक और कालीबाड़ी चौक पर लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज में कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है।



इस दौरान पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया। यहां पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का पूरा प्रयास किया, लेकिन कई कार्यकर्ताओं के साथ युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव और अकलतरा विधायक सौरभ सिंह मुख्यमंत्री निवास के पास पहुंच गए, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

चार सौ पचास की गिरफ्तारी

इस बीच, राज्य शासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज घेराव प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता पार्टी के चार सौ पचास कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। शासन के अनुसार इस प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था संभालने की ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को चोटें आईं और कुछ को फै्रक्चर भी हुआ है। दूसरी ओर, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने रोजगार के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गलत बयानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जब भाजपा की सरकार थी,


 

तब बेरोजगारी दर बाईस प्रतिशत थी, जबकि अभी कांग्रेस के शासन में राज्य की बेरोजगारी दर शून्य दशमलव सात आठ प्रतिशत है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को कांग्रेस सरकार रोजगार उपलब्ध करवाने में देश में पहले स्थान पर हैं। चौबे ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहीं भी बेरोजगारी भत्ता का उल्लेख नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता के नाम पर भाजपा युवाओं में भ्रम फैला रही है। पत्रकारवार्ता में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया भी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.