Media24Media.com: भाजपा कार्यालय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भाजपा कार्यालय. Show all posts
Showing posts with label भाजपा कार्यालय. Show all posts

भूपेश है तो भरोसा है का दौर आने से पहले खत्म हुआ, महंत का बयान इसका संकेत : भाजपा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस ब्रीफ को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा की भूपेश है तो भरोसा का दौर खत्म हो गया।ये हम नही कांग्रेस नेताओं के बयान बता रहे है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरण दास महंत ने कह दिया कि कांग्रेस का फिलहाल कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लडा जा रहा है अगर सत्ता आई तो दिल्ली में मुख्यमंत्री तय होगा यानी अब कांग्रेस ने बिलकुल साफ कर दिया की उन्हे भूपेश बघेल पर भरोसा नही है। 


उससे पहले भी मुख्यमंत्री के कई बार विरोध के बाद भी टी एस सिहदेव को दिल्ली से आदेश कर उपमुख्यमंत्री बनाया था। संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ कोटे से राज्यसभा भेजे गए सांसदों के बारे में कहा की वो कहा लापता है।राहुल गांधी उन्हे छत्तीसगढ़ टूर पर ही ले आते कम से कम जनता अपने राज्यसभा सांसदों के चेहरे तो देख लेती ।

संजय श्रीवास्तव ने कहा भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगो का हक मारा है छत्तीसगढ़ के बाहर के लोगो को राज्यसभा भेजना पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान है और जनता अपना हक मारने वालो को सबक सिखाने जा रही है।राहुल गांधी बताए उनके ये छत्तीसगढ़ के सांसद कहा लापता है। इसी दौरान प्रदेशनप्रवक्ता संजय श्रीवास्तव और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने लापता राज्यसभा सांसदों का पोस्टर जारी करते हुए पूछा ये सांसद कहा लापता है।


CG-NEWS : कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, 3 अलग-अलग थानों में मामला दर्ज…

No comments Document Thumbnail

रायपुर : शुक्रवार दोपहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई. इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया. साथ ही कार्यालय पर काली स्याही फेंकने और गाली-गलौज भी की. इस मामले में भाजपा के आवेदन पर मौदहापारा थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. साथ ही पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी एफआईआर दर्ज करवाई है.


वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाज़ी करने से कार्यालय में क्षति हुई. साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोट आने की शिकायत पर थाना खम्हारडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई है.


प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की करने, चोट पहुंचाने पर पुलिस के आवेदन पर थाना खम्हारडीह में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध FIR दर्ज़ की गई है.


राजीव भवन में प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जैसे-तैसे हटाया. जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी शंकर नगर चौक पर चक्काजाम करने बैठ गये थे. कुछ लोगों को वहां से उठाकर पुलिस बस में ले ज़ाया जा रहा था. आरोग्य हॉस्पिटल के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बस में तोड़फोड़ की. घटना पर थाना सिविल लाइन में FIR दर्ज़ की गई है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.