Media24Media.com: भाई को उतारा मौत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भाई को उतारा मौत. Show all posts
Showing posts with label भाई को उतारा मौत. Show all posts

रिश्तों का कत्ल ! गोली मारकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  राजधानी में आधी रात को बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने अपने छोटे भाई को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. रिंगरोड नंबर 3 स्थित सफायर ग्रीन फेस 2 निवासी आरोपी बड़ा भाई पियूष झा ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी.


हत्या के बाद आरोपी ने अपनी मां को वीडियो कॉल करके छोटे भाई पराग झा की हत्या की सूचना दी. जिसके बाद आरोपी पियूष झा गन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने तड़के सुबह 4 बजे आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा. पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है.

थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि ये घटना बीती रात की है. जिसमें फिलहाल जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक बड़ा भाई पियूष झा शराब का आदी था. छोटा भाई उसे हमेशा शराब पीने के लिए मना करता था. अक्सर इसी वजह से दोनों में विवाद होता था. जिससे आवेश में आकर पियूष झा ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी.

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही दोनों इस नए घर में आए थे. घर किराए का है. रविवार देर रात जब आरोपी की मां ने आरोपी पीयूष झा को फोन किया और पूछा कि तुमने खाना खाया क्या. तो उसने अपनी मां को फोन पर बताया कि मैनें अपने भाई पराग की गोली मारकर हत्या कर दी है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.