Media24Media.com: भाई की हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भाई की हत्या. Show all posts
Showing posts with label भाई की हत्या. Show all posts

CG Crime News: जादू-टोने के शक में कर दी चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने जादू-टोने के शक में अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर दी है. हालांकि सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।


यह पूरी घटना सलिहा थाना क्षेत्र के थरगांव की है, जहां आरोपी ने जादू-टोने के शक में अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि आरोपी ने चचेरे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. वहीं, दोषी पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी राम सिंह बरिहा (62) के बेटे की तबियत बार-बार खराब हो रही थी। वो काफी समय से उसका इलाज करवा रहा था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा था। बेटे की खराब तबियत को लेकर वो अपने चचेरे भाई परसराम बरिहा पर शक करता था। उसे लगता था कि उसका चचेरा भाई जादू-टोना करता है।

इस बात को लेकर आरोपी का अपने चचेरे भाई से अक्सर विवाद होता रहता था। इसके बाद राम सिंह ने अपने चचेरे भाई को मारने का प्लान बनाया। शुक्रवार रात 10 बजे वो परसराम के घर पहुंचा। यहां घर के आंगन में चचेरा भाई बैठा था। आरोपी ने आव देखा न ताव, सीधे अपने साथ लाई कुल्हाड़ी से परसराम के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान परसराम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने ही गांव के सरपंच और गांववालों को हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद सरपंच ने सलिहा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राम सिंह बरिहा को गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। एसडीओपी बिलाईगढ़ संजय तिवारी ने कहा कि मामले में परिजनों और गांववालों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.