Media24Media.com: भरोसे के सम्मेलन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भरोसे के सम्मेलन. Show all posts
Showing posts with label भरोसे के सम्मेलन. Show all posts

सत्य के रास्ते में चलने का संदेश बाबा गुरु घासीदास जी का है: बघेल

No comments Document Thumbnail

 रायगढ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में कहा कि, कला और संस्कृति के मुख्यालय हमारे रायगढ़ में आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी आए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने के बाद खड़के की सबसे पहले रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन में आए। तबसे उनका लगाव छत्तीसगढ़ में बना रहा है। अभी हमारे मुख्य अतिथि खड़गे जी के हाथों से बाबा गुरु घासीदास जी के आस्था के प्रतीक और गांव-गांव में निर्मित जैतखाम का शिलान्यास हुआ।


सत्य के रास्ते में चलने का संदेश बाबा गुरु घासीदास जी का है। सत्य के रास्ते को महात्मा गांधी जी ने भी बताया। सत्य का रास्ता हमारा रास्ता है। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव जी, नरसिम्हा राव जी सभी का उद्देश्य हिंदुस्तान की जनता को ताकतवर बनाने का रहा। हमारा एक ही उद्देश्य रहा है कि कैसे आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया जा सके, महिलाओं के जीवन में कैसे परिवर्तन लाया जा सके।

हमारे सुदूर वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी भाइयों बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लघु वनोपज खरीदने की व्यवस्था हमने हर जगह की, धान खरीदी की व्यवस्था हो रही है। देश का तीन चौथाई लघुवनोपज छत्तीसगढ़ में खरीदा जाता है। हमने शहीद महेंद्र कर्मा के नाम से बीमा योजना शुरू की जिसका लाभ 12.50 लाख संग्राहकों को मिल रहा है। ये छत्तीसगढ़ मॉडल है, जिसमें सबसे किया वायदा हम निभाते हैं।

समर्थन मूल्य में धान खरीदी, भूमिहीन मजदूरों को 7 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक अनुदान, अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा देने का वायदा था, हमने दिया। आज छत्तीसगढ़ में किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं, बच्चे सभी को मजबूत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार आपका पैसा आप तक लौटा रही है। हमारी सरकार संसाधनों का उपयोग आपके हित में करती है। आवास बनवाने के लिए हमने 47 हजार परिवार के खातों में 25-25 हजार रुपए की राशि जमा करवा दी। हमने आर्थिक सर्वेक्षण करवाया इसकी रिपोर्ट में जो आया उसके हिसाब से हमने तय किया है कि अब 10 लाख आवासहीन परिवारों को आवास देकर रहेगी।

 
 
 

मुख्यमंत्री भूपेश आज रायगढ़ जिले के दौरे पर,‘भरोसे के सम्मेलन’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । रायगढ़ के कोड़ातराई में 04 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खरगे व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसमें शामिल होंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में निर्मित होने वाले जैतखाम का शिलान्यास होगा तथा शासन की विभिन्न योजना के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व सहायता राशि वितरित की जाएगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी।


भरोसे के सम्मेलन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)के तहत 539 स्व-सहयता समूहों को 80 लाख 45 हजार रूपये की चक्रीय निधि एवं 1189 समूहों को 7 करोड़ 13 लाख 40 हजार रूपये की सामुदायिक निवेश निधि की राशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक औजार सहायता योजना एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत 1317 हितग्राहियों को 98 लाख 71 हजार रुपये मूल्य की सामग्री वितरित की जाएगी। शहीद महेन्द्रकर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दिलकुंवर राठिया को 4 लाख तथा उर्मिला राठिया को 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

कृषि विभाग के तहत किसान समृद्धि योजना अंतर्गत 3 लाख 79 हजार रुपये की लागत से 13 हितग्राहियों को नलकूप खनन एवं अनुदान एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत पम्प सेट का वितरण किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सहायक उपकरण योजना के तहत ट्रायसायकिल, टीएलएम एवं ब्लाइन्ड स्टिक सहायक उपकरण तथा छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के अंतर्गत 9 हितग्राहियों को 6 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद बस्तर दीपक बैज, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, आदिम जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सांसद गोमती साय, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर नगर निगम जानकी काटजू, सभापति नगर निगम जयंत ठेठवार, अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर सुशील भोय, सरपंच कोड़ातराई पद्मलता चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

 
 
 

मुख्यमंत्री बघेल न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित करेंगे 2029 करोड़ रूपए

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित ‘‘भरोसे के सम्मेलन’’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सम्मेलन में राज्य शासन की तीन न्याय योजनाओं के हितग्राहियों और राजीव युवा मितान क्लबों को कुल 2028.92 करोड़ रूपए की राशि वितरित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल 119 करोड़ 90 लाख 77 हजार रूपए की लागत से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा के बनने वाले शैक्षणिक भवन, संचालनालय भवन, प्रशासनिक भवन, छात्रावास सहित अन्य भवनों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल भरोसे के सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 24.53 लाख किसानों के खाते में खरीफ वर्ष 2022 के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम किश्त के रूप में 1894.93 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण करेंगे। इस योजना के तहत अब तक पिछले तीन वर्षों में किसानों को 18 हजार 208 करोड़ 10 लाख रूपए की राशि का भुगतान इनपुट सब्सिडी के रूप में किया गया है। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के 5 लाख 63 हजार 576 हितग्राहियों के खाते में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदाय की जाने वाली प्रथम किश्त की राशि 112.71 करोड़ रूपए का अंतरण करेंगे। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों को दो वर्षों में 476 करोड़ 68 लाख 32 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। इस योजना के तहत भूमिहीन मजदूरों को सालाना 7 हजार रूपए की सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री बघेल सम्मेलन में गोधन न्याय योजना के तहत 01 मई से 15 मई तक खरीदे गए गोबर के एवज में गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला समूहों के खाते में 13.57 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण करेंगे। गोधन न्याय योजना के तहत योजना के प्रारंभ होने से अब तक 116.19 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। गोबर विक्रेताओं को 228.42 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसी प्रकार स्व-सहायता समूहों को लाभांश राशि के रूप में 75 करोड़ 8 लाख रूपए तथा गौठान समितियों को भुगतान एवं लाभांश के रूप में 113 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। गौठानों में कार्यरत महिला स्व-सहायता समूहों ने विभिन्न आय मूलक गतिविधियों से अब तक 131 करोड़ रूपए की आय अर्जित की है।

मुख्यमंत्री बघेल सम्मेलन में इसके अलावा प्रदेश के 13 जिलों के 3085 राजीव युवा मितान क्लबों को 7 करोड़ 71 लाख 25 हजार रूपए की द्वितीय किश्त की राशि भी वितरित करेंगे। राजीव युवा मितान क्लबों को प्रथम एवं द्वितीय किश्त के रूप में अब तक 60 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि जारी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री सम्मेलन में दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम कुर्मीगुण्डरा में दो करोड़ रूपए की लागत से स्थापित किए गए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का लोकार्पण और रीपा अंतर्गत निर्मित फूड रेंज ‘सर्वदा लाईफ’ का शुभारंभ करेंगे। बघेल जन शिकायतों के निराकरण के लिए दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए ‘सारथी एप’ का लोकार्पण भी करेंगे।

 

सारथी ऐप : अब नगारिक घर बैठें अपनी शिकायतें शासकीय विभागों तक पहुंचा सकेंगे

No comments Document Thumbnail

रायुपर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में आयोजित होने वाले भरोसे के सम्मेलन में सारथी ऐप का शुभारंभ करेंगे। दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराए गए इस मोबाईल ऐप के माध्यम से नागरिक आसानी से किसी भी समय अपनी शिकायत को दर्ज व ट्रैक कर सकेंगे। इस ऐप के माध्यम से आम नागरिक शासन के विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

इस ऐप के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों और समस्याओं का संबंधित विभागों द्वारा त्वरित निराकरण किया जाएगा। सारथी ऐप को मोबाइल के माध्यम से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप में मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करते ही उसे यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। प्राप्त आईडी में व्यक्ति लॉगिन कर अपनी समस्या को दिए गए फॉर्मेट में अंकित कर अपने आवेदन को सबमिट करेगा। ऐप के माध्यम से दर्ज की गई शिकायत अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए नोडल अधिकारी के पास प्रस्तुत होगी। जिसमें नोडल अधिकारी संबंधित विभाग को आवेदन फॉरवर्ड करेगा।

प्राप्त आवेदन पर संबंधित विभाग को नियत समय पर दर्ज शिकायत का निराकरण करना होगा। जिसकी ट्रैकिंग आवेदक घर बैठे ही मोबाइल एप के द्वारा कर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों की जनसुविधा को ध्यान में रखकर यह जिलास्तरीय ऐप बनाया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर यह मोबाइल एप्लीकेशन SAARTH&E नाम से उपलब्ध है। इसके साथ-साथ इसकी वेबसाइट भी बनाई गई है, जिसका लिंक https:@@eservices-durg-gov-in@saarth&e@ है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.