Media24Media.com: भक्त राजिम जयंती महोत्सव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भक्त राजिम जयंती महोत्सव. Show all posts
Showing posts with label भक्त राजिम जयंती महोत्सव. Show all posts

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - जब हमारी सरकार थी तब देश ही नही विदेश में भी राजिम का नाम था

No comments Document Thumbnail

 राजिम : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजिम पहुँचे और भक्त राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए। सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव , पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू भी मैजूद थे। महोत्सव में साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।


 सीएम साय का समाज के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। वहीँ सीएम साय ने अपने सम्बोधन के दौरान कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जब हमारी सरकार थी तब देश नहीं विदेश में राजिम का नाम था। जरूर पिछली कांग्रेस सरकार में कुछ कमी थी।

 कांग्रेस सरकार ने राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया था। अब हम फिर से राजिम कुंभ का आगाज कर रहे है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय के साथ उप-मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजदू रहे। 

इस दौरान महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, एसएसपी अमित तुकाराम कांबले, डीएफओ गरियाबंद मणिवासगन एस, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने मुख्यमंत्री साय का स्वागत किया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.