Media24Media.com: बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था. Show all posts
Showing posts with label बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था. Show all posts

छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद पांचवीं-आठवीं अब होगी बोर्ड कक्षाएं, राज्य सरकार जल्द ले सकती है बड़ा फैसला

No comments Document Thumbnail

 CGBSE : छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। खबर मिल रही है कि इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (आरटीई) के लागू होने के बाद बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था। इस अधिनियम के तहत यह प्रावधान किया गया था कि किसी भी छात्र को पास या फेल नहीं किया जाएगा और आठवीं तक किसी भी कक्षा में बच्चों को नहीं रोका जाएगा।


यदि बच्चे कमजोर हैं, तो उन्हें रेमेडियल टीचिंग (कमजोर बच्चों का विशेष शिक्षण) दी जानी चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि इस व्यवस्था से स्कूली शिक्षा में अनुशासन की कमी के कारण नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कुछ निजी और मॉडल स्कूलों में रेमेडियल टीचिंग की सुविधा होने के कारण वहां की शिक्षा व्यवस्था ठीक है, लेकिन अधिकांश सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को इससे नुकसान हुआ है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.