Media24Media.com: बोरी अवैध धान जब्त

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बोरी अवैध धान जब्त. Show all posts
Showing posts with label बोरी अवैध धान जब्त. Show all posts

Mahasamund News : ओडिशा से परिवहन किये जा रहे 666 बोरी अवैध धान जब्त

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर जिले में सीमावर्ती ओडिसा राज्य से अवैध धान के परिवहन पर निरंतर कारवाई जारी है। बीते दिनों तहसीलदार ममता ठाकुर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम टूहलु में थाना के आगे 350 बोरी धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गाड़ी सहित धान को जब्त कर थाना में सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि रात में धान से भरी गाड़ी ओडिसा से गरियाबंद की ओर जा रही थी।


इसी तरह ग्राम भदरसी में रोशन लाल के बाड़ी में 316 कट्टा धान जप्त किया गया। पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त धान ओडिसा का है। जिसे पंचनामा कर जप्ती बनाया गया। उल्लेखनीय है की ओडिसा सीमा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर कड़ी कारवाई की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.