Media24Media.com: बेरोजगारी भत्ते

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बेरोजगारी भत्ते. Show all posts
Showing posts with label बेरोजगारी भत्ते. Show all posts

मुख्यमंत्री 30 अगस्त को बेरोजगारी भत्ते के तहत अंतरित करेंगे 34.55 करोड़ रुपए की राशि

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख 29 हजार 886 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपए की राशि का अंतरण करेंगे। इसके साथ ही वे आई.टी.आई. में प्रशिक्षण अधिकारी पद के लिए चयनित 84 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पूर्व में 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रुपए की राशि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। अगस्त महीने की राशि 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार की रािश शामिल करने पर यह राशि बढ़कर 146 करोड़ 98 लाख 95 हजार रुपए हो जाएगी। 

बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा है। जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं उन्हें विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 7200 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। 1782 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा।

महासमुन्द के 3248 ग्रामीणों को आवास निर्माण के लिए मिली 10.21 करोड़ रूपए की राशि

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं के खाते में बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त के रूप में 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 59 हजार से अधिक हितग्राहियों को 151 करोड़ रुपए की राशि जारी की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक रामपुकार सिंह, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रसन्न आर. भी उपस्थित थे।
                  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिला अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कुल 3248 हितग्राहियों को 10 करोड़ 21 लाख 86 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन जारी की। उन्होंने प्रथम किस्त के रूप में 1371 हितग्राहियों को 34 करोड़ 27 लाख 05 हजार, द्वितीय किस्त 914 हितग्राहियों को 36 करोड़ 66 लाख 07 हजार, तृतीय किस्त के रूप में 694 हितग्राहियों को 2 करोड़ 75 लाख 74 हजार एवं चतुर्थ किस्त के रूप में 269 हितग्राहियों को 37 लाख 30 हजार रुपए की राशि उनके खाते में ऑनलाइन अंतरित की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियों कांफ्रेंसिंग के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बसंता ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक सहित जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना व बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राही मौजूद थे।

ज्ञात है कि जिले में योजना अंतर्गत कुल स्वीकृत 73266 आवास के विरूद्ध 57118 आवास पूर्ण हो गए हैं। जो कि पूर्णता का 77.96 प्रतिशत है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 20 हितग्राही मौजूद थे। जिन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया गया। ग्राम कोसरंगी की श्रीमती कुंती बाई ने बताया कि आज पहली किस्त मिलने से घर बनाने का कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। वे अपने कच्चे मकान में 5 परिवार के साथ रहती हैं। लेकिन आवास योजना की राशि आ जाने से उनके पक्के घर का सपना पूरा होगा। इसी ग्राम की श्रीमती मीरा बाई ने बताया कि आज उन्हें तीसरा किस्त प्राप्त हो गया है और घर भी लगभग पूर्णता की ओर है। अब जल्द ही अधूरे काम पूर्ण करके पक्के आवास में परिवार सहित रहेंगे। उन्होंने राशि जल्द स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आज बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत जिले के कुल पंजीकृत 7027 बेरोजगार युवकों में से बेरोजगारी भत्ता के लिए स्वीकृत 4789 युवकों को उनके खाते में 1,19,72,500 रुपए की राशि ऑनलाइन  अंतरित किए। जिले के पात्र हितग्राही भी मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक अशोक साहू ने बताया कि इन युवकों को कौशल प्रशिक्षण के लिए कैम्प लगाकर काउंसलिंग की जा रही है। वर्तमान में 269 युवक 11 विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं।

ग्राम रेमड़ा के धनीराम सेठ ने बताया कि वे स्नातक हैं तथा वे पीजीडीसीए भी कर चुके हैं। बेरोजगारी भत्ता के तहत उन्हें आज तीसरा किस्त प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि वे महासमुंद आईटीआई में ड्राइवर कम मैकेनिक ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं। उन्हें विश्वास है कि प्रशिक्षण उपरांत उसे रोजगार प्राप्त होगा। इसी तरह ग्राम खम्हरिया के दिनेश सिंह ने तीसरी किस्त मिलने पर खुशी जाहिर की है। वे भी ड्राइवर कम मैकेनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

आज बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का वितरण करेंगे मुख्यमंत्री बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का अंतरण युवाओं के खाते में करेंगे। 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं को 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि की तीसरी किश्त वितरित की जाएगी। पिछले महीने 1 लाख 5 हजार 586 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया था। इस तरह इस महीने हितग्राहियों की संख्या में 11 हजार 151 की वृद्धि हुई है। 


बेरोजगारी भत्ता अप्रैल और मई महीने में दिया जा चुका है। शुक्रवार को अंतरित की जाने वाली तीसरी किश्त को शामिल करें तो युवाओं के खाते में तीन महीनों में शासन द्वारा किया गया व्यय 80 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए होगा। शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ते के हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विभिन्न संस्थाओं में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे 3318 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा 2916 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ होगा।

शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ते के हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विभिन्न संस्थाओं में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे 3318 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा 2916 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल F.T.O. के माध्यम से आवास निर्माण के लिए हितग्राहियों के खाते में ऑनलाइन राशि हस्तांतरित करेंगे। CM बघेल जिले के चार जनपदों के कुल 489 हितग्राहियों को उनके खाते में 1 करोड़ 81 लाख की राशि जारी करेंगे। 

राशि हस्तांतरण कार्यक्रम में जिले के धरसीवां, अभनपुर, आरंग और तिल्दा जनपद के 92 हितग्राहियों को 23 लाख रुपये की पहली किश्त जारी की जाएगी। इसी तरह दूसरी किश्त के रूप में 231 हितग्राहियों के खाते में 92 लाख 40 हजार की राशि जारी की जाएगी। 163 हितग्राहियों को 65 लाख 20 हज़ार रुपए तीसरी किश्त और 3 हितग्राहियों को चौथे किश्त के रूप में 40 हजार की राशि खाते में हस्तांतरित की जाएगी। जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास निर्माण के लिए हितग्राहियों के खाते में राशि हस्तानांतारण करेंगे। साथ ही वह हितग्राहियों के साथ फोन के माध्यम से करेंगे संवाद भी करेंगे। 

जून महीने में ही व्यापमं की 40 परीक्षाएं, निःशुल्क आवेदन और जिलों में परीक्षा केंद्र आरंभ करने से बड़ी संख्या में युवा ले रहे हिस्सा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने दिये गये निर्देश के पश्चात तेजी से परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। व्यापमं के जून महीने के कैलेंडर में 40 परीक्षाएं हैं जिसमें विभिन्न विभागों के पदों के साथ ही प्रवेश परीक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा भी शामिल हैं। युवाओं पर आर्थिक भार न हो, इसके चलते मुख्यमंत्री बघेल ने व्यापमं की प्रवेश परीक्षाओं में आवेदन शुल्क समाप्त कर दिया। इसका सुखद प्रभाव हुआ है।

पिछली प्रवेश परीक्षाओं की तुलना में अमूमन सभी प्रवेश परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। बीएड और नर्सिंग जैसी प्रवेश परीक्षाओं में यह संख्या दोगुनी तक हो गई है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में व्यापमं ने परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई इसके चलते भी युवाओं की संख्या बढ़ी। पहले व्यापमं की बहुत सी परीक्षाएं केवल संभाग मुख्यालयों में होती थी। उदाहरण के लिए लेबर इंस्पेक्टर जैसी प्रवेश परीक्षाएं संभाग मुख्यालय में होती थीं लेकिन इस बार 30 जिलों में यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसके चलते बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन भरा और अपने जिला मुख्यालय से प्रवेश परीक्षा दिलाई।

अलग-अलग तरह की प्रवेश परीक्षाओं में हर बार आवेदन में सारी जानकारी प्रदान करना भी एक श्रमसाध्य प्रक्रिया होती है। इससे न केवल युवाओं को समय खर्च करना पड़ता है अपितु व्यापमं के लिए भी इसका प्रबंधन कठिन कार्य होता था। इस समस्या को दूर करने व्यापमं ने प्रोफाइल तैयार करने की योजना लाई। युवाओं को व्यापमं द्वारा चाहे गये डिटेल इस प्रोफाइल में भर देना है और इससे हर बार वही जानकारियां अपलोड करने की जरूरत नहीं। प्रोफाइल में किसी तरह की त्रुटि होने पर इसके सुधार के लिए भी आवेदन दिया जा सकता है।

व्यापमं में भर्ती परीक्षाओं के लिए और प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल तैयार किये हैं और ऐसे प्रोफाइल की संख्या लगभग 12 लाख हैं। अब तक 18 लाख लोगों ने इस प्रोफाइल के माध्यम से व्यापमं की परीक्षा दी है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान किया जा रहा है। बेरोजगारी भत्ते के लिए अर्ह युवाओं को हर महीने 2500 रुपए दिये जा रहे हैं जो सीधे उनके खाते में अंतरित हो रहे हैं। व्यापमं और पीएससी की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह राशि अपनी तैयारी को बेहतर करने में काफी उपयोगी साबित हो रही है।

बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथ में रोजगार होगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेरोजगारी भत्ते की दूसरी किश्त जारी करते हुए युवाओं से कहा कि आपको बेरोजगारी भत्ते से सहायता मिल रही है, लेकिन मुझे बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथ में रोजगार होगा। सरकारी नौकरी के लिए हम लगातार वेकेंसी निकाल रहे हैं इसके साथ ही आपको कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं ताकि आप अपना काम भी शुरू कर सकें। बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग भर है, जिसके माध्यम से आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें।

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगारी भत्ता योजना के एक लाख 5 हजार 395 हितग्राहियों के खाते में 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण किया। इन हितग्राहियों में 66 हजार 185 हितग्राहियों को, जिन्हें माह अप्रैल में प्रथम किश्त की राशि जारी की गई थी, उन्हें आज द्वितीय किश्त के रूप में 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रूपए, 24 हजार 15 हितग्राहियों को जिन्होंने 30 अप्रैल 2023 तक आवेदन किया था, उन्हें माह अप्रैल और मई दोनों माह की बेरोजगारी भत्ते की किश्त के रूप में 12 करोड़ 75 हजार रूपए की राशि जारी की गई।

इसी प्रकार 15 हजार 195 हितग्राहियों को जिन्होंने मई 2023 में आवेदन किया था उन्हें आज प्रथम किश्त की राशि के रूप में 3 करोड़ 79 लाख 87 हजार 500 रूपए की राशि जारी की गई।  बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को प्रथम और द्वितीय किश्त के रूप में कुल 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रूपए की राशि जारी की गई है। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव तकनीकी शिक्षा टोपेश्वर वर्मा, सचिव कौशल विकास शम्मी आबिदी, संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण अवनीश शरण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बेरोजगारी भत्ते की प्रथम किश्त के वितरण के समय पिछले कार्यक्रम में मैंने कहा था रोक हटते ही अखबार नौकरियों के विज्ञापन से भरे होंगे, आज हमने अपना वादा निभाया है। आज विभिन्न विभागों में लगातार भर्तियों के विज्ञापन निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में हर वर्ग के लोग रहते हैं। कुछ लोग मजदूरी करते है, तो कुछ लोग खेती-किसानी, तो कुछ लोग छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं। सभी की आर्थिक स्थिति एक समान नहीं होती।

इन परिवारों के युवाओं को लगता है कि माता-पिता ने हमें लिखा-पढ़ा दिया लेकिन हम माता-पिता पर आश्रित हैं। ऐसे युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते के रूप में मिलने वाली 2500 रूपए की राशि उनके लिए बड़ा सहारा है। इस राशि से प्रतियोगी परीक्षा के लिए किताब खरीदने आदि कार्यों में मदद मिलती है। राज्य सरकार ने व्यापम, पीएससी की परीक्षाओं में युवाओं की परीक्षा फीस माफ कर दी हैं। इससे इन परिवारों का आर्थिक बोझ कम हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि वे स्वरोजगार और रोजगार के लिए तैयार हो सकें। रीपा में छोेटे-छोटे कुटीर उद्योगों के जरिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। रोजगार और स्व-रोजगार के अवसरों के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, रीपा योजना, कृषि और वन आधारित उद्योगों की स्थापना, कृषि और वनोपजों का प्रसंस्करण और वैल्यू एडीशन, सी-मार्ट की स्थापना, रोजगारोन्मुखी स्कूली शिक्षा की शुरुआत जैसे अनेक कदम राज्य सरकार द्वारा उठाए गए हैं। इन प्रयासों से छत्तीसगढ़ आज देश में न्यूनतम बेरोजगारी दर वाला राज्य है, हमारी कोशिश है कि छत्तीसगढ़ की यह पहचान आगे भी बनी रहे।

तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अच्छे वित्तीय प्रबंधन के द्वारा ही जनता से किए वादों को पूरा करने में हम सफल रहे हैं। कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा के प्रमुख सचिव, डॉ. आलोक शुक्ला ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे 1701 युवाओं का लाइवलीहुड कालेज सहित 33 संस्थानों में कौशल प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के 22,154 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है तथा 972 पदों के लिए नियुक्ति आदेश जारी हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने 14 वर्षों में बेरोजगारी भत्ते के रूप में लगभग 99 करोड़ रूपए की राशि दी थी। जबकि वर्तमान में बेरोजगारी भत्ते की दो किश्तों में ही 48 करोड़ 89 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण अवनीश शरण ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वालों में 39 प्रतिशत महिलाएं, 61 प्रतिशत पुरूष, 83 प्रतिशत ग्रामीण तथा 17 प्रतिशत शहरी हितग्राही है। सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास टोपेश्वर वर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित हितग्राहियों तथा विभिन्न जिलों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा के दौरान उन्हें योजना प्रारंभ करने के लिए धन्यवाद दिया।


मुख्यमंत्री 31 मई को करेंगे एक लाख 5 हजार 395 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 मई बुधवार को एक लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार रुपए की बेरोजगारी भत्ते की राशि का अंतरण करेंगे। पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की पहली किश्त के रूप में 66 हजार 185 युवाओं को 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित की गई थी। इस बार इन्हें दूसरी किश्त दी जा रही है। इसे मिलाकर 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित हो जाएगी।

1680 प्रकरण अपील के लिए- बेरोजगारी भत्तों के आवेदन की नियमानुसार पात्रता जाँच हो रही है। जिन मामलों में भत्ता स्वीकृत नहीं किया गया है। उन्हें अपील का अधिकार दिया गया है। 1680 प्रकरण अपील के लिए कलेक्टरों के समक्ष प्रस्तुत किये गये हैं। इनमें से 187 प्रकरणों में भत्ता स्वीकृत कर लिया गया है। 493 प्रकरण अस्वीकृत कर दिये गये हैं तथा 1001 प्रकरण लंबित है। पोर्टल में भी आनलाईन शिकायत करने की व्यवस्था दी गई है। इसमें 2942 शिकायतें प्राप्त हुई है। इनमें से 1425 शिकायतें निराकृत कर दी गई है। शेष के निराकरण पर कार्रवाई की जा रही है।

1701 युवाओं का प्रशिक्षण भी आरंभ- युवा जब बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन भर रहे हैं तब उन्हें प्रशिक्षण का विकल्प भी दिया जा रहा है ताकि उन्हें नौकरी अथवा व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण दिया जा सके। अब तक 1701 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। लाइवलीहुड कालेज सहित 33 संस्थानों में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.