Media24Media.com: बिहू नृत्य

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बिहू नृत्य. Show all posts
Showing posts with label बिहू नृत्य. Show all posts

14 अप्रैल को बिहू नृत्य का विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी, पीएम मोदी भी बनेंगे गवाह

No comments Document Thumbnail

गुवाहाटी । असम में इस बार रोंगाली बिहू समारोह इतिहास बनाने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल को गुवाहाटी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस कार्यक्रम में बिहू नृत्य में 11000 कलाकार भाग लेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन असम केसुरसजाई इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, जी20 और आसियान देशों के राजनियकों को भी आमंत्रित किया गया है।


बनेगा विश्व रिकॉर्ड

बता दें कि असमिया नववर्ष की शुरुआत के मौके पर 14 और 15 अप्रैल को असम, मणिपुर और बंगाल के कुछ हिस्सों में रोंगाली या बोहाग बिहू मनाया जाता है। दरअसल असम में तीन बार बिहू मनाया जाता है। जनवरी में भोगली बिहू होता है। इसके बाद अप्रैल में रोंगाली बिहू और अक्टूबर में कोंगाली बिहू मनाया जाता है। ये त्योहार फसल चक्र पर निर्भर हैं। बिहू के मौके पर तिल पीठा, मुरीर लड्डू, पोका मठोई, नारीकोलोर लड्डू बनाए जाते हैं।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के मुताबिक ऐसा पहली बार होगा कि एक ही जगह पर इतने कलाकार एक साथ लोकनृत्य करेंगे। यह प्रोग्राम केवल 15 मिनट का होगा लेकिन इसमें इंतजाम बहुत ज्यादा किया गया है। इसमें भाग लेने वाली 70 फीसदी महिलाएं हैं और 30 फीसदी पुरुष रहेंगे। इसके अलावा इंस्ट्रूमेंट्स में ढोल, ताल, गोगोना, टोका, पीपा और जुतुली जैसे वाद्य रहें। कलाकारों ने भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवायाा है। इसमें उनके अनुभव को भी देखा गया है।

रंजीत गोगोई ने इस पूरे नृत्य को तैयार करवाया है। उन्होंने कहा, फरवरी में हमने मॉडल कोरियोग्राफी का एक मॉडल वीडियो बनवाया था। इसके बाद सभी जिलों से एक-एक मास्टर को ट्रेन्ड किया गया। 27 मार्च से 31 मार्च तक सभी जिलों में वर्कशॉप चलाई गई। इसके बाद अब सारे ही कलाकार एक जगह पर एकत्रित होंगे।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.