Media24Media.com: बिहार में मिली 2 लोगों की लाश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बिहार में मिली 2 लोगों की लाश. Show all posts
Showing posts with label बिहार में मिली 2 लोगों की लाश. Show all posts

बंद कमरे में मिली मां और बेटे की लाश, शव के पास भारी मात्रा में मिले 500 के फटे हुए नोट

No comments Document Thumbnail

बिहार के गया जिले में एक बंद कमरे से मां-बेटे की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा मोहल्ले के बादाम गली की है, जहां रविवार को बंद कमरे में मां और बेटे के शव को बरामद किया गया है। दोनों फांसी के फंदे से लटके हुए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा कि ये आत्महत्या है या फिर मर्डर है। 

इधर, शव मिलने की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब बंद कमरे से दुर्गंध निकल रही थी। लोगों ने खिड़की खोलकर देखा तो एक महिला और एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। कमरे के अंदर दीवार पर चौंकाने वाली बात लिखी गई थी। नोट में वकील और जज को लेकर कुछ लिखा हुआ था, लेकिन क्या लिखा हुआ था यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 

पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट भी टूटी फूटी भाषा में है। वहीं थाली में 500 रुपए के काफी नोट को फाड़कर रखा गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों मां बेटे हैं। महिला नौकरानी का काम करती थी। तीन दिन पहले उसे मोहल्ले में देखा गया था। मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार अकेला ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने बाद घटना का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.