Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बिलासपुर लोकसभा. Show all posts
Showing posts with label बिलासपुर लोकसभा. Show all posts

मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से मंत्री बनेंगे तोखन साहू, पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता है

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Minister List : बिलासपुर लोकसभा से पहली बार चुनाव जीते तोखन साहू नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनेंगे। अब से थोड़ी देर पहले उनके पास पीएमओ से फोन आया। उन्हें बताया गया कि शाम को आपको शपथ लेना है। तोखन को बीजेपी ने पहली बार बिलासपुर संसदीय सीट से टिकिट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र यादव को डेढ़ लाख से अधिक वोटो से हराया था।


भाजपा तोखन साहू बिलासपुर से सांसद चुने गए हैं। 2019 में बिलासपुर सीट से सांसद चुने गए सीएम अरुण साव प्रदेश सरकार में डिप्‍टी सीएम है। तोखन साहू लोरमी विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं।

डिंडौरी, जिला मुंगेली में 15 अक्टूबर 1969 को हुआ है। उन्होंने एम. कॉम तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह लीलावती साहू से हुआ है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। उनका राजनैतिक जीवन 1994 से शुरू हुआ है। वे 1994 में लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने। 30 जनवरी 2005 को जनपद सदस्य ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला बने। 3 फ़रवरी 2010 को महिला आरक्षण के चलते अपनी लीलावती साहू को जनपद सदस्य फिर 19 फ़रवरी 2010 को अध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी बनाया।

2012 में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बनें। जिला साहू समाज के संरक्षक बने। जिला साहू समाज के संरक्षक बने। भाजपा पश्चिम मंडल के महामंत्री बने। 2013 में भाजपा ने उन्हें लोरमी विधानसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और सिटिंग विधायक धर्मजीत सिंह को चुनाव हराया। उन्हें 52302 वोट मिले। धर्मजीत सिंह को 46061 वोट मिले थे। 2015 में कृषि,मछलीपालन, पशुपालन, जलसंसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने। 2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य बने। 2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने।

2018 में उन्हें भाजपा ने दुबारा लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा। पर जनता कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने उन्हें चुनाव हरा दिया। धर्मजीत सिंह ने 67742 वोट हासिल किए थे। जबकि तोखन साहू को 42189 वोट मिले थे। तोखन साहू प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बने। फिर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बने। 2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा के प्रभारी रहे थे। 2008 में स्वयं सेवक संघ के प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षित हुए। 2021 में प्रथम वर्ष प्रशिक्षित बने। वर्तमान में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष है।

देवेंद्र यादव जैसे भ्रष्टाचारी चेहरे को बिलासपुर से प्रत्याशी बनाना कांग्रेस की आखिर क्या मजबूरी रही: विष्णु यादव

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर/रायपुर  : भाजपा के जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नेता ,सोमनाथ यादव ,विष्णु यादव सहित भाजपा से जुड़े यादव समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव पर यादव समाज की मान्यताओं की उपेक्षा करने और पिछड़ा वर्ग के हितों की अनदेखी करने के लिए जमकर हमला बोला और उन्हें भ्रष्टाचार का दागी चेहरा तक कह दिया भाजपा से पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ यादव ने कहा कि यादव समाज एक धर्मनिष्ट समाज है भगवान कृष्ण हमारे आराध्य देव है जब मा.प्रधानमंत्री जी ने मथूरा में समुंद्र के अंदर जाकर कृष्ण की पूजा की,तब कांग्रसियो ने इसका उपहास उड़ाया और ऐसे समय में एक यादव होने के नाते देवेंद्र यादव का खून तक न खौला.


जब सम्पूर्ण यादव समाज सहित देश के सभी सनातनी धर्मवलंबि भगवान कृष्ण की जन्मभूमि की पुनर्निमाण की बाट जोह रहे हैं ऐसे समय में भी देवेंद्र यादव मौन हैं राजनीतिक स्वार्थ के वजह से अपने आकाओं की बात की पैरवी कर रहे  हैं यादव समाज ने सदैव से ही अपनी पहचान अपनी आस्था को सर्वोपरि रखा है सोमनाथ ने कहा कि हम यदुवंशी समाज देवेन्द्र यादव से पूछना चाहते हैं सोमनाथ यादव ने कहा कि क्या देवेंद्र यादव यादव समाज के अस्मिता,श्रद्धा के केंद्र श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पुनर्स्थापना के लिए तैयार हैं या फिर भगवान श्रीकृष्ण के प्रतीक स्थलों के प्रति उपेक्षा और अपमान का भाव रखने वाले कांग्रेसी विचारधारा के समर्थन में खड़े हैं .

सोमनाथ यादव ने देवेन्द्र यादव पर हमला तेज करते हुए कहा कि क्या देवेंद्र यादव पिछड़ा वर्ग के हिस्से में डांका डालने वालों के साथ खड़े हैं कांग्रेस शासित राज्यों में ओबीसी वर्ग का आरक्षण छीना जा रहा है उनके नेता अपनी सभाओं में आरक्षण को धर्म के आधार पर बांटने की बात कर रहे हैं कांग्रेस ओबीसी वर्ग के अधिकार को एक धर्म विशेष को देने की घोषणा कर रही है इसके लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में खतरनाक प्रावधान किए हैं और अपने को ओबीसी चेहरा बताने वाले देवेंद्र अपनी छोटी से स्वार्थ लोलुपता के चलते ओबीसी वर्ग से आरक्षण लुटने वालों का समर्थन कर रहे हैं यादव ने कहा कि देवेंद्र यादव के रूप में यादव समाज के पीछे छुपा हुए मुखौटे की पहचान कर ली गई है हम अपनी पीढ़ियों की विरासत और यादव समाज के अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे ऐसे बहरूपिए शक्ति को कभी भी सफल होने नही देंगे.

भाजपा नेता और पार्षद विष्णु यादव ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे दागदार चेहरे को अपना प्रत्याशी बनाकर भ्रष्टाचार का समर्थन किया है जो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्ववर्ती शासनकाल में हुए घपले-घोटालों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अगर किसी ने सबसे ज्यादा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो उनका सिपहसालार रहा और भ्रष्टाचार के हर मामलों में जिनका सीधा हस्तक्षेप रहा, वह बिलासपुर के कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव ही हैं। 2000 करोड़ का शराब घोटाला हो, 5000 करोड़ का कोयला घोटाला हो, 508 करोड़ रुपए की महादेव एप की प्रोटेक्शन मनी लेने का मामला हो, इन सारे ही मामलों में देवेंद्र यादव की भूमिका संदिग्ध रही है और अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अपनी गति से चल रही है। ऐसे दागदार व्यक्ति को, जिसके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हुए हैं, लोकसभा के लिए अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़वाने से यह आईने की तरह साफ हो जाता है कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार का समर्थन है।  विष्णु यादव ने कहा कि बिलासपुर लोकसभा की जनता ने हमेशा ईमानदार लोगों का साथ दिया है, न्यायप्रिय लोगों का साथ दिया है, ऐसे में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे देवेंद्र यादव की इस चुनाव में करारी हार होगी.

प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,जिला मीडिया प्रभारी प्रणय शर्मा , अश्वनी यादव प्रदेश कार्य पिछड़ा वर्ग गोविंद  यादव,लाल जी यादव,अश्विनी यादव,अभिलेष यादव प्रदेश चिकित्सा प्रभारी ,पूर्व प्रकाश यादव,शैलेंद्र यादव,लक्ष्मी यादव , कन्हैया यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत,अभिलेष यादव महामंत्री सीपत,लक्ष्मी यादव पार्षद, नीरज यादव जिला शिक्षा प्रमुख,देव चरण यादव मोर्चा अध्यक्ष मस्तूरी, शिव यादव कार्यकारी सदस्यसंजू यादव माजूद रहे।मन्नू यादव अध्यक्ष मस्तूरी खंड के के शर्मा राज यादव उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में गरजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा , कहा-पहले जाति देखते थे कांग्रेस के लोग

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के  बिलासपुर लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा मुंगेली जिले के लोरमी पहुंचे। यहाँ उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।


उन्होंने कहा कि “आपका उत्साह बता रहा है कि तोखन साहू को लोकसभा भेजने का मन बना लिया है। धन्यवाद देता हूं कि 3 माह पहले विधानसभा चुनाव में पीएम के निवेदन को सुना, समझा और बघेल के कुशासन को उखाड़ फेंककर सुशासन का सरकार बनाया।”

नड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग पहले जाति देखते थे, पिछड़ा है कि अगड़ा है, पहाड़ी क्षेत्र का है कि मैदान का है। किस धर्म का हैं ? भाई-भाई को लड़ाने का काम कांग्रेस ने किया। मोदी जी ने राजनीति की परिभाषा, तौर-तरीके बदल डाला। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर काम कर रही है।

कांग्रेस हमेशा-हमेशा से राम विरोधी, सनातन विरोधी रही है। जब मनमोहन सिंह पीएम थे, सोनिया गांधी चेयरपर्सन थी। तब कोर्ट में सरकार की ओर से एफिडेविट दिया था। राम काल्पनिक है। रामसेतु के अस्तित्व को डायलूट करने का प्रयास किया। कांग्रेस देश विरोधी ताकतों का समर्थन करती है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने कहा कि “2014 में मोदी जी को पीएम बनाया। पिछड़ रहा था देश, उसे अग्रणी बनाया। 2019 में दोबारा पीएम बनाया एवं मजबूत, स्थिर, ताकतवर, जनता का हित करने वाली सरकार बनी। 2014 में मोदी जी ने कहा था कि उनकी सरकार गरीब को समर्पित है। गांव, वंचित, दलित, महिला सशक्तीकरण, किसान, युवाओं को समर्पित सरकार है। आज गांव में विकास दिख रहा है, पक्की सड़कें नजर आ रही हैं।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि 1951 से 4-4 पीढ़ी जनसंघ की खप गई। एक निशान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेगा। कश्मीर में दो झंडा, दो विधान थे, वे अपना कानून पारित करते थे। धारा 370 में ये अधिकार मिला था। आपने मोदी जी की सरकार बनाई, उनकी इच्छाशक्ति ने धारा 370 को धराशायी कर दिया। तीन तलाक को समाप्त कर महिलाओं को न्याय देने का काम किया। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक जैसे इस्लामिक देश में तीन तलाक का कानून नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा इसे हटाओ लेकिन कांग्रेस ने हिम्मत नहीं थी। मोदी जी ने अपने मजबूत इरादे से इसे समाप्त कराया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.