Media24Media.com: बिलाईगढ़

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बिलाईगढ़. Show all posts
Showing posts with label बिलाईगढ़. Show all posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शहीद वीरनारायण सिंह इको टूरिज्म सर्किट का लोकार्पण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम सोनाखान पहुंचे, जहां पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के शहीद वीरनारायण सिंह की स्मृति में बनाए गए इको टूरिज्म सर्किट एवं म्यूजियम का शुभारम्भ किया। सोनाखान के कुर्रूपाठ के घने जंगलों में प्रकृति के बीच इस कलाकृति को आकार दिया गया है। यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला ऐसा म्यूज़ियम है, जहां ऑडियो- विजुअल सेटअप और एक विशेष धातु कॉर्टेन स्टील के माध्यम से शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी को प्रदर्शित किया गया है।



सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शहीद वीरनारायण सिंह की गौरव गाथा को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष तरह के कॉर्टेन स्टील का प्रयोग किया गया है। बताया गया कि कॉर्टेन स्टील एक तरह का ऐसा मेटल है, जिसमें पहले से जंग की एक परत लगी हुई होती है। खास बात यह है कि यह धातु प्रकृति को हानि नहीं पहुँचाती। कुर्रूपाठ पहाड़ की हरियाली के बीच इसकी नयनाभिराम सुंदरता देखते ही बनती है।

कॉर्टेन स्टील के बने लम्बे और सुंदर पैनल्स पर शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी उकेरी गई है, जिसका अवलोकन दिन के उजाले  के साथ ही रात में भी देखा जा सकता है। लाइट के अद्भुत सेटअप इसे खास और अलग बनाते हैं। सभी पैनल एक ऑडियो सेटअप के साथ है जहां सोनाखान के पराक्रमी शहीद वीर नारायण सिंह के जन्म से लेकर क्रांति और बलिदान को सुना जा सकता है। यह ऑडियो हिंदी, अंग्रेज़ी और छत्तीसगढ़ी भाषा में उपलब्ध है। पर्यटक अपनी पसंद मुताबिक ऑडियो की भाषा का चयन कर सकता है। देश में कॉर्टेन स्टील का उपयोग विभिन्न महान परियोजनाओं में कलाकृतियां बनाने के लिए किया जा चुका है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, बिहार म्यूज़ियम और कई  देशों के प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट में इसका उपयोग किया गया है। इस नवाचार से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोज़गार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

बिलाईगढ़ : तहसीलदार ने संयुक्त टीम बनाकर अवैध धान जप्ती की कार्यवाही

No comments Document Thumbnail

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में जिले में धान खरीदी कार्यों में गड़बड़ी के संबंध में निगरानी एवं जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में सारंगढ़ तहसीलदार एवं मंडी सचिव की संयुक्त उडऩदस्ता टीम द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही में सारंगढ़ और कोसीर के तीन अलग-अलग स्थलों में कार्यवाही कर अवैध धान जप्त किया गया। जिसमें ग्राम लेंधरा छोटे कोसीर तहसील के केशव किराना एवं जनरल स्टोर्स पर कार्यवाही कर 52 कट्टा धान (40 किलो  भरती), 20.80 क्विंटल कुल धान जप्त किया गया।



उक्त दुकान खगेश्वर साहू के नाम पर है। सारंगढ़ तहसील के ग्राम छिन्द के राजेन्द्र साहू किराना दुकान पर कार्यवाही कर 17 कट्टा धान (40 किलो भरती), 6.80 क्विंटल धान एवं 41 कट्टा धान (50 किलो भरती) 20.50 क्विंटल जप्त किया गया। उक्त दुकान राजेन्द्र कुमार साहू के नाम पर है। इसी तरह सारंगढ़ तहसील के ग्राम छिन्द के कान्हा ट्रेडर्स पर कार्यवाही कर 142 कट्टा धान (40 किलो भरती लगभग), 56.80 क्विंटल कुल धान जप्त किया गया। उक्त दुकान दीनदयाल केडिया के नाम पर है। ज्ञातव्य है कि जिले में धान खरीदी कार्यों को लेकर प्रशासन लगातार मुस्तैद है, जांच एवं निगरानी के लिए बनाई गई उडऩदस्ता टीम लगातार गड़बड़ी एवं अव्यवस्था की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

सीएम भूपेश बघेल आज नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ वासियों को देंगे 540 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 सितम्बर को नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ वासियों को 540 करोड़ 32 लाख 98 हजार रुपये की लागत के 46 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 28 करोड़ 3 लाख 1 हजार रुपए की लागत से निर्मित 20 कार्यों का लोकार्पण एवं 512 करोड़ 29 लाख 97 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 26 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। सारंगढ़ में 27 करोड़ 76 लाख 26 हजार रुपये की लागत से 12 लोकार्पण एवं 484 करोड़ 82 लाख 39 हजार रुपये की लागत से 12 भूमिपूजन कार्य शामिल है। 



इसी तरह बिलाईगढ़ में 26 लाख 75 हजार रुपये की लागत से 8 लोकार्पण एवं 27 करोड़ 47 लाख 58 हजार रुपये की लागत से 14 भूमिपूजन कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें विकासखण्ड सारंगढ़ में आदिवासी विकास विभाग द्वारा 01 करोड़ 52 हजार 97 हजार रुपये की लागत से 50 सीटर प्री.मै.आदिवासी कन्या छात्रावास, सारंगढ़ में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 78 लाख 29 हजार रुपये के 4 कार्यो में बैगीनडीह एवं कपरतुंगा में सिंचाई नाला, अमलडीहा में चेकडेम एवं रामटेक में तटबंध निर्माण कार्य

जल संसाधन विभाग द्वारा सारंगढ़ में 5 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से पर्यावरणीय गार्डन, शिक्षा विभाग द्वारा बरमकेला एवं सारंगढ़ में 3 करोड़ 44 लाख रुपये के 4 कार्य जिसमें पोरथ, पिड़कीडीपापेण्ड्री एवं डोंगरीपाली में हाईस्कूल भवन निर्माण, सेतु निर्माण संभाग द्वारा सारंगढ़ में 16 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से 2 कार्य जिसमें बंजारी मंदिर के पास नाले पर पुल निर्माण एवं देवदरहा नाला में पुलिया निर्माण शामिल है। इसी तरह विकासखण्ड बिलाईगढ़ में छ.ग.ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा 2631 लाख 31 हजार रुपये की लागत से 5 कार्य,

जिला खनिज संस्थान न्यास मद से बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत रोहिना में 3 लाख 99 हजार रुपये की लागत से मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक शेड निर्माण कार्य, पुलिस विभाग द्वारा लघु निर्माण कार्य मद से 40 लाख रुपये की लागत से थाना सलिहा एवं भटगांव में जवानों हेतु बैरक निर्माण का लोकार्पण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे उनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बरमकेला एवं सारंगढ़ में 471 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग एवं नलजल प्रदाय योजना के 5 कार्य, लोक निर्माण विभाग द्वारा सारंगढ़ में 13 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से 5 अलग-अलग जगहों में पहुंच मार्ग निर्माण कार्य

मनरेगा अंतर्गत सारंगढ़ के प्राथमिक शाला नौरंगपुर में 19 लाख 98 हजार रुपये की लागत से अहाता निर्माण एवं ग्राम भडि़सार में 18 लाख 41 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड सह सुरक्षा दीवाल निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 24 करोड़ 47 लाख 58 हजार रुपये की लागत से बिलाईगढ़ के 13 जगहों में जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी टंकी, पाइप लाईन, घरेलू नल कनेक्शन इत्यादि कार्य तथा वन विभाग द्वारा 3 करोड़ रूपये की लागत से बिलाईगढ़ में जैव विविधता पार्क का भूमिपूजन कार्य शामिल है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.