Media24Media.com: बाल-बाल बचे यात्री

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बाल-बाल बचे यात्री. Show all posts
Showing posts with label बाल-बाल बचे यात्री. Show all posts

महासमुंद: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे यात्री, बस की खिड़की से बाहर निकले यात्री

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद में एक बड़ा हादसा टल गया। रायपुर से महासमुंद के सरायपाली जा रही तेज रफ्तार यात्री बस लोहे के बोर्ड से टकरा गई। बोर्ड से टकराने के बाद यात्री बस रुक गई। गमीनत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। यदि बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्‍त होकर पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं बस में सवार यात्रियों को खिड़की से बाहर निकाला गया। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 से ज्‍यादा यात्री सवार थे।


जानकारी के अनुसार रायपुर से महासमुंद के सरायपाली जा रही एक सवारी बस में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। बोररा मोड़ पटेवा के पास बस की तेज रफ्तार ने स्थिति को बेहद खतरनाक बना दिया। बस पलटते-पलटते लोहे के बोर्ड में टकराकर बड़ी मुश्किल से रुकी।

हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद यात्रियों को खिड़की के रास्ते बाहर निकाला गया। इस हादसे में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आईं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.