Media24Media.com: बाबासाहेब

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बाबासाहेब. Show all posts
Showing posts with label बाबासाहेब. Show all posts

लोकसभा निर्वाचन-2024 : शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को करें जागरूक : रीना बाबासाहेब कंगाले

No comments Document Thumbnail

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने हेतु रायपुर जिले में आज आयोजित बाइक रैली एवं स्वीप एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मतदान तिथि को सभी मतदाता अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत पहले से बेहतर करना हमारे लिए एक चुनौती है और इस कार्य को सफल करने में हमें अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्वयं भी इस बात का निश्चय करें कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि रायपुर जिला प्रशासन द्वारा बाइक रैली के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने की जो अपील की जा रही है, वह सराहनीय हैं। उन्होंने विगत विधानसभा निर्वाचन के दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केन्द्रों पर महिला कर्मियों द्वारा शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आगामी चुनाव के दौरान भी महिला कर्मी  बढ़-चढ़ कर निर्वाचन कार्य को संपन्न कराएंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि स्वीप रैली का आयोजन करने का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर श्रीमती कंगाले द्वारा उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से आकाशवाणी चौक होते हुए व्हाइट हाउस, श्याम टॉकीज, लिली चौक, पुरानी बस्ती विवेकानन्द आश्रम, एनआईटी कैम्पस, नालन्दा परिसर में समाप्त हुई। श्रीमती कंगाले स्वयं हेलमेट पहने हुए ई-स्कूटर आई क्यूब पर सवार थी, जिसमें चुनाव का पर्व, देश का पर्व की तख्ती लगी हुई थी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह हेलमेट पहने हुए बुलेट पर सवार थे उनके पीछे नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा बैठे थे। 

नालंदा परिसर में रैली समाप्त होने के पश्चात् आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में एआईजी संजय शर्मा और उनकी टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित जुंबा प्रस्तुत किया गया। साथ ही तेजराम साहू ने लोक नृत्य प्रस्तुत करते हुए मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर जुम्बा एवं लोक कलापथक दल के कलाकारों को स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित पुस्तकें भेंट की गई।

स्वीप एक्सप्रेस के चारो तरफ मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्टर और फोटोग्राफ्स लगे हुए थे, इसमें लोक कलाकार सवार थे। बाइक रैली में अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए जो मतदाता जागरूकता से जुड़ी हुई तख्तियां लिए हुए थे। इनमें हमारी जिम्मेदारी, मतदान करेंगे बारी-बारी, आगे-आगे लोकतंत्र के तिहार, वोट देवव बनव जिम्मेदार, दाई, भाई, दीदी जम्मो संगवारी, मतदान करना हमर जिम्मेवारी इत्यादि नारे लिखे हुए थे। रैली में महिलाएं और पुरूष छत्तीसगढ़ी वेश-भूषा धारण किए हुए थे।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होगा। तृतीय चरण अंतर्गत रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान तिथि 7 मई है।

 

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कांकेर जिला प्रशासन द्वारा तैयार "स्वीप एसएसआर रैप" को किया लॉन्च

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कांकेर जिला प्रशासन द्वारा तैयार ‘स्वीप एसएसआर रैप’ को लॉन्च किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेश क्षीरसागर और कांकेर जिले के स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल भी इस दौरान उपस्थित थे।

कांकेर का ‘स्वीप एसएसआर रैप’ संभवतः पूरे देश में अपने प्रकार का पहला ऐसा रैप है जो विशेष रूप से अभी चल रहे फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर विधानसभा निर्वाचन-2023 में वोट करना न भूलें। इस रैप की विशेष बात यह है कि इसे कांकेर स्वीप टीम द्वारा स्वयं तैयार किया गया है।

नाम जुड़वाया क्या... एपिक बनवाया क्या... रैप के माध्यम से कांकेर स्वीप टीम द्वारा वर्तमान पीढ़ी के नवयुवक-नवयुवतियों को जो सोशल मीडिया, जिम इत्यादि में काफी रुचि रखते हैं, उन्हें अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्हें इस रैप के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया है कि यदि उन्हें देश से प्यार है तो उन्हें लोकतंत्र की रक्षा के लिए नाम जुड़वाकर वोट जरूर करना चाहिए। रैप का संगीत और उसकी धुन नई और आकर्षक है। स्वीप (SVEEP) टीम ने उम्मीद जताई है कि यह रैप अपने सुमधुर संगीत और समकालीन बोल के चलते नई पीढ़ी को आकर्षित करेगी। उनकी यह कोशिश नई पीढ़ी में लोकप्रिय होगी और उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने ली सुगम निर्वाचन के लिए गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सुगम निर्वाचन के लिए गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति (State Steering Committee on Accessible Election) की बैठक हुई। श्रीमती कंगाले ने बैठक में सुगम मतदान के लिए मतदान केंद्रों में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें इन सुविधाओं के बारे में समुचित जानकारी और दिशा-निर्देश प्रदान करने को कहा।
                

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बैठक में मतदान केंद्रों में व्हील-चेयर की उपलब्धता तथा दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को घर से लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों तक मतदाताओं की सुगम पहुंच, शौचालय, रैंप, साइनेज और पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा कर इनकी समुचित व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिपिन मांझी, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा, लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक आर. पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता हेमंत अरोरा तथा पियाली फाउंडेशन की निदेशक डॉ. मीता मुखर्जी भी राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में उपस्थित थीं।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.