Media24Media.com: बाबा विश्‍वनाथ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बाबा विश्‍वनाथ. Show all posts
Showing posts with label बाबा विश्‍वनाथ. Show all posts

Road Accident: कार और ट्रक में भीषण टक्‍कर, बाबा विश्‍वनाथ का दर्शन कर लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

No comments Document Thumbnail

 उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से भीषण सड़क हादसा सामने आ रहा है. यहां काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं में से 8 की दर्दनाक मौत हो गई है. सभी वाराणसी से जौनपुर की ओर लौट रहे थे और इसी दौरान बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गए. हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे का बताया जा रहा है. घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है.


मिली जानकारी के मुताबिक, वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर अर्टिगा कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. कार में सवार 9 लोगों में से सात की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई. वहीं करीब 5 साल के बच्चे का इलाज दीन दयाल ट्रामा सेंटर में चल रहा है. ताजा खबर सामने आ रही है कि बच्चा होश में आ गया है और खतरे से बाहर है. वह अपने माता-पिता को बुला रहा है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि वह हादसे के वक्त सो रहा था. फिलहाल डाक्टर उसका इलाज करने में जुटे हैं, तो वहीं मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले बताए जा रहे हैं. कार सवार बनारस से जौनपुर जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए हैं. यह दुर्घटना फूलपुर थाना के करखियाव इलाके में हुई है.

बता दें कि सुबह भोर में हुए इस हादसे में चीख-पुकार मच गई. इस पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सीएम योगी ने बच्‍चे के समुचित इलाज का निर्देश अफसरों को दिया है. पुलिस का कहना है कि हादसे के बारे में कार सवार लोगों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है और सभी शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, पीलीभीत के थाना पूरनपुर स्थित गांव रुद्रपुर निवासी विपिन यादव, उनकी मां गंगा यादव की मौत हो गई तो वहीं रुद्रपुर के ही महेंद्र वर्मा और उनकी पत्‍नी चंद्रकली की भी इस हादसे का शिकार हो गए हैं और निधन हो गया है. पूरनपुर के धरमगदपुर निवासी राजेंद्र यादव की भी मौत हो गई है. फिलहाल शेष मृतकों की अभी शिनाख्‍त नहीं हो पाई है.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.