Media24Media.com: बाबा की बारात

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बाबा की बारात. Show all posts
Showing posts with label बाबा की बारात. Show all posts

बाबा की बारात में आएंगे सीएम विष्णुदेव साय, आमंत्रण को स्वीकारा

No comments Document Thumbnail

रायपुर : इस साल भिलाई में निकलने वाली बाबा की बारात में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हो सकते हैं। भिलाई में उनका दौरा तय माना जा रहा है। क्योंकि उन्होंने आयोजक दया सिंह को कह दिया है कि वे बाबा की बारात का हिस्सा बनने आएंगे। दरअसल, दया सिंह ने आमंत्रण कार्ड सौंपा है। कार्ड को देख सीएम साय ने प्रसन्नता जाहिर की और आयोजन की बधाई दी।


बता दें कि 26 फरवरी को बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से बाबा की बारात निकाली जाती है। यह आयोजन का 17वां वर्ष है। दया सिंह ने कहा कि, सीएम साय पहले से इस आयोजन से जुड़े हुए हैं।

जब वे केंद्रीय मंत्री, सांसद और संगठन के शीर्ष पदों पर विराजमान थे। तब भी वे बाबा की बारात आते थे। इस साल सीएम बनकर आने वाले हैं भिलाई। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। एक से बढ़कर भव्य झांकी के बारे में बताया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.