Media24Media.com: बागनदी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बागनदी. Show all posts
Showing posts with label बागनदी. Show all posts

Road accident : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में गई कई जान, वाहनों में टक्कर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनेक जिलों में बीते 24 घंटे में दर्जनों लोगों की मौत हो गई। राजनांदगांव जिले में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बागनदी थाना क्षेत्र के ग्राम सड़क चिरचारी में एक कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। इस बीच, एक व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 



बताया जाता है कि मोटर साइकिल सवार तीनों लोग सड़क चिरचारी से अपने गांव दिवानटोला लौट रहे थे। वहीं, महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में बीती रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तीन सौ तिरपन पर कोमाखान चौकड़ी के पास हुई मोटर साइकिल और कार की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घटना में मोटर साइकिल सवार युवक खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

उधर, रायपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली से रायपुर आ रही बस और मोटर साइकिल में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जांजगीर-चांपा जिले के जैजेपुर इलाके के सेन्द्री गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर सड़क पर चक्काजाम किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.