Media24Media.com: बहन को उतारा मौत के घाट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बहन को उतारा मौत के घाट. Show all posts
Showing posts with label बहन को उतारा मौत के घाट. Show all posts

CG NEWS : खाना बनाने की बात को विवाद, छोटी बहन ने बड़ी बहन को उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

 CG NEWS : रायगढ़ में पतरापाली इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो सगी बहनों के बीच खाना बनाने को लेकर मामूली विवाद हुआ.विवाद के बाद जब बड़ी बहन खाना बनाने के बाद सो रही थी तब छोटी बहन ने अपनी सोती हुई बहन के सिर पर सिलबट्टे से हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया . आरोपित छोटी बहन Police हिरासत में है. उसने अपना अपराध कबूल लिया है.




इस संबंध में कोतरा रोड थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने मीडिया को बताया कि ग्राम पतरापाली में रहने वाले एक परिवार की दो बहनों में लगातार घर में एक दूसरे को मिलने वाली छूट तथा माता-पिता के प्यार को लेकर विवाद चल रहा था.बीती रात दोनों बहनों के बीच फिर से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ.छोटी बहन ने बड़ी बहन के साथ झगडा भी किया. जब खाना बना तब उसकी बड़ी बहन ने भोजन करने के लिये भी कहा . रात करीब 10 बजे जब 24 साल की बडी बहन सो रही थी तब 22 साल की उसकी छोटी बहन ने घर में रखे सिलबट्टे से उसके सिर व शरीर में कई वार कर दिया. बुरी तरह घायल 24 वर्षीय बहन की कुछ देर बाद मौत हो गई. इस पूरी घटना की जानकारी कोतरा रोड थाने में दी गई.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.