Media24Media.com: बस-डंपर की टक्कर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बस-डंपर की टक्कर. Show all posts
Showing posts with label बस-डंपर की टक्कर. Show all posts

बस-डंपर की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 14 घायल

No comments Document Thumbnail

 Bus Fire  :  गुना  से आरोन जा रही एक यात्री बस की डंपर से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर के बाद यात्री बस में भीषण आग लग गई. जिसमें अभी तक 13 यात्रियों के जिंदा जलकर मर जाने की खबर सामने आई है. वहीं, इस हादसे में 10-15 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है.


प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं, साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा देने की बात कही है. यह दर्दनाक हादसा बुधवार रात साढ़ें आठ बजे के आसपास का बताया जा रहा है. यह हादसा आरोन से ठीक 14 किलोमीटर पहले और गुना से 31 किलोमीटर आगे हुआ है.

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर गुना मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि प्रशासनिक अमले को ज्यादा कुछ करने का मौका ही नहीं मिला. बताया जाता है कि आमने-सामने की टक्कर के बाद बस में अचानक भीषण आग लग गई. यह आग इतनी भीषण थी कि कुछ यात्रियों को बस से निकलने का समय ही नहीं मिला और 13 यात्रियों की आग से जलकर मौत हो गई. टक्कर के बाद आग ने बस को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था. इस हादसे में 10-15 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. बताया जाता है कि हादसे के वक्त बसे 25-30 लोग सवार थे. 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.