Media24Media.com: बस्तर और दुर्ग संभाग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बस्तर और दुर्ग संभाग. Show all posts
Showing posts with label बस्तर और दुर्ग संभाग. Show all posts

छत्तीसगढ़ में पारा 38 डिग्री के पार, अगले 5 दिनों में और बढ़ने की संभावना

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच चुका है। रविवार को रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग में दिन के तापमान में 1 से 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इनमें से राजनांदगांव सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।


बीते कुछ दिनों तक ठंडी हवाओं के प्रभाव के कारण रातें ठंडी थीं, खासतौर पर बाहरी इलाकों में ठंड अधिक महसूस की जा रही थी। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे चला गया था। रविवार को रात का तापमान सामान्य स्तर तक पहुंच चुका है, जिससे हल्की ठंड भी लगभग खत्म हो गई है।

रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक हो गया है। न्यूनतम तापमान भी औसत स्तर पर पहुंच गया है। आज शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से अधिक था।

बिलासपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य था, जबकि न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो औसत से 2.4 डिग्री अधिक था। वहीं, रात का तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था।

सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन का तापमान बढ़ने लगा है, हालांकि कुछ स्थानों पर रात का तापमान अभी भी औसत से कम बना हुआ है। रविवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा, जो औसत से 2.7 डिग्री अधिक था।

जगदलपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया, जो औसत से करीब 2 डिग्री अधिक था।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.