Media24Media.com: बसना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बसना. Show all posts
Showing posts with label बसना. Show all posts

ग्रामीणों ने विधायक को छत्तीसगढ़ी व्यंजन "अरसा रोटी" से तौला

No comments Document Thumbnail

बसना। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुखीपाली (नहरपारा) में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा अखण्ड रामायण में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। ग्रामीणों ने फुलमाला पहनाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन "अरसा रोटी" से तौल कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने रामचंद्र जी के छाया चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कमाना की।

इस अवसर पर विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए हमें रामायण के प्रत्येक पात्रों के जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए। श्रीराम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है। भगवान श्रीराम का जीवन हमारे समाज के लिए एक आदर्श है। श्रीराम के जीवन के हर पहलू से एक नई सीख मिलती है। उनका जीवन हमारा सही मार्गदर्शन करता है। भगवान श्रीराम ने न केवल एक शिष्य के रूप में बल्कि एक पुत्र के रूप में,भाई के रूप में तथा राजा के रूप में समस्त मानव जाति का मार्गदर्शन किया है। जीवन में आने वाली समस्त परेशानियों और कष्टों के निवारण के लिए सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान का स्मरण करें और विद्वान एवं सिद्ध संत महात्माओं के दिखाए सत्य मार्गों का अनुसरण करें।

इस अवसर पर सरपंच सुधीर प्रधान, कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, आयोजन समिति अध्यक्ष कमल पटेल, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि अनुप अग्रवालउपसरपंच प्रतिनिधि शिवचरण नायक, विनोद बारीक, आलोक त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, संजय अग्रवाल, विजय पटेल, सुमित अग्रवाललक्ष्मण प्रधान, सदानंद भोई, श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित थे।


बसना : विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 बसना। विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल बसना में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए।



विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा आज भारत देश विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रत्येक भारतवासी को इस बात पर गर्व होना चाहिए। इस यात्रा के दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा सभी को स्वच्छता को अपनी आदत का हिस्सा बनाना चाहिए।




विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं का स्टॉल लगाए गए थे। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया।

   इस मौके पर नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,निज सहायक रोहित अग्निहोत्री, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल,जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, समस्त पार्षदगण सहित नगरवासी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने बसना में विकास कार्यों के लिए दी करोड़ों की मंजूरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम महासमुंद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय बसना में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री से कोलता समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर 27 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित करने के लिए आभार व्यक्त किया। गढ़फुलझर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी प्रतिनिधि मंडल ने आभार व्यक्त किया। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने नानक सागर को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को कृपाण भेंट की।

                सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री से आदिवासी गोड़ समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बसना और गढ़फुलझर में सामाजिक भवन की मांग की। कुम्भकार समाज ने इलेक्ट्रानिक चाक और 5 एकड़ जमीन की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री ने कुम्भकार समाज के प्रतिनिधियों को अंग्रेजी खपरेल बनाने का सुझाव दिया। सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बसना में मुक्तिधाम स्वीकृत करने का आग्रह किया। मरार पटेल समाज द्वारा धर्मशाला, संवरा समाज द्वारा पिथौरा में भवन और देवांगन समाज द्वारा भंवरपुर में भवन के लिए राशि की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के पास स्वयं की जमीन होने पर नियमानुसार राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार बड़गांव की सरपंच ने गौठान में तार फेंसिंग के लिए राशि की मांग की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाजों की मांग पर सामाजिक भवन और अन्य कार्यों के लिए अघरिया समाज को ग्राम पैता में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रूपए मंजूर किए। इसी प्रकार कलार समाज के प्रतिनिधि मंडल की मांग पर कन्या छात्रावास के लिए जमीन होने पर 20 लाख रूपए, फुलझर में तेली समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, ब्राम्हण समाज पिथौरा के लिए 20 लाख रूपए, मसीह समाज जगदीशपुर के लिए 20 लाख रूपए, मुस्लिम समाज बसना के लिए 15 लाख रूपए, सरपंच ग्राम किसनपुर की मांग पर विकास कार्यों के लिए 15 लाख रूपए, पिथौरा में मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल हेतु फेंसिंग और जमात खाना के लिए 10 लाख रूपए, ब्राम्हण समाज बसना के लिए 10 लाख रूपए, कैथोलिक चर्च और मेनोनाइट चर्च के ट्रस्ट के लिए 10 लाख रूपए स्वीकृत किए।

मुख्यमंत्री ने बसना में किया 64 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बसना विधानसभा क्षेत्र में 64 करोड़ 13 लाख 92 हजार रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 32 करोड़ 64 लाख 09 हजार रुपए के 37 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 32 करोड़ 59 लाख 83 हजार रुपए के 23  कार्यों  का लोकार्पण शामिल है। भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल हैं। 



लोकार्पण कार्यों में स्कूल भवन निर्माण, आहता निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज महासमुंद जिले के बसना विधासनसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। उन्होंने बसना के ग्राम पिरदा एवं  ग्राम गोपालपुर में आम जनता से भेंट मुलाकात की और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

महासमुंद जिले के बसना में खुलेगा अनुविभागीय कार्यालय, मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में की घोषणा

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के बसना को अनुविभागीय कार्यालय का दर्जा देने की घोषणा की है। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आज बसना विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने गोपालपुर में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का उन्नयन, ग्राम मेमरा के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन, पिथौरा नगर पंचायत में गौरव पथ के निर्माण, बाघ नदी में एनीकट निर्माण सहित अनेक घोषणाएं कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भोकलूडीह ग्राम पंचायत के सरपंच को वन अधिकार पत्र के लिए अतिशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



वहीं, बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पिरदा में उप तहसील कार्यालय खोलने और महाविद्यालय भवन निर्माण का भी ऐलान किया। साथ ही ग्राम पंचायत सांकरा और पिरदा का नगर पंचायत में उन्नयन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्राम सांकरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला जाएगा। ग्राम पिरदा में तालाब का गलत बंटवारा करने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस बीच, बेरोजगारी भत्ता और प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ग्राम पिरदा में रोककर हिरासत में ले लिया।


मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए दी करोड़ों की मंजूरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम महासमुंद जिले के विकासखण्ड बसना में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री से कोलता समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर 27 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित करने के लिए आभार व्यक्त किया। गढ़फुलझर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी प्रतिनिधि मंडल ने आभार व्यक्त किया। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने नानक सागर को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को कृपाण भेंट की। 



मुख्यमंत्री से आदिवासी गोड़ समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बसना और गढ़फुलझर में सामाजिक भवन की मांग की। कुम्भकार समाज ने इलेक्ट्रानिक चाक और 5 एकड़ जमीन की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री ने कुम्भकार समाज के प्रतिनिधियों को अंग्रेजी खपरेल बनाने का सुझाव दिया। सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बसना में मुक्तिधाम स्वीकृत करने का आग्रह किया। मरार पटेल समाज द्वारा धर्मशाला, संवरा समाज द्वारा पिथौरा में भवन और देवांगन समाज द्वारा भंवरपुर में भवन के लिए राशि की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के पास स्वयं की जमीन होने पर नियमानुसार राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार बड़गांव की सरपंच ने गौठान में तार फेंसिंग के लिए राशि की मांग की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाजों की मांग पर सामाजिक भवन और अन्य कार्यों के लिए अघरिया समाज को ग्राम पैता में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रूपए मंजूर किए। इसी प्रकार कलार समाज के प्रतिनिधि मंडल की मांग पर कन्या छात्रावास के लिए जमीन होने पर 20 लाख रूपए, फुलझर में तेली समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, ब्राम्हण समाज पिथौरा के लिए 20 लाख रूपए, मसीह समाज जगदीशपुर के लिए 20 लाख रूपए, मुस्लिम समाज बसना के लिए 15 लाख रूपए, सरपंच ग्राम किसनपुर की मांग पर विकास कार्यों के लिए 15 लाख रूपए, पिथौरा में मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल हेतु फेंसिंग और जमात खाना के लिए 10 लाख रूपए, ब्राम्हण समाज बसना के लिए 10 लाख रूपए, कैथोलिक चर्च और मेनोनाइट चर्च के ट्रस्ट के लिए 10 लाख रूपए स्वीकृत किए।

 

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री बघेल बसना विधानसभा के ग्राम गोपालपुर पहुंचे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा तहसील के गांव गोपालपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री बघेल का स्थानीय जनता ने फूल-माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने गोपालपुर में क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने आमजनता के प्रशासनिक कार्यों में तेजी और सहूलियत को देखते हुए बसना में अनुविभागीय कार्यालय प्रारंभ करने घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम लाखागढ़ से राजा सवइय्या कला तक सड़क निर्माण, बाघ नदी में एनीकट निर्माण, देवगांव जलाशय में नहर जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के साथ पिथौरा नगर पंचायत में गौरव पथ निर्माण और बसना में बाजार स्थल में चबूतरा शेड का निर्माण करने की घोषणा भी की।



उन्होंने ग्रामीण बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा के दायरे को विस्तार देते हुए ग्राम मेमरा हाईस्कूल के हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर के भवन का उन्नयन करने और ग्राम पंचायत भोकलूडीह में नवीन प्राथमिक स्कूल भवन की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच को वन अधिकार पत्र के लिए अतिशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,बसना विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।आमजनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं, ताकि हर वर्ग को लाभ मिलना सुनिश्चित हो।



 हम विधानसभा में नीति-कानून बनाते हैं, उसका क्रियान्वयन हो रहा या नहीं यह पता करने आये हैं। हम हितग्राहियों से मिलकर सुख-दुख के गोठ करते हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हैं। राज्य सरकार को चार साल पूरा होने में चार दिन ही बचे हैं। इन चार साल में आम लोगों के हित के साथ छत्तीसगढ़ के विकास के लिए त्वरित रूप से कई निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि 17 दिसम्बर को शपथ के बाद सीधे मंत्रालय जाकर उन्होने किसानों की कर्ज माफी और समर्थन मूल्य में वृद्धि का निर्णय लिया। पहले ही निर्णय में 19 लाख किसानों के 9 हजार 50 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। जो वादा हमने जनता से किया, उसे पूरा करने का कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को सीधे उनके एकाउंट में चार क़िस्त में राशि दी गई। इसका उपयोग किसान त्यौहार, शादी जैसी जरूरी कामों के लिए कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नई योजना रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की शुरुआत भी की गई है, जिसके तहत हर ब्लॉक में 2 रीपा होंगे, हर रीपा के विकास के लिए 2 करोड़ रुपए दिए गए हैं। नौजवान इस योजना का लाभ उठाएं, इस योजना से महिलाएं भी जुड़ी हैं। उत्पादों के विक्रय की व्यवस्था भी की गई है। लोगों की आय बढ़ाने का काम भी कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य में काम लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा भी दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ी बोलियों की लिपि तैयार कर रहे हैं।



भेंट-मुलाकात के दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की कक्षा तीसरी की छात्रा कुमारी प्रज्ञा साहू ने मुख्यमंत्री बघेल के समक्ष संविधान की प्रस्तावना को अंग्रेजी में पढ़कर सुनाया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित होकर नन्हीं छात्रा से कहा कि- बहुत अच्छा लगा कि एक बच्ची संविधान के बारे में जानती है। सबको अपने संविधान की जानकारी होनी चाहिए। छात्रा कु. प्रभारानी पटनायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके व्यक्तित्व पर केंद्रित स्वरचित कविता भी सुनाई। आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पिथौरा की छात्रा कुमारी कृति साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले स्कूल की 80 हजार फीस लगती थी, लेकिन अब नहीं लगती। इस अवसर पर एक छात्रा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल अमलीडीह की दो स्थानांतरित शिक्षिकाओं का ट्रांसफर रोकने के निर्देश दिए। गोपालपुर की श्रीमती बफूलबाई द्वारा पट्टा न मिलने की शिकायत मिलने पर सरपंच को ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करने के निर्देश दिये।



भेंट-मुलाकात के दौरान श्रीमती डोमेश्वरी ने बताया कि उन्होंने 1054 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बनाया है। इससे अब तक 04 लाख 02 हजार रूपए से अधिक का लाभ हुआ है। वर्मी कम्पोस्ट से मिले पैसों से वे अपने बच्चों को पढ़ा रही हैं। यह योजना बहुत अच्छी है। इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी जी के मार्ग स्वावलंबन की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। 09 हजार गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है। उत्पादों के विक्रय की व्यवस्था भी की गई है। यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि स्वावलंबी गौठान के माध्यम से ग्राम विकास के लिए भी राशि दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री से मिलने ग्राम मेमरा से आए किसान संजय पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे सुगंधित धान का उत्पादन कर रहे हैं। खेत में वर्मी कम्पोस्ट डालने से स्वास्थ्य और खेती दोनों को बड़ा फायदा हो रहा है। गोपालपुर के कपूरचंद यादव ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि गोबर 2 रुपये किलो में विक्रय होगा। अब तक उन्होंने 50 क्विंटल से ज्यादा का गोबर बेच लिया है। शोभाराम पटेल ने राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 3 किश्त मिलने पर योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। किसान राजेन्द्र डडसेना ने बताया कि धान विक्रय के लिए टोकन मिल गया है। खैरखूँटा के कबीर साहू ने बताया कि हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत हर शुक्रवार को बाजार में गाड़ी आती है। इससे उन्हें ब्लड टेस्ट, दवाइयां और डॉक्टरी सलाह निःशुल्क मिल रही है।

 

 

 

 

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: महासमुंद जिले में 13 दिसम्बर को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 13 दिसंबर को महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।



निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.05 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गोपालपुर हेलीपेड से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पिथौरा तहसील के ग्राम पिरदा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2.35 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम पिरदा से शाम 4.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा हाई स्कूल मैदान बसना के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 4.35 बजे बसना में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे तथा शाम 5 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करने के बाद रात्रि 8 बजे रायपुर लौट आएंगे।

सीएम बसना विधानसभा क्षेत्र में 64 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 दिसम्बर को बसना विधानसभा क्षेत्र में 64 करोड़ 13 लाख 92 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 32 करोड़ 64 लाख 09 हजार रुपए के 37 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 32 करोड़ 59 लाख 83 हजार रुपए के 23 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल है। लोकार्पण कार्यों में स्कूल भवन निर्माण, आहता निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल है।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल मंगलवार 13 दिसम्बर को बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर और ग्राम पिरदा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बसना के ग्राम पिरदा एवं ग्राम गोपालपुर में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी करेंगे। वह बसना रेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 14 दिसम्बर को जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में 29 करोड़ 26 लाख के विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूवार 15 दिसम्बर को खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में 29 करोड़ 26 लाख 05 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 25 करोड़ 04 लाख 84 हजार रुपए के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 4 करोड़ 21 लाख 21 हजार रुपए के 42 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, और नवीन विश्राम गृह निर्माण, हाई स्कूल भवन एवं नवीन महाविद्यालय निर्माण आदि कार्य शामिल है। लोकार्पण कार्यों में स्कूल भवन निर्माण, आहता निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी.सी. रोड, रंगमंच, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 14 दिसम्बर को बसना से हेलीकॉप्टर द्वारा खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बगारपाली आयेंगे और आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ग्राम एम.के. बाहरा आयेंगे। यहां भी वह जनता से रूबरू होंगे और राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी लेंगे। इसी दिन रात्रि में जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और रात्रि विश्राम बागबाहरा रेस्ट हाउस में करेंगे। 15 दिसम्बर को जिला और ब्लॉक अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। उसके बाद प्रेसवार्ता करेंगे।


महासमुन्द से तुमगांव, पटेवा, झलप, पिथौरा, सांकरा, बसना, सरायपाली, सोहेला होते हुए बरगढ़ तक रेल लाइन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर से महासमुन्द होते हुए बरगढ़ तक नई रेल लाइन की सुविधा के लिए दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपा गया  है। पत्र में मांग की गई है कि इस क्षेत्र में नई रेल लाइन जल्द बिछाई जाए। इस मांग को छत्तीसगढ़ से ओडिशा तक लगभग 150 संगठनों का समर्थन पत्र मिला है महासमुन्द सांसद चुन्नीलाल साहू ने बताया कि रेलमंत्री से मुलाकात हुई। जहां समिति के सदस्यों ने विस्तार से रेल सुविधा की आवश्यकता की जानकारी दी। नई रेल लाइन के लिए बेलसोन्डा से तुमगांव, पटेवा, झलप, पिथौरा, सांकरा, बसना, सरायपाली, सोहेला होते हुए बरगढ़ तक सुविधाजनक रेल लाइन निर्माण की जानकारी नक्शे के माध्यम से दी गई।

रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए सांसद व प्रतिनिधि मंडल


इसलिए की जा रही नई रेल लाईन की मांग

इस दौरान रेल मंत्री वैष्णव को बताया गया कि यह नई रेल लाईन निर्माण से रायपुर से हावड़ा व मुम्बई व्हाया बरगढ़ होते हुए जहां सीधी लाइन जाएगी, तो वहीँ बिलासपुर जंक्शन में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही 50 किलोमीटर तथा भुवनेश्वर से रायपुर के बीच की दूरी 150 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस दौरान इस बात को गंभीरता से लेते हुए रेलमंत्री ने दोबारा सर्वे कराए जाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया।समिति के सदस्यों के अनुसार रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण के लिए लगभग दो साल से प्रयासरत हैं। अब जाकर संघर्ष समिति सरायपाली को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन देने में सफलता मिली है। पिछले 2 साल से कोरोना काल व राजनैतिक अस्थिरता के चलते रेलमंत्री से मिलना संभव नहीं हो पा रहा था।

हो जाएगी 227 किलोमीटर की दूरी कम

बताया गया कि इस सुविधा से रेल व यात्रियों को जहां 227 किलोमीटर की दूरी कम होगी, वहीं बलांगीर, टिटलागढ़ के यात्रियों को सीधी ट्रेन की सुविधा भी मिल जाएगी। इस मांग पर भी विचार किए जाने का आश्वासन रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने समिति के सदस्यों को दिया। महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व व सरायपाली के पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल के साथ समिति के सदस्यों ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने जानकारी दी कि रेलमंत्री वैष्णव ने ज्ञापन को गम्भीरता से लेते हुए पुनः सर्वे कराए जाने की बात कही है।

1962 से संघर्षरत, 2012 में सर्वे

इस संबंध में रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति के समन्वयक दिलीप गुप्ता ने बताया कि रेल लाइन निर्माण के लिए क्षेत्र की जनता विगत 1962 से संघर्षरत हैं। 2012 में सर्वे भी किया गया था, किंतु विभिन्न कारणों से यह योजना अधर में लटक गई। रेल सुविधा की गंभीरता व आवश्यकता को देखते हुए सरायपाली, सोहेला व बरगढ़ के सक्रिय व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग को फिर आगे बढाते हुए 2 वर्ष पूर्व रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति का गठन कर इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

150 संघों का समर्थन

इसके लिए कई बैठकें कर इसे जन आंदोलन को रूप देने का प्रयास किया गया। नई रेल लाइन निर्माण को महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू, क्षेत्रीय विधायकों में किस्मत लाल नंद (सरायपाली), देवेंद्र बहादुर सिंह (बसना), द्वारिकाधीश यादव (खल्लारी), पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल व ओडिसा के देवेश आचार्य (बरगढ़), शुशांत सिंह, (भटली-सोहेला) व जयनारायण मिश्रा (संबलपुर) के साथ, अनेक सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, बरगढ़ रेल उपभोक्ता संघ के साथ अनेक संघ संगठनों ने समिति को अपना लिखित समर्थन पत्र मिला है। इस तरह लगभग 150 संघों का समर्थन इस समिति को मिल चुका है।

रेल मंत्री ने मांग स्वीकारी

इस संबंध में सांसद चुन्नीलाल साहू ने बताया कि रेल लाइन संघर्ष समिति द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय है। वे भी इस रेल लाईन निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत थे। इस संबंध में उनके द्वारा ज्ञापन भी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को विगत दिनों देते हुए समिति के सदस्यों से मुलाकात किए जाने का समय भी मांगा गया था। मांग स्वीकार करते हुए 3 अगस्त 2022 को समय दिया। इस अवसर पर रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति के महासचिव कृष्णचन्द्र पंडा, संगठन सचिव अभिजीत प्रतिहार, उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह, सह सचिव सत्यजीत प्रधान तथा सह सचिव तिलक साहू उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.