Media24Media.com: बलौदाबाजार वनमंडलकिसान की मौत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बलौदाबाजार वनमंडलकिसान की मौत. Show all posts
Showing posts with label बलौदाबाजार वनमंडलकिसान की मौत. Show all posts

हाथी के हमले से एक किसान की मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल

No comments Document Thumbnail

विकास अग्रवाल, बया (पिथौरा). बलौदाबाजार वनमंडल के अर्जुनी परिक्षेत्र के ग्राम थरगांव के मुहाने पर हाथी के हमले से एक युवा किसान की मौत हो गयी।  एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल को प्रथम उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर रेफर किया गया है। हाथी के हमले से मृत किसान की पहचान कुसगढ़ निवासी गोवर्धन के रूप में की गई है। घायल थरगांव निवासी धुराऊ साहू बताया गया है।बहरहाल वन अमला मौके पर पहुंचकर कार्यवाही में जुट गया है। आसपास के गांवों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अर्जुनी अंतर्गत थरगांव सर्किल में एक बार फिर दंतैल हाथी उपद्रव मचा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार थरगांव के समीप अपने खेतों में किसान कीटनाशक दवा छिड़काव कर रहे थे। इसी समय हाथी के हमले से दो किसान हाथी की चपेट में आ गए। दवाई छिड़काव करने  में व्यस्त किसानों को पता ही नही चला कि कब हाथी उनके करीब तक पहुच गया। 

देखिए:- हाथी से छेड़छाड़ करते हुए ग्रामीणों का video



आक्रामक हाथी को अपने बिल्कुल करीब देख दोनों किसान सरपट भागे।  एक किसान घुराऊ जैसे तैसे हाथी की पटखनी से बच कर भाग निकला। जिससे वह बुरी तरह घायल हो चुका था।  समीप के कुशगढ़ निवासी गोवर्धन को हाथी ने सूंड से पकड़ कर पटक दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। 

हाथी के हमले से मृत किसान


ज्ञात हो कि हाथी विचरण करते करते हुए आज  14 /08 /2023 को वन परिक्षेत्र अर्जुनी पहुच गया।  सहायक परीक्षेत्राधिकारी थरगांव के अनुसार हाथी रात्रि में साकरा (महासमुंद वन मंडल) से बरपानी, भानपुर, सोनपुर, जोक नदी पार करके गोलाझर गांव के खेत में प्रवेश किया था।  सुबह 7:30 बजे जोक नदी पार करके फिर थरगांव के पास आ गया। इस बीच अपने  खेत मे कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे दो किसानों से हाथी का सामना हो गया। हाथी ने किसानों पर अचानक हमला कर दिया। जहां मौके पर कुशगढ़ निवासी गोवर्धन नामक व्यक्ति की मौत हो गयी । 


वहीं दूसरा व्यक्ति घायल है जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर भेज दिया गया है। थरगाव बीट गार्ड धरम सिंह बरिहा ने बताया कि वर्तमान में हाथी थरगांव परिसर के राजस्व ग्राम के खेत में पेड़ के नीचे में है। लोगों को बार-बार अलर्ट किया जा रहा है कि हाथी के पास ना जावें। हाथी से  पर्याप्त दूरी बनाए रखें। गांवों में मुनादी करा दी गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.