Media24Media.com: बलरामपुर कलेक्टर न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बलरामपुर कलेक्टर न्यूज. Show all posts
Showing posts with label बलरामपुर कलेक्टर न्यूज. Show all posts

'समाधान अब आपके हाथ' पहल की शुरुआत, Whatsapp के जरिए लोग दर्ज करा सकते हैं समस्याएं

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के नागरिकों की समस्याओं से अवगत होने और त्वरित निराकरण के लिए 'समाधान अब आपके हाथ' पहल के तहत जिला स्तरीय समाधान नंबर +91-97703-82734 जारी किया गया है। क्षेत्र के नागरिक इस नंबर में अपनी समस्याओं को वाट्सएप के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त समस्याओं को संबंधित विभाग से समन्वय कर समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।   

जिले में हर मंगलवार को कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जनदर्शन का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कार्यालय आते हैं। आवागमन और ज्यादा दूरी को देखते हुए इस नंबर को जारी किया गया है, ताकि दूरस्थ अंचल के लोग अपनी समस्याओं को वाट्सएप या SMS के माध्यम से कार्यालयीन समय 10.00 से 5.30 बजे तक अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं। 

स्टेला खलखो नोडल अधिकारी नियुक्त

जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए नंबर +91-97703-82734 पर कॉल करना प्रतिबंधित रहेगा। समस्या दर्ज कराने के लिए आवेदक अपना नाम, पूर्ण पता जैसे की मोहल्ला,गांव, ग्राम पंचायत, तहसील, मोबाइल नंबर की जानकारी के साथ अपनी समस्या को प्रेषित करेंगे, जिसे संबंधित विभाग के समन्वय कर तत्काल निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। 'समाधान अब आपके हाथ' पहल के सफल संचालन के लिए कलेक्टर ने उप संचालक पंचायत स्टेला खलखो को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.