Media24Media.com: बम विस्फोट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बम विस्फोट. Show all posts
Showing posts with label बम विस्फोट. Show all posts

छत्‍तीसगढ़ में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, पुल को विस्फोट कर उड़ाया

No comments Document Thumbnail

 बीजापुर। एक बार फिर नक्सलियों की काली करतूत सामने आई है, इस बार नक्सलियों ने बीजापुर से 20 किमी दूर बम विस्फोट कर पुलिया को उदा दिया। बीजापुर से गंगालूर मार्ग पर किकलेर के पास विस्फोट किया है। बम ब्लास्ट से सीसी सड़क में लगभग 10फीट के गड्डे बन गए है। अनुमान लगाया गया है कि नक्सलियों ने इस बम विस्फोट में लगभग 35-40 किलो बारुद का उपयोग किया है।


ब्लास्ट के बाद बीजापुर गंगालूर मार्ग बंद हो गया है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय दलबल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। सीआरपीएफ जवानों की सहायता से मार्ग बहाली के लिए जेसीबी वाहन से गड्डे को पाटा जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक यह कार्य जारी है। सूत्रों ने बताया गंगालूर का यह इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। इस विस्फोट की घटना से एकाएक पुलिस भी सकते में है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.