Media24Media.com: बदमाशों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बदमाशों. Show all posts
Showing posts with label बदमाशों. Show all posts

गुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ और आम जनता का पुलिस पर विश्वास होना जरूरी : मुख्यमंत्री चौहान

No comments Document Thumbnail

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः इंदौर की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री चौहान ने गुंडे, बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे। आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री निवास समत्व कार्यालय भवन में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, एडीजी इंटेलीजेंस आदर्श कटियार, ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री अंशुमान सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इंदौर से कमिश्नर पवन शर्मा, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर टी. इलैया राजा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

निगरानीशुदा बदमाशों को पुलिस ने सड़क पर पैदल मार्च कराते हुए जिला अदालत में किया पेश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर पुलिस ने निगरानीशुदा बदमाशों और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए आज तड़के छापे की बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान राजधानी में चाकूबाजी, लूट और चोरी सहित अन्य अपराधों में शामिल रहने वाले करीब एक सौ साठ निगरानीशुदा बदमाशों को पुलिस ने सड़क पर पैदल मार्च कराते हुए जिला अदालत में पेश किया।

इससे पहले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक महेश्वरी और डीसी पटेल के नेतृत्व में सौ से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। रायपुर के बस स्टैंड परिसर सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुबह करीब छह बजे की गई इस कार्रवाई के दौरान सत्यासी अपराधियों के खिलाफ प्रतिबांधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बस स्टैंड परिसर में पन्द्रह किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, शहर के सात अन्य स्थानों से भी उन्नीस किलो गांजा बरामद किया गया तथा इन मामलों में ग्यारह आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.