Media24Media.com: बड़ा हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बड़ा हादसा. Show all posts
Showing posts with label बड़ा हादसा. Show all posts

छत्तीसगढ़ : पूर्व मंत्री की गाड़ी का एक्सीडेंट, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी के साथ मस्तूरी के जोंधरा चौक के पास एक बड़ा हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पूर्व मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।


घटना के बाद, ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बड़े हादसे को टालने के लिए पुलिस और यातायात अधिकारियों को सचेत करती है कि वे सड़क सुरक्षा के उपायों को मजबूत करें और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण रखें।

बड़ा हादसा! अपार्टमेंट में आग लगने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत

No comments Document Thumbnail

 हैदराबाद। दिवाली के मौके पर हैदराबाद में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अपार्टमेंट में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी के अनुसार, डीसीपी वेंकटेश्वर राव सेंट्रल जोन ने बताया कि हैदराबाद के नामपल्ली के बाजारघाट में एक अपार्टमेंट परिसर में स्थित गोदाम में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है। आग की शुरुआत कार रिपेयरिंग के दौरान स्पार्किंग से हुई। आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


फायरफाइटर्स ने आग पर पाया काबू

बिल्डिंग में फंसे लोगों को फायरफाइटर्स ने रेस्क्यू करने के बाद आगजनी पर काबू पा लिया गया है. तमाम कोशिशों के बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाने में कामयाब रहे. इसके बाद बिल्डिंग से तेज धुआं उठने लगा. मौके पर स्थानीय पुलिस तैनात है. इस बीच बिल्डिंग के भीतर से सीढ़ियां लगाकार घर की खिड़की के जरिए उन्हें बाहर निकाला गया. महिला और बच्चों को भी इसी रास्ते बाहर निकाला गया. हादसे में घायल लोगों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.


राम नवमी के मौके पर इंदौर में बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसने से फंसे 25 लोग

No comments Document Thumbnail

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में राम नवमी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया है। इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पुरातन बावड़ी की छत धंसने से कम से कम 25 लोगों के उसमें गिरने की आशंका है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी दी। घटना के बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर 10 लोगों को सुकशल बाहर निकाला गया है।


अधिकारियों ने बताया कि पटेल नगर के मंदिर में लगभग 50 फीट गहरी बावड़ी की छत धंसने के हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। रेस्क्यू टीम रस्सियां डालकर लोगों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और छत ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी। घटना स्नेह नगर के पास पटेल नगर में बने बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुआ है।

सीएम शिवराज की घटना पर नजर

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है और वो स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने घटना पर संज्ञान लेते हुए इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर को रेस्क्यू अभियान तेज करने के निर्देश दिए है। बता दें कि अबतक 10 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। नौ लोग अब भी इसमें फंसे हुए है। सभी को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक जब ये घटना हुई तब रामनवमी का हवन मंदिर में किया जा रहा था। इस हवन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहीं छत गिरने के बाद जल्दी ही लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। मगर रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी दिक्कत आ रही है क्योंकि कुएं में पानी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.