Media24Media.com: बच्चों के विवाद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बच्चों के विवाद. Show all posts
Showing posts with label बच्चों के विवाद. Show all posts

छत्तीसगढ़ में बच्चों के विवाद में भिड़े दो समुदाय, एक की मौत, 11 गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को दो समुदायों के सदस्यों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने झड़प के सिलसिले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में सुबह बच्चों के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद हिंसा हुई। बेमेतरा जिलाधिकारी पीएस एल्मा ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चों ने एक छोटे से मुद्दे पर लड़ाई की और गांव के दोनों पक्षों के सदस्य विवाद को सुलझाने के लिए गांव के चौराहे पर एकत्र हुए।


उन्होंने बताया कि मामला बढ़ गया और एक झड़प हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। बेमेतरा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि एक पुलिस दल को मौके पर भेजा गया, लेकिन भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और उन पर पथराव किया, जिसके कारण से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उप-निरीक्षक बीआर ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने पुआल के ढेर और कुछ वाहनों में भी आग लगा दी। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल को बाद में मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। एसपी ने बताया कि प्रशासन ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू की है। उन्होंने बताया कि हालांकि गांव में अभी भी कुछ तनाव है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

कई मामलों में केस दर्ज

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति सामान्य होने तक पुलिस की तैनाती जारी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.