Media24Media.com: बचपन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बचपन. Show all posts
Showing posts with label बचपन. Show all posts

आंगनबाड़ी केंद्रों में बचपन खिल उठा - प्ले स्कूल की तर्ज पर संवर रहा भविष्य

No comments Document Thumbnail

रायपुर। ‘‘मुस्कुराइए कि आप आंगनबाड़ी केंद्र में हैं...’’ - यह नारा अब वास्तविकता का रूप ले चुका है। राजनांदगांव जिले के सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों ने नन्हे बच्चों की शिक्षा और विकास को नया आयाम दिया है। यहां का वातावरण अब पारंपरिक आंगनबाड़ी केंद्र से आगे बढ़कर प्ले स्कूल और प्री-नर्सरी जैसा बन गया है, जहां बच्चे खेल-खेल में सीख रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं।

सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 भोथीपार खुर्द, क्रमांक 3 सिंघोला और क्रमांक 3 भोथीपार खुर्द में बच्चों को बाल सुलभ तरीके से अक्षर ज्ञान, कविता, गीत और विविध जानकारी दी जा रही है। दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी, शैक्षणिक सामग्री और बाल केंद्रित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। ‘आलू कचालू बेटा कहां गए थे...’ जैसी कविताएं बच्चे बड़े आनंद से याद कर रहे हैं।

राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के ये आंगनबाड़ी केंद्र जागरूकता, पोषण और शिक्षा के संगम स्थल बन गए हैं। लड़का-लड़की एक समान, अच्छी वजन की रेखा - अच्छा बच्चा देखा जैसे संदेशों से सामाजिक सोच में बदलाव आ रहा है। गर्भवती महिलाओं को गरम पौष्टिक भोजन, किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य शिक्षा और बच्चों को नियमित पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि राज्य में आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाकर प्ले स्कूल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, ताकि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही समग्र विकास का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार बच्चों, माताओं और किशोरियों की देखभाल को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना और सुकन्या समृद्धि योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 भोथीपार खुर्द में ‘मोर जन्म दिन’ नामक विशेष कैलेंडर के माध्यम से बच्चों का जन्मदिन उत्सवपूर्वक मनाया जा रहा है। यहां बच्चों के लिए खेल सामग्री, पढ़ाई की सामग्रियां और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध है।

इस प्रयास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गोदावरी साहू, श्रीमती पूनम यादव और सहायिका की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही। बच्चों की मुस्कान और उनकी सक्रियता इस बात का प्रमाण है कि आंगनबाड़ी केंद्र अब केवल पोषण का ही नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और संवेदनशीलता का केंद्र बन गए हैं।


नई पीढ़ी को संस्कार और संस्कृति से जोड़ना महत्वपूर्ण कार्य : सीएम विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024 का शुभारंभ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारवान् बनाने और भारतीय संस्कृति से जोड़ने में विद्या भारती द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव में नई पीढ़ी के बच्चे अपने सांस्कृतिक गौरव से परिचित होंगे। साथ ही वे संस्कारवान् भी बनेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि उनका सरस्वती शिशु मंदिर से बचपन से जुड़ाव रहा है। भारतीय संस्कृति के संवर्धन हेतु क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। नई शिक्षा नीति बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक सिद्ध होगी और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगी। उन्होंने विद्यार्थियोें के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

रायपुर लोक सभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य है। उन्होंने इस मौकेे पर खरोरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की मंजूरी दी। कार्यक्रम को विद्या भारती के पदाधिकारी भाल चंद्र रावले, प्रकाश ठाकुर और शशिकांत फड़के ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री मोतीलाल साहू और पुरन्दर मिश्रा, विद्या भारती के सचिव विवेक सक्सेना सहित वल्लभ लाहोटी, अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

मुस्कान सिर्फ नाम ही नहीं, चेहरे पर भी खिला हुआ है

No comments Document Thumbnail

धमतरी. दोस्त, सखा, मित्र, मितान, फ्रेंड यह सब एक दूसरे के पर्यायवाची हैं. बचपन से ही देखते-सुनते आए हैं कि दोस्त मुश्किल की घड़ी में साथ खड़ा होकर ना केवल मनोबल बढ़ाता है, बल्कि जहां तक हो सके मदद के लिए हाथ भी बढ़ाता है. ऐसा ही दोस्त, मितान बनकर साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार हाल ही में एक मई से शुरू हुई ’मुख्यमंत्री मितान योजना इसी का जीता-जागता मिसाल है। आम नागरिकों को घर बैठे नागरिक सेवाएं मिल रही हैं. 


इससे उनकी जिंदगी काफी आसान हो रही है. धमतरी शहर के विंध्यवासिनी वार्ड की 18 साल की मुस्कान सोनकर बताती हैं कि उन्हें निवास प्रमाण पत्र कॉलेज में दाखिला लेने के लिए चाहिए था. इसलिए जब मितान योजना की जानकारी मिली तो उन्होंने टोल फ्री नंबर 14545 पर फोन करके आवेदन किया. उनका अपॉइंटमेंट तय हुआ और सहसा ही एक दिन निगम से नियुक्त ’मितान
उनके घर पहुंचे और दस्तावेजों को अपलोड करने की औपचारिकता पूरी की. 

एक दिन फिर वो उनके घर आए और उनका निवास प्रमाण पत्र हाथ में सौंप गए. इससे मुस्कान का मुस्कुराना लाजिमी है और वो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का साधुवाद करती हैं कि बहुत से नागरिक सेवाएं इस तरह घर बैठे मिलने से अनेक लोगो को फौरन राहत पहुंच रही है. इनसे ज्यादा जुदा हटकेशर के धनेश साहू की दास्तान नहीं है. निगम अमले द्वारा मुनादी करने पर उन्हें पता चला कि नागरिक सेवाएं घर पहुंच उपलब्ध हो रही है.

 उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए अपनी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र बनाने आवेदन किया और 24 घंटे के भीतर ’मितान उनके द्वार में जन्म प्रमाण पत्र के साथ मौजूद था। वो इससे काफी आश्चर्यचकित और मुग्ध होकर बाकी शहरवासियों को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए कह रहे. इसी तरह सदर दक्षिण वार्ड के राहुल हिरवानी और श्रीमती छाया हिरवानी भी अपनी बच्ची घनिष्ठा हिरवानी का ’मितान के जरिए जन्म प्रमाण पत्र पाकर खुश हैं. 

वहीं ब्राम्हण पारा की अनुकृति साहू और सुंदरगंज वार्ड की माही मित्तल भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का साधुवाद करते हैं कि उन्हें समय पर निवास प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत मिला।धमतरी नगरपालिक निगम में एक मई से अब तक इस योजना का लाभ 80 शहरवासियों को मिला है. असल में शहर के 40 वार्ड के लिए 4 मितान बनाए गए हैं. यह मितान आवेदन मिलने पर उसकी पुष्टि कर अपॉइंटमेंट लेकर नागरिक के घर पहुंचते हैं.

उनकी सेवाएं संबंधी दस्तावेजों को अपने टैब में अपलोड कर आगे की प्रक्रिया पूरी करते हैं. इनमें ज्यादातर सेवाएं आय, जाति, निवास और दुकान पंजीयन के तहत गुमास्ता लाइसेंस के हैं। नागरिकों को इस योजना के तहत जल्द से जल्द प्रमाण पत्र बनाकर दिया जा रहा है. इन नागरिक सेवाओं के मिलने से शहरवासी काफी खुश हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं.    


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.