Media24Media.com: फेसबुक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label फेसबुक. Show all posts
Showing posts with label फेसबुक. Show all posts

Meta Verified in India: फेसबुक और इंस्टाग्राम मेटा वेरीफाइड शुरू, जानें क्या है प्रोसेस और प्राइस

No comments Document Thumbnail

Meta Verified in India:   लॉन्च होने के महीनों बाद मेटा वेरीफाइड (इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजरों को उनकी पहचान वेरीफाई करता है) भारत आ रहा है। हालांकि यह ट्विटर से अलग है। मेटा विरासत सत्यापित बैज का सम्मान कर रहा है।


भारत में iOS और Android पर वेरीफाई कराने वालों को इसके लिए प्रति माह 699 रुपये देने होंगे। यूजर बाद की तारीख में वेब पर भी वेरीफाई करा सकेंगे। सदस्यता के साथ यूजरों को वेरीफाइड बैज, प्रतिरूपण (impersonation) से सुरक्षा और एकाउंट सपोर्ट मिलेगा।

व्यवसाय फिलहाल मेटा वेरीफाइड के लिए योग्य नहीं हैं, क्योंकि सोशल नेटवर्क “भविष्य में व्यवसायों के लिए एक मूल्यवान सब्सक्रिप्शन की पेशकश कर सकता है।”

मेटा ने एक बयान में कहा है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में “शुरुआती टेस्टिंग के बाद उन्होंने कुछ समायोजन किया है। इसमें बढ़ी हुई रीच को हटाना भी शामिल है।” यह भारत के लिए भी है। सब्सक्रिप्शन में नए एलीमेंट्स को जोड़ने की जानकारी की गई है।

मेटा सत्यापित कैसे करें।

जरूरतें: इसके योग्य होेन के लिए मेटा एकाउंट को कुछ न्यूनतम गतिविधियों की जानकारी देनी होगी। जैसे पुराने पोस्ट का इतिहास आदि। साथ आवेदक की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।

चयन करें और भुगतान करें: यूजरों को तब उस प्रोफ़ाइल का चयन करना होगा जिसे वे वेरीफाइड कराना चाहते हैं और अपना पेमेंट मेकैनिज्म स्थापित करना चाहते हैं।

सत्यापित करें: यूजरों को एक सरकारी आईडी देनी होगी, जो उनके फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट के प्रोफाइल नाम और फोटो से मैच करती हो। यदि वेरीफिकेशन रिजेक्ट होता है तो पैसे वापस कर दिये जाएंगे।

रामायण महोत्सव ने मचाई धूम, ऐतिहासिक आयोजन से जुड़े देश-दुनिया के लोग , सोशल मीडिया में जनरेट किए 10 मिलियन व्यूज

No comments Document Thumbnail

National Ramayana Festival : रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की सोशल मीडिया में भी खासी धूम रही। विभिन्न सोशल मीडिया चौनलों में महोत्सव के 3 दिनों के कार्यक्रमों ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज जनरेट किए हैं। जिसका मतलब है राष्ट्रीय रामायण महोत्सव लगभग 1 करोड़ लोगों तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर के जरिए पहुंचा।


रामायण महोत्सव के कार्यक्रमों का लगातार सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पेजेस पर किया जा रहा था। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राज्य और जिलों के प्रोफाइल्स से कार्यक्रमों से जुड़े अपडेट प्रसारित हो रहे थे। यूट्यूब चैनल्स और ट्वीट के माध्यम से भी लोग रामायण महोत्सव से जुड़े।


गौरतलब है इस ऐतिहासिक आयोजन में दो रिकॉर्ड्स भी इस दौरान बने। पहला 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व दूसरा कंबोडिया व इंडोनेशिया सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 17 दलों के 375 कलाकारों द्वारा अरण्यकाण्ड पर 765 मिनट की प्रस्तुति दी है। कुमार विश्वास, लखबीर सिंह लक्खा, बाबा हंसराज रघुवंशी, मैथिली ठाकुर, शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा जिसे देश के नामचीन कलाकारों ने तीन दिनों तक अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा।

ट्विटर पर पूरे देश में ट्रेंड करता रहा रामायण महोत्सव

रामायण महोत्सव के आयोजन का सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर भी काफी चर्चा में रहा। आयोजन के दौरान रामायण महोत्सव का हैशटैग पूरे देश में टॉप ट्रेडिंग में रहा।


सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों की खैर नहीं : कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या समुदाय सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सअप, ट्विटर आदि किसी भी माध्यम से जिले में शांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, तो उन पर सख्त कार्यवाही किया जाए। कलेक्टर देव आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।



बैठक में पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या टिप्पणी करने और झूठी अफवाह फैलाने से जिले में शांति और कानून व्यवस्था बिगड़ने और समाज में वैमनस्यता बढ़ने की संभावना होती है। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, सभी अनुविभागों के एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.