Media24Media.com: फुटबॉल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label फुटबॉल. Show all posts
Showing posts with label फुटबॉल. Show all posts

राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। ओडिशा के भुवनेश्वर में 9 से 12 जून तक आयोजित प्रथम जनजातीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 6 रजत, 8 कांस्य मिलाकर कुल 15 पदक अपने नाम किया है। स्पर्धा में 18 राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर तैराकी में रजत और 100 मीटर में कांस्य पदक जीता।

छत्तीसगढ़ की फुटबॉल बालिका टीम ने गोल्ड मैडल जीतकर अपना लोहा मनवाया। इस बड़ी जीत की हीरो रायपुर के बालिका फुटबॉल अकादमी में अभ्यासरत खिलाड़ी किरण पिस्दा रहीं। खो-खो बालिका टीम और कबड्डी बालिका टीम को कांस्य पदक मिला।

एथलेटिक्स के ऊंची कूद इवेंट में तानिया ने कांस्य पदक, 5000 मीटर दौड़ पुरुष में मनीष मांडवी ने रजत पदक, 100 मीटर दौड़ में बिलासपुर के बहतराई आवासीय खेल अकादमी की तर्नीका टेटा ने रजत पदक और लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ बालिका में प्रमिला मांडवी ने रजत पदक हासिल किया।

तीरंदाजी में बिलासपुर के बहतराई आवासीय खेल अकादमी के कुबेर सिंह जगत ने व्यक्तिगत 30 मीटर में रजत पदक तथा व्यक्तिगत ओवर ऑल में रजत पदक अपने नाम किया। मिक्स इवेंट में कुबेर सिंह और बुंदेश्वरी मरावी ने कांस्य पदक जीता।

वहीं, तीरंदाज़ी में टीम चौंपियनशिप बलिका ने कांस्य पदक और बालक तीरंदाजी टीम ने रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल तथा युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


छत्तीसगढ़ में सात और खेलो इंडिया केन्द्रों की स्थापना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण ने खेलो इंडिया योजना के तहत छत्तीसगढ़ में सात और खेलो इंडिया केन्द्रों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। छत्तीसगढ़ के खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर इन केन्द्रों की स्थापना की मंजूरी दी गई है। इसके तहत रायपुर और बालोद जिले में वेटलिफ्टिंग सेंटर, बलौदाबाजार और सुकमा में फुटबॉल, दुर्ग में कबड्डी, कांकेर में खो-खो तथा रायगढ़ में बैडमिंटन सेंटर की स्थापना की जाएगी। इन केन्द्रों की स्थापना के लिए प्राधिकरण वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ में अब खेलो इंडिया योजना के तहत कुल केंद्रों की संख्या बढ़कर चौदह हो गई है।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में सात खेलो इंडिया केन्द्र की मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अच्छा मौका मिलेगा। आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़की परिकल्पना को साकार करने में एक और सार्थक कदम सिद्ध हुआ है।

विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट अब से कुछ ही देर बाद कतर में होगा शुरू

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट अब से कुछ ही देर बाद कतर में शुरू होगा।  उद्घाटन मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में बत्तीस टीमों को आठ ग्रुप में बांटा गया है। यह फुटबॉल टूर्नामेंट अट्ठारह दिसंबर तक चलेगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फीफा विश्वकप के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से बात की और फीफा विश्वकप के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी थीं।



इधर, न्यूजीलैंड के माउंट मौंगानुई में खेले गए दूसरे टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को पैंसठ रनों से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के नाबाद एक सौ ग्यारह रनों की बदौलत छह विकेट पर एक सौ इंक्यानवे रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम एक सौ छब्बीस रनों पर सिमट गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.