Media24Media.com: फायबर सिलेंडर की प्रदर्शनी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label फायबर सिलेंडर की प्रदर्शनी. Show all posts
Showing posts with label फायबर सिलेंडर की प्रदर्शनी. Show all posts

साईं श्याम इण्डेन में कंपोजिट फायबर सिलेंडर की बिक्री सह प्रदर्शनी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। इंडियन आयल कारपोरेशन के स्थानीय वितरक श्री साईं श्याम इंडेन एकता चौक द्वारा आज कंपोजिट फायबर‌ सिलेंडर की बिक्री सह प्रदर्शिनी लगाई गई।  उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के चेयरमैन अग्नि चंद्राकर मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं, गृहणियों की उपस्थिति रही। स्वागत उद्बोधन में साईं श्याम इंडेन गैस एजेंसी की प्रोपाइटर प्रीति महोबिया ने कहा कि हमारी इंडियन आयल कारपोरेशन महारत्न कंपनी है। 

उपभोक्ताओं की सुविधा व संतुष्टि के लिए उच्च मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को बिना सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की सुविधा के लिए कंपोजिट फायबर‌ सिलेंडर १० किलोग्राम का आज से बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले दिन लांच हुए कंपोजिट फायबर‌ सिलेंडर के प्रथम उपभोक्ता अग्नि चंद्राकर  बने।आज ही सात उपभोक्ताओं ने कंपोजिट फायबर‌ सिलेंडर का नया कनेक्शन प्राप्त किया गया।

मुख्य अतिथि अग्नि चंद्राकर ने कहा कि  कंपोजिट फायबर‌ सिलेंडर सुरक्षा की दृष्टिकोण से और कम वजन वाला होने के कारण गृहणियों के लिए बहुत ही सुविधा जनक है व उपयोगी है। उन्होंने बताया कि इस कंपोजिट फायबर‌ सिलेंडर का अधिक से अधिक उपयोग किया जा सकता है। इसका प्रचार- प्रसार अच्छा से किया जाए। श्री साईं श्याम इंडेन गैस एजेंसी के संचालक  स्वप्निल महोबिया ने बताया कि इस कंपोजिट फायबर‌ सिलेंडर में गैस की उपलब्धता परीलक्षित होती है। आजकल माड्यूलर किचन में माड्यूलर कंपोजिट फायबर‌ सिलेंडर बहुत ही खूबसूरत व सुरक्षित है।

गैस एजेंसी में 20 परिवार कार्यरत 

प्रीति महोबिया ने बताया कि हमारे साईं श्याम इंडेन गैस एजेंसी परिवार में 20 परिवार कार्यरत है। जिनके माध्यम से लगभग 15000 उपभोक्ताओं को संतुष्टि पूर्वक सेवा प्रदान किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि यदि हमारी सेवा में किसी सुधार की जरूरत हो या हमारी सेवा में कोई त्रुटी हो तो हमें अवश्य अवगत करायें। इस अवसर पर साईं श्याम इंडेन गैस एजेंसी के समस्त स्टाफ के साथ साथ उपभोक्ताओं व ग्रृहणियों की उपस्थिति रही। विशेष अतिथि बलराम लालवानी, येतराम साहु, धीरज सरफराज, संदीप साहू, हेमन्त बघेल, मुरली चांडक, जसराज चांडक, संजय साहू की उपस्थिति रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.