Media24Media.com: प्लेटफॉर्म्स

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्लेटफॉर्म्स. Show all posts
Showing posts with label प्लेटफॉर्म्स. Show all posts

छत्तीसगढ़ के क्रिकेटरों के लिए बड़े प्लेटफॉर्म्स में खेलने का मौका खोलेगा सीसीपीएल – अरुण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार की शाम नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित इस लीग का फाइनल मैच रायपुर रायनोस और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर रायनोस की टीम चैंपियन बनी। उप मुख्यमंत्री साव के स्टेडियम पहुंचने पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। साव ने हाथ हिलाकर वहां मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने सीसीपीएल के फाइनल मुकाबले में कहा कि यह आयोजन किसी भी मायने में आईपीएल से कम नहीं है। इसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल रहा है। इससे निश्चित ही छत्तीसगढ़ से नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। साव ने कहा कि फाइनल मुकाबला देखने के लिए 20 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे हुए हैं। यह लीग और राज्य के खिलाड़ियों के प्रति उनके अपार प्रेम को दर्शाता है।

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी शशांक सिंह ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में अपने खेल से खूब धूम मचाई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीसीपीएल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स में खेलने का रास्ता खोलेगा। इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन होगा। सीसीपीएल के निर्देशक बलदेव सिंह भाटिया और विजय शाह, गर्वनिंग काउंसिल के चैयरमैन प्रमोद शंकर शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह और सचिव मुकुल तिवारी भी इस दौरान मौजूद थे।

 

हड़ताली कर्मचारियों से मुख्यमंत्री ने काम पर लौटने की अपील की

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 22 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। मुख्य्मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए कर्मचारियों का ध्यान जनता को हो रही परेशानियों की तरफ आकर्षित किया। उन्होंने कर्मचारियों को यह आश्वासन भी दिया है कि सरकार राज्य के वित्तीय संसाधनों को देखते हुए कर्मचारी हित में निर्णय लेती आई है और आगे भी लेती रहेगी।



22 अगस्त से छत्तीसगढ़ के अधिकारी एवं कर्मचारी सातवें वेतनमान और डी.ए. में बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ की जनता को इस हड़ताल के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जनता के कई जरूरी काम इस हड़ताल से प्रभावित हुए हैं। आम जनजीवन पर इसका खासा प्रभाव पड़ा है। यह सब देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों से काम पर वापस लौटने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से अधिकारियों से अपील कर कहा कि हड़ताल पर जाने से आम जनता का कामकाज कई दिनों से रुका हुआ है। अधिकारियों को कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना इस बात की मिसाल है, सरकार अपने कर्मचारियों के हितों को सदैव ध्यान में रखकर फैसले लेती आई है।

पुरानी पेंशन योजना की बहाली

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने 9 मार्च को राज्य की विधानसभा में सरकार का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। बजट में राज्य सरकार के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की घोषणा की गई थी। इस योजना से 2004 के बाद से नियुक्त कर्मचारियों और अधिकारियों को नवीन अंशदाई पेंशन योजना की कटौती यों से मुक्ति मिली।

इस पहल के बाद कर्मचारियों के खाते से वेतन का केवल 12% जीपीएफ काटा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारियों को इससे लाभ हुआ है।बेमेतरा विधायक आशीष कुमार छाबरा सहित राज्य की जनता ने मुख्यमंत्री के ट्वीट को रीट्वीट कर सभी कर्मचारियों से हड़ताल ख़त्म करने की अपील की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.