Media24Media.com: प्रेस क्लब

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रेस क्लब. Show all posts
Showing posts with label प्रेस क्लब. Show all posts

प्रेस क्लब के रत्नेश अध्यक्ष, रविन्द्र विदानी बने महामंत्री, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। प्रेस क्लब महासमुंद का वर्ष 2024-26 के लिए निर्वाचन मिनी स्टेडियम रोड स्थित प्रेस क्लब परिसर में रविवार को संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया से निर्वाचन में रत्नेश सोनी अध्यक्ष, रविंद्र विदानी महामंत्री, आशुतोष शर्मा उपाध्यक्ष एवं संजय महंती कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं संगठन एवं प्रचार मंत्री व सहमंत्री क्रमशः महेंद्र यादव व अमित हिशीकर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी शकील लोहानी एवं सहायक विपिन दुबे के मार्गदर्शन में निर्धारित समयानुसार मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें नामांकन दाखिला एवं वापसी के पश्चात मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई।

अध्यक्ष पद के लिए रत्नेश सोनी एवं आनंदराम पत्रकारश्री का नामांकन वैध पाया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए आशुतोष शर्मा व प्रभात महंती, महामंत्री पद के लिए रविंद्र विदानी व संजय यादव व कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय महंती एवं सोहेल अकरम आमने-सामने रहे।

सीधे मुकाबले में अध्यक्ष पद के लिए रत्नेश सोनी को 21 मत व आनंद राम को 14 मत मिले व 2 मत अमान्य हुए। रत्नेश सोनी 7 मतों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष शर्मा को 28 मत व प्रभात महंती को नौ मत मिले। आशुतोष उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं महामंत्री पद के लिए कड़े मुकाबले में रविंद्र विदानी को 19 व संजय यादव को 18 मत व कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय महंती को 29 व सोहेल अकरम को 6 वोट मिले। एकल नामांकन से सहमंत्री अमित हिषीकर व संगठन एवं प्रचार मंत्री महेंद्र यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रत्नेश सोनी ने प्रबंधकारिणी सदस्यों की घोषणा करते हुए जसवंत पवार, देवीचंद राठी, प्रज्ञा चौहान, जितेंद्र सतपथी व आशीष साहू को सदस्य मनोनीत किया। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव के बाद पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

नहीं मनाएंगे शिक्षक दिवस, काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश के निजी विद्यालयों की समस्याओं को लेकर पिछले कई वर्षों से शासन-प्रशासन से विभिन्न स्तरों पर लगातार गुहार लगाई जा रही है। निरंतर बातचीत के बावजूद आज तक कोई परिणाम नहीं निकला। अपनी मांगों को लेकर अब प्रदेश निजी विद्यालय संघ ने आंदोलन का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है। 3 सितंबर को प्रदेश के समस्त जिला संगठन के पदाधिकारियों की बैठक रायपुर में हुई। जिसमें अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय की गई है। इसी क्रम में सर्वप्रथम 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन विद्यालय बंद कर शिक्षक दिवस कार्यक्रम नहीं मनाने और काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। 


प्रेस क्लब महासमुन्द आयोजित प्रेसवार्ता में उक्ताशय की जानकारी देते हुए निजी विद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष डॉ जार्ज रावटे, महासचिव सुरेश कुमार राणा, माधव राव टांकसाले, राजेश कुमार तिवारी और राकेश श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23 आरटीई की राशि रोककर रखी गई है। जिसमें आरटीई के तहत जिले का लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये बकाया है। पिछले 12 वर्षों से आरटीई की राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई है। जबकि महंगाई इस बीच कई गुना बढ़ गई। वहीं दूसरी ओर आरटीई में प्रवेश देने शासन का जबरदस्त दबाव रहता है। जब हमारे स्कूलों के 25 प्रतिशत विद्यार्थियों की राशि स्कूलों को मिलेगी ही नहीं, तो स्कूल कैसे चलेगा? बार-बार स्कूलों की कमियां बताकर राशि रोक दी जाती है। अब प्रदेश संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन करना तय किया है। शिक्षक द्वारा, शिक्षक दिवस नहीं मनाने से और अपमानजनक स्थिति भला क्या हो सकती है? यह विचारणीय है।

मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। 

उन्होंने केबिनेट की बैठक में प्रदेश भर के पत्रकारों के हित में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 के प्रारूप के अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू अम्बाडारे, कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता शिरीन, मोहसिन अली एवँ सदस्यगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने फाग गीत गाकर रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के संग मनाई होली

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह राज्य निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा भी उपस्थित थे। मंच पर पहुंचने पर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत गुलाल लगाकर और लौकी, कटहल और भाटा की माला पहनाकर किया। 

मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। चाहे अमीर हो या गरीब सभी होली मनाते हैं। बच्चों, बुजुर्गों सभी को इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल होली के रंग में सराबोर नजर आए और मंच से उन्होंने फाग गीत गाते हुए पत्रकारों के साथ होली मनायी। मुख्यमंत्री ने चलो बिरज में खेलें गुलौवा, राधे बिना होली न होए... फाग गीत गाया। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब की ओर से महिला पत्रकारों को भी सम्मानित किया।

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता सरीन सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी सर्वश्री संजय गुप्ता, मनोज नायक, भोलाराम सिन्हा, जावेद खान और बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।


छत्तीसगढ़ का पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश के लिए बनेगा नजीर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों को नए साल की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि पत्रकारों के सहयोग से छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश-दुनिया में पहुंच रही है। उन्होंने इसके लिए पत्रकारों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में भी मीडिया ने अपनी भूमिका सक्रियता से निभाई है। इस दौरान कई पत्रकारों को जान भी गंवाना पड़ा। उन्होंने कोरोना काल में असमय दुनिया छोड़ने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

         मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री बघेल ने नववर्ष मिलन समारोह में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों की सहायता के लिए हमेशा तैयार है। यहां प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश के लिए नजीर बनेगी। उन्होंने प्रेस क्लब की मांग पर पत्रकारों के होम लोन के ब्याज में छूट देने पर विचार करने की बात भी कही। बघेल ने समारोह में सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन और दैनिक विश्व परिवार समाचार-पत्र द्वारा प्रकाशित वर्ष-2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल और राजकुमार सोनी ने भी समारोह को संबोधित किया। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों की आर्थिक सहायता, पत्रकारों को आवास मुहैया कराने तथा प्रेस क्लब की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश-दुनिया में पहुंचाने पत्रकारों को दिया धन्यवाद

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, इंडियन मेडिकल एसोशिएशन रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जनसम्पर्क विभाग के संचालक सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक उमेश मिश्रा और संजीव तिवारी तथा प्रेस क्लब की कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता शिरीन सहित राजधानी के अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

मुख्यमंत्री द्वारा कसडोल में प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम कसडोल में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब कसडोल के प्रतिनिधियों की मांग पर प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कंवर समाज को सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए और पटेल समाज को लवण में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत करने की भी घोषणा की।



मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से भेंट-मुलाकात के दौरान अनुसूचित जाति के आरक्षण के संबंध में कहा कि पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के आधार पर आरक्षण बढ़ाया है। अनुसूचित जाति समाज यदि गणना करवाने की सहमति दे तो उनकी भी गणना करवाने कमीशन गठित किया जाएगा। यदि जनसंख्या में वृद्धि होगी तो आरक्षण भी उसी अनुपात में होगा। उन्होंने प्रज्ञा कुर्मी समाज द्वारा बालिक शिक्षा के लिए छात्रावास की मांग पर कहा कि शासन स्तर से प्रत्येक जिला मुख्यालय में छात्रावास खोलने की योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री को ब्राम्हण समाज ने बलार डेम का नामकरण स्वर्गीय कन्हैया लाल शर्मा के नाम पर करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सिंधी समाज ने नियमानुसार भूमि आबंटन, धोबी समाज ने रजक कल्याण बोर्ड गठन करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मानिकपुरी समाज की मांग पर कसडोल में कबीर ग्रंथालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। उन्होंने जायसवाल समाज, यादव समाज, सतनामी समाज, दिगंबर जैन समाज को मंदिर निर्माण के लिए भूमि का आबंटन प्रक्रियानुसार करने कहा।

इसी प्रकार तहसील साहू समाज और यूथ क्लब समिति को नियमानुसार रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कलेक्टर को निषाद समाज द्वारा मछुवारों के लिए नाव की मांग पर नियमानुसार कार्यवाही करने कहा।  मुख्यमंत्री ने मसीही समाज के कब्रिस्तान के लिए आवेदन पर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। इसी प्रकार सुन्नी मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान के भूमि आरक्षित करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री गोंड़ समाज के प्रतिनिधियों को भवन की मांग पर कहा कि भूमि आबंटन के बाद भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी।   

पत्रकारों को शाल- श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। प्रेस क्लब सांस्कृतिक भवन महासमुंद में क्लब के अध्यक्ष उत्तरा विदानी ने रविवार 18 सितम्बर को पत्रकार हेमंत राठौड़ की स्मृति में महासमुंद के दिवंगत पत्रकार साथियों के परिजनों और बुजुर्ग पत्रकारों को शाल, श्रीफल के साथ सम्मान पत्र भेंट किया। दोपहर 12 बजे आयोजित इस समारोह में पत्रकार स्व. विजय शर्मा का सम्मान उनकी बेटी आकांक्षा दुबे ने, स्व. हसरत खान का सम्मान उनके पुत्र सिकंदर खान, स्व. दिलीप सोनी का सम्मान उनके बड़े भाई होरी लाल सोनी, स्व. मनोहर शर्मा का सम्मान उनके पोते बिहारी शर्मा ने प्राप्त किया।



इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक काम कर चुके जसराज जैन, माधव टांकसाले, ईश्वर शर्मा, शकील लोहानी, शिवचंद साहू और मानिक गुप्ता का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रिटायर्ड जज महेंद्र राठौड़ और शासकीय अभिभाषक भूपेंद्र राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। ये दोनों ही पत्रकार हेमंत राठौड़ के बड़े भाई हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र राठौड़ और भूपेंद्र राठौड़ ने कहा कि उनका परिवार सभी पत्रकारों के साथ खड़ा है। 

छोटे भाई के खोने का गम पत्रकार परिवार के बीच रहने से थोड़ा सा हल्का जरूर हो जाता है। हर पत्रकार को देखते ही लगता है कि शायद आसपास ही हेमंत भी है। आकांक्षा दुबे ने कहा कि संवाद साधना के प्रधान संपादक पिता के नाम का सम्मान पाकर आज अहसास हो रहा है कि वास्तव में मैं महान पिता की बेटी हूं। उनका नाता समाज के हर वर्ग से था। ईश्वर शर्मा और माधव टांकसाले ने अपनी दौर की पत्रकारिता से जुड़ी यादें ताजा की और कहा कि समय के साथ बदलना जरूरी है

लेकिन आमूल चूल परिवर्तन कम से कम पत्रकारिता में हरगिज नहीं होना चाहिए। उसके स्वभाव से छेड़छाड़ न हो।  सिकंदर खान ने रूंधे गले से कहा कि पिताजी की मौत के काफी लंबे समय बाद यह सम्मान मिला। जब वे पत्रकार थे तब उनकी पत्रकारिता जीवन का साझेदार मैं भी रहा और आज उनका सम्मान मैं ले जा रहा हूं। गौरतलब है कि पत्रकार हेमंत राठौड़ के देहावसान के बाद पत्रकार उत्तरा विदानी ने उनकी स्मृति में पत्रकारों को सम्मान देने का क्रम शुरू किया। यह दूसरा साल है जब दिवंगत पत्रकार साथियों और बुजुर्ग पत्रकारों को सम्मानित किया गया है।

पिछले साल उन्होंने पत्रकार रामकुमार तिवारी सुमन, राजेश शर्मा, सालिक राम कन्नौजे, बाबूलाल साहू, संजय डफले के अलावा स्व. ललित तारक के परिजन का सम्मान किया था। कार्यक्रम का संचालन अमित हृषिकर और आभार प्रदर्शन क्लब के महासचिव विपिन दुबे ने किया। इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष संजय यादव, कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल साहू, कुंजू रात्रे, वरिष्ठ पत्रकार  सालिक राम कन्नौजे, संजय महंती, दिनेश पाटकर, विक्रम साहू, भरत यादव, प्रभात महंती, अनिल चौधरी, देवीचंद राठी, लक्ष्मीनाथ चंद्राकर,पोषण कन्नौजे, अमित हृषिकर, सोहैल खान उपस्थित थे।

सवाल-जवाब से ही हुआ है उपनिषदों का निर्माणः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आजकल सवाल पूछना अपराध हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सही लोगों से सवाल पूछते रहें और सवालों के जवाब मिलते रहें तो देश को और तेजी से तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता है। मुख्यमंत्री बघेल ने ये बातें रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित रूबरू कार्यक्रम में कहीं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब में उपस्थित सभी फोटोग्राफरों को भी बधाई दी।



मुख्यमंत्री ने कहा कि सही सवाल जवाब से ही वेदों और उपनिषदों का निर्माण हुआ है, सवालों के उपजने से ही हमारी परंपराएं आगे बढ़ी हैं और हम इस ऊंचाई पर पहुंचे हैं। मुख्यंत्री ने कहा कि ये परंपरा सिर्फ भारत में है जहां गुरू का पद ईश्वर से भी बड़ा है और वो इसलिए क्योंकि एक शिष्य को अपने गुरू से सवाल पूछने की छूट रहती है ताकि वो अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सके।

मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिससे सवाल पूछे जाने चाहिए उनसे नहीं पूछे जाते, जबकि हम ये जानते हैं कि अर्जुन ने कृष्ण से सवाल नहीं पूछे होते तो गीता का निर्माण भी शायद संभव नहीं था। रायपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों के हर एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को यहां की संस्कृति के साथ आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार हर संभव कोशिश कर रही है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं बनी हैं और इसके साथ ही प्रदेश की प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने का कार्य भी सरकार कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रायपुर प्रेस क्लब में रायपुर के संपादकों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को शॉल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री के साथ प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर ऐजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दूबे, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आंबेडारे समेत समाचार संस्थाओँ के वरिष्ठ संपादक एवं रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.