Media24Media.com: प्री मानसून

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्री मानसून. Show all posts
Showing posts with label प्री मानसून. Show all posts

Weather Update: बरसे बादल गिरा पारा! राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश

No comments Document Thumbnail

 Weather Update: देशभर में प्री मानसून और मानसून के आने से बारिश हो रही है. दिल्ली, यूपी से लेकर बिहार तक में झमाझम बारिश की वजह से बारिश हो रही है. केरल, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, समेत कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है.


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और भिलाई समेत प्रदेश के कई जिलों में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिल गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बता दें कि, बारिश का ये सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। प्रदेश के कई इलाको में आने वाले दो तीन दिनों में बारिश होने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को बारिश से बचने के लिए पेड़ों का सहारा नहीं लेने को कहा गया है। तेज आंधी भी चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 26 जून को प्रदेश के कोरबा,बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बस्तर में तेज वर्षा होने का अनुमान है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

27 जून को रायगढ़ और बलौदाबाजार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कबीरधाम, मुंगेली, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी, बीजापुर, सुकमा, बस्तर, गरियाबंद में भारी बारिश की चेतावनी रायपुर मौसम विभाग ने जारी की है।

वहीं देशभर में कुछ राज्यों में दो तीन दिनों में पहुंचने के आसार है.

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मानसून ने दस्तक दे दी है. दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद है. दिनभर तेज हवाएं चलेंगी और झमाझम बारिश होगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है. जिस वजह से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. IMD ने प्रदेश के कुछ इलाकों में ऑरेंज तो कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है.

 

 

Monsoon 4 दिन लेट, प्री मानसून की बारिश बस्तर संभाग में शुरू…

No comments Document Thumbnail

इस वर्ष Monsoon की रफ्तार पिछले वर्षों की तुलना में तेज आंकी जा रही है, जोकि दक्षिणी हिस्से कर्नाटक, आंध्रप्रदेश सहित पूरे दक्षिण पश्चिमी हिस्से को कवर करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से भी उत्तरपूर्वी हिस्से को कवर करते हुए मानसून का प्रवेश शुरू हो गया है और बिहार में भी इस बार जल्दी मानसून के पहुंचने के आसार हैं। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ में दक्षिण और उत्तर दोनों ही क्षेत्रों में इस बार मानसून का प्रवेश एक साथ होना बताया जा रहा है।


बिपरजाय का छत्तीसगढ़ के उत्तर पश्चिमी हिस्से पर पड़ेगा असरचूंकि मानसून एक सप्ताह विलंब से आया है, इसलिए इसके छत्तीसगढ़ के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में 19-20 जून के आसपास पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, गुजरात में आए तूफान का असर भी छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और 14 जून से दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में अंधड़ चलने की संभावना भी जताई जा रही है।प्री मानसून की बारिश शुरू, दंतेवाड़ा में एक सेमी वर्षा की गई दर्जइसी बीच प्री मानसून की बारिश बस्तर संभाग में शुरू हो गई है।


दंतेवाड़ा में एक सेमी की बारिश रविवार को दर्ज की गई। हालांकि सोमवार और मंगलवार को तापमान में कुछ विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं, प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही एक से दो स्थानों में वज्रपात और बारिश होने के आसार हैं।कोरिया, बिलासपुर, कवर्धा में 14 से अंधड़गुजरात तट से टकराए बिपरजाय तूफान का असर दक्षिणी पश्चिमी छत्तीसगढ़ में पड़ने के आसार बन रहे हैं। इसकी वजह से कोरिया, कवर्धा, बिलासपुर सहित अन्य कई हिस्सों में 14 जून से अंधड़ चलने की संभावना जताई जा रही है।


इसकी वजह से तापमान में गिरावट होने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।मध्य में देरी से पहुंच सकता है मानसूनमानसून की रफ्तार वर्तमान में काफी तेज है, लेकिन 16-17 जून से इसकी रफ्तार में कमी आने की आशंका मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है। मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार मानसून उत्तर और दक्षिण दोनों ही ओर से आ रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.