Media24Media.com: प्राचीन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्राचीन. Show all posts
Showing posts with label प्राचीन. Show all posts

सुरक्षा मानकों के अनुरूप तकनीकी-विशेषज्ञ और कुशल कामगार द्वारा भोरमदेव मंदिर का किया जा रहा सुदृढ़ीकरण कार्य

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित 11वीं शताब्दी की प्राचीन, ऐतिहासिक, पुरातात्तविक एवं जनआस्था से जुडे़ स्थल भोरमदेव मंदिर की नींव सुदृढ़ीकरण एवं अन्य तकनीकी कार्य पुरात्तव एवं संस्कृति विभाग की विषय-विशेषज्ञ एवं कुशल कामगारों द्वारा किया जा रहा है। भोरमदेव मंदिर के नींव सुदृढ़ीकरण एवं रेलिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। भोरमदेव मंदिर सुदृढ़ीकरण एवं अन्य तकनीकी कार्य संस्कृति एव पुरात्तव विभाग के तकनीकी एवं विषय विशेषज्ञों की टीम की देखरेख में किया जा रहा है।
                

पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग की टीम ने बताया कि प्राचीन भोरमदेव मंदिर को मजबूत एवं संरक्षित के लिए तकनीकी रूप से कार्य किया जा रहा है। इसके लिए चरणबद्ध और पुरात्तव विभाग के सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही कार्य किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि नीव सुदृढ़ीकरण एवं रेलिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद मंदिर के अंदर हो रहे पानी के रिसाव को रोकने के लिए मंदिर के मंडप की छत के उपर पूर्व में किया गया प्लास्टर जो पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका था, उसे बंगाल के कुशल कामगारों से कार्य कराया जा रहा है।

उनके द्वारा सर्व प्रथम क्षतिग्रस्त प्लास्टर को निकल कर मूल रूप में लाया गया। मंडप की छत का मूल रूप प्राप्त होने के बाद इसका सफाई कर उसमे पुरानी पुरातत्व विधि से चूना, गुड़, बेल, कत्था, मेथी, सुरखी इत्यादि का मिश्रण कर आवश्यकता अनुसार ढाल बनाते हुए वाटर प्रूफिंग का कार्य किया जा रहा हैं। मिश्रण छत पर डालने के उपरांत विशेषज्ञ कारीगरों द्वारा स्पेशल लकड़ी के औजार से मिश्रण की कुटाई उस स्थिति तक की जाएगी जब तक उसमे हवा नही निकल जाए। इसके बाद छत पर पानी भरकर पानी के रिसाव का परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए आज विभाग के सहायक अभियंता श्री सुभाष जैन, उप अभियंता श्री चेतन मनहरे, तहसीलदार श्री प्रमोद चंद्रवंशी और ठेकेदार एवं प्रतिनिधियों ने कार्य का निरीक्षण किया।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग द्वार भोरमदेव मंदिर परिसर में किए जा रहे चरणबद्ध कार्यों की पूरी जानकारी ली। उन्होंने पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के पुरातत्ववेत्ता से भोरमदेव मंदिर की छत से पानी के रिसाव को रोकने संबंध में कार्य की जानकारी ली। कलेक्टर महोबे ने कहा कि भोरमदेव मंदिर कबीरधाम जिले ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक, पुरातात्तविक एवं जनआस्था के केद्र के रूप में इसकी एक विशिष्ठ पहचान है। कलेक्टर ने बताया कि भोरमदेव मंदिर नींव एवं सृद्ढ़ीकरण एवं अन्य तकनीकी कार्यों में पुरातत्व विभाग की सुरक्षा मानकों के अनुरूप तकनीकी एवं कुशल कामगारों के द्वारा ही कार्य किए जा रहे है। उन्होनें बताया कि समय-समय पर कार्यों की प्रगति की जानकारी भी तकनीकी अधिकारियों के द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे है।

भोरमदेव मंदिर का सुदृढ़ीकरण कार्य सुरक्षा मानकों और सुरक्षित ढंग से किया जा रहा

पुरातत्व विभाग के सहायक अभियंता सुभाष जैन ने बताया कि मंदिर के छत का परीक्षण किया गया है। परीक्षण के उपरांत मूल छत को प्राप्त करने के लिए बिना क्षति किए बंगाल के कुशल कारिगरों द्वारा प्लास्टर को निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि बंगाल के कुशल कारिगर द्वारा देश के विभिन्न पुरातत्व स्थलों का सुदृढ़ीकरण कार्यं किया गया है। इस कार्य को पुरातत्व विभाग के सहायक अभियंता स्थल पर उपस्थित होकर अपने मार्गदर्शन में कार्य करा रहे है। उन्होंने बताया कि सभी सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य मंदिर को बिना क्षति किए विशेष देखरेख में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ढलाई का कार्य घिरनी की सहायता से समान व मिश्रण को खींचकर किया जाएगा। जिससे यह पूर्ण रूप से सुरक्षित होगा।

मेडिटेशन से मिलती है मानसिक तनाव से मुक्ति, दृष्टिकोण होता है सकारात्मक : सुश्री उइके

No comments Document Thumbnail

रायपुर। ध्यान और योग हमारी प्राचीन संस्कृति की देन है। मेडिटेशन से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही दृष्टिकोण सकारात्मक होता है। मेडिटेशन वह माध्यम है जिससे हम आंतरिक ऊर्जा को जागृत कर सकते हैं। यह बात राज्यपाल ने कही। राज्यपाल राजभवन के दरबार हॉल में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित विशेष ध्यान सत्र को सम्बोधित कर रही थी। गौरतलब है कि राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आज राजभवन में विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया था। 



राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि प्राचीन समय में हमारे ऋषि मुनि अपनी आत्मिक शक्ति को जागृत करने के लिए ध्यान योग किया करते थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक भाग-दौड़ भरी जिंदगी से हम कई तरह के मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। इससे अनेक बीमारियों की गिरफ्त में हम आ रहे हैं। युवा कम उम्र मे ही मानसिक अवसाद के दौर से गुजर रहे हैं। कोरोना काल में तो यह स्थिति और भी अधिक गंभीर हो गई हैं। जिंदगी की ऐसी तमाम मानसिक परेशानियों का मेडिटेशन से समाधान किया जा सकता है। 

मेडिटेशन हमें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। इसके निरंतर अभ्यास से हम जीवन के तमाम तनाव और निराशाजनक स्थितियों से मुक्ति पा सकते हैं। उन्होने कहा कि यदि हमें स्वस्थ जीवन यापन करना है तो अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर योग और ध्यान करना चाहिए। इसी के सहायता से हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन कर पाएंगे। योगी स्वामी महेश ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग,प्राणायाम तथा ध्यान बेहद आवश्यक हैैै। इनके द्वारा हम शरीर के ऊर्जा के संतुलन को बनाये रख सकते है।

उन्होने कहा कि योग व ध्यान के माध्यम से हम अपने मन को नियंत्रित और स्वच्छ कर सकते हैं। स्वामी महेश ने शरीर के सात चक्रों के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि योग साधना से इन चक्रों को जागृत कर हम अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा स्वामी महेश ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अष्टांग योग के बारे में जानकारी देते हुए सभी से योग और ध्यान करने की अपील की। इस ध्यान सत्र में डॉ. अनिल गुप्ता ने हमारे प्राचीन वैदिक विज्ञान के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आधुनिक चिकित्सा पद्धति  आवश्यक है, 

परन्तु हमारे शरीर की ऊर्जा, उसकी क्षमता में वृद्धि करने के लिए योग और ध्यान अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में राज्यपाल सुश्री उइके ने योगी स्वामी महेश को स्मृति चिन्ह एवं गमछा पहनाकर सम्मानित किया। स्वामी महेश ने भी राज्यपाल सुश्री उइके को गमछा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल सहित राजभवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.