Media24Media.com: प्रस्तुतिकरण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रस्तुतिकरण. Show all posts
Showing posts with label प्रस्तुतिकरण. Show all posts

प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं भारत के नवीन कानून : सीएम विष्णुदेव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के तीन नवीन कानूनों को लेकर कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शी सोच की वजह से ही ये संभव हो पाया है। साय ने कहा है कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी हम अंग्रेजों के बनाए कानून का ही पालन कर रहे हैं जिसे बदलने का समय आ गया है। साय ने कहा है कि समय के साथ परिवर्तन अनिवार्य है और देश, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बेहतर परिवर्तन की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के पुराना पुलिस मुख्यालय में नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण में शामिल हुए और कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस को आने वाले समय में संसाधनों की कमी नहीं होगी और प्राथमिकता के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस को और सशक्त करेंगे।

नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण के मौके पर राज्य के गृहमत्री विजय शर्मा ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था देश का एक अहम विषय है। उन्होंने नवीन कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री के प्रयासों से ये संभव हो पाया है कि हमें अंग्रेजों के कानून से मुक्ति मिलने जा रही है।

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के समक्ष नवीन कानूनों के प्रावधानों की प्रस्तुति देते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जुनेजा ने बताया कि नवीन कानून दंड देने की बजाए पीड़ित को न्याय देने की भावना के साथ तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुराने कानून दंड पर आधारित हैं जबकि नए कानून महिला सुरक्षा एवं न्याय पर आधारित हैं।

नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण के मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, प्रमुख सचिव विधि रजनीश श्रीवास्तव, एडीजीपी विवेकानंद, एडीजीपी अमित कुमार, वित्त सचिव अंकित आनंद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बाल दिवस पर बच्चों का करेंगे सम्मान, होगा विविध आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कल बाल दिवस है। बच्चों के अधिकारों, उनकी समुचित देखभाल और शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिये प्रत्येक वर्ष चौदह नवंबर को, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर, यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कल राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।



साथ ही विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में बालबाड़ी के माध्यम से बच्चों का सीखना, बहुमुखी प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा प्रस्तुतिकरण, विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, मौखिक गणित का प्रदर्शन जैसे विषयों के स्टॉल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन चौदह नवम्बर बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई दी है। पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.