Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रयागराज जाएंगी डॉ अनसूया. Show all posts
Showing posts with label प्रयागराज जाएंगी डॉ अनसूया. Show all posts

भारतीय त्योहार और उनकी वैज्ञानिकता विषय पर वक्तव्य देने प्रयागराज जाएंगी डॉ अनसूया

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में 4 सितंबर 2021 को प्रयागराज (इलाहाबाद) में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के रजत जयंती महोत्सव पर आयोजित इस खास कार्यक्रम में देशभर के जाने-माने विद्वान, साहित्यकार, पत्रकार, कलाकर और हिंदी साहित्य की सेवा करने वाले कलमकारों का जमावड़ा होगा। समारोह में प्रमुख वक्ता के रूप में महाप्रभु वल्लभाचार्य पीजी कॉलेज महासमुंद की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनसूया अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है। 


महासमुंद के लिए गौरव की बात 

संस्थान के सचिव डॉ गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी ने इस आशय का पत्र लिखकर डॉ अनसूया से सहमति देने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय स्तर के इस समारोह में छत्तीसगढ़ से वक्ता का चयन किया जाना महासमुन्द के साथ-साथ प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में विविध उपक्रमों के अलावा आकर्षक 'स्मारिका ग्रंथ' का भी विमोचन किया जाएगा। रजत जयंती समारोह में डॉ अनसूया अग्रवाल को " भारतीय त्योहार एवं उनकी वैज्ञानिकता" विषय पर वक्तव्य देने आमंत्रित किया गया है। 

साहित्य सृजन के क्षेत्र में है खास ख्याति 

गौरतलब है कि क्लब पारा महासमुन्द निवासी डॉ अनसूया अग्रवाल हिंदी में एमए, पीएचडी, डी लिट हैं। करीब 25 वर्षों से साहित्य सृजन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। कविता, कहानी, लघुकथा, लोक साहित्य, जनपदीय साहित्य के क्षेत्र में उनकी खास ख्याति है। बीते बीस वर्षों में उनकी 11 से अधिक ग्रंथ प्रकाशित हो चुके हैं। महाविद्यालयीन पत्रिका से लेकर राष्ट्रीय स्तर के दर्जनभर पत्रिकाओं का वे संपादन भी कर चुकी हैं। आकाशवाणी, दूरदर्शन रायपुर और नई दिल्ली से उनकी कविता, कहानियों, वार्ता का प्रसारण समसामयिक विषयों पर होते रहता है। उन्हें साहित्य सृजन के लिए अब तक 30 से अधिक सम्मान, पुरस्कार मिल चुका है। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में आमंत्रित किए जाने पर डॉ अनसूया को प्रत्यक्ष और सोशल मीडिया में बधाई और शुभकामनाएं देने लोगों का तांता लगा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.