Media24Media.com: प्रमुखता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रमुखता. Show all posts
Showing posts with label प्रमुखता. Show all posts

भाजपा की बैठक में सेवा पखवाड़ा पर जोर, रामलीला मैदान में कांग्रेस का ‘हल्ला बोल‘ रैली का आयोजन

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग संभाग की बैठक जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित गड़बड़ी और योजना के क्रियान्वयन में लेटलतीफी को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति भी बनाई गई। साथ ही आगामी सत्रह सितंबर से दो अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन को ‘‘सेवा पखवाड़े‘‘ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।


वहीं
, पच्चीस सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को शक्ति केन्द्र स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और विजय बघेल के अलावा छह जिलों के पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

 रामलीला मैदान में ‘हल्ला बोल‘ रैली का आयोजन

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘हल्ला बोल‘ रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के अलावा प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की विफल आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि रैली के बाद सरकार इसे संज्ञान में लेगी और लोगों को महंगाई से राहत देगी।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस को महंगाई पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री जब तक केन्द्र सरकार के बराबर पेट्रेल-डीजल के दाम में कटौती नहीं कर देते, तब तक उनकी बातों का कोई औचित्य नहीं हैं। भाजपा के कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को तत्काल पेट्रोल-डीजल के दाम में केन्द्र सरकार के बराबर कटौती करनी चाहिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.