Media24Media.com: प्रभात मलिक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रभात मलिक. Show all posts
Showing posts with label प्रभात मलिक. Show all posts

Good Morning mahasamund : योगा, जुंबा और विभिन्न खेल गतिविधियों में शामिल हुए बच्चे, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने अभियान

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। लोगों की बेहतर सेहत और जागरूक करने के साथ उनकी इम्यूनिटी सिस्टम को और मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, खेल संघ तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन स्थनीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में सुबह 7 से 8:30 बजे तक किया गया। जिसमें हैंडबाल, हॉकी, खो खो, कबड्डी, नेटबॉल, रस्सा कसी, फुटबॉल, बॉल बैडमिंटन, नेटबॉल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, क्रिकेट खेल के साथ पारंपरिक गतिविधियां आयोजित किया गया।

खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि आयोजन में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघ, नवकिरण अकादमी, सत्यम योगा अकादमी, पुलिस लाईन, ग्राम पंचायत खट्टी, आदिवासी बालिका व बालक छात्रावास, अधिकारी, कर्मचारी व नागरिक सहित 600 से अधिक प्रतिभागियों ने गुड मॉर्निंग महासमुंद में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। सत्यनारायण दुर्गा व देवेंद्र दीवान के मार्गदर्शन में सत्यम योग एकेडमी महासमुंद द्वारा एडवांस योगासन पूर्ण धनुराशन, पूर्ण चक्राशन, त्रि विक्रमाशन, भू नमन आसान का प्रदर्शन किया गया। जिसमें 5 अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी वरुण, देवेंद्र, गुणवंत, तिलक, तेजस्विनी शामिल रहें।

अफजल अय्यूबी के मार्गदर्शन में फुटबॉल का अभ्यास किया गया। जिसमें वेडनर मेमोरियल स्कूल के खिलाड़ी शामिल हुए। सै. इमरान अली के मार्गदर्शन में हैंडबाल खेला गया, जिसमें शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के खिलाड़ी, खेल संघ के खिलाड़ी शामिल हुए । जिसमें कान्हा, शिवम, सितेंद्र, चंद्रकांत,उदय मंडल, रोशन, सकलेन, मोनू, चंदन का अच्छा प्रर्दशन रहा। कुलेश्वर चंद्राकर, आकाश सोनी के मार्गदर्शन में नेटबॉल व बॉस्केटबॉल खेला गया, जिसमें ओजश्वी चंद्राकर, खुशबू साहू, योजना रंगारी, तारिणी साहू, सौम्या खान, हेमा साहू, सिद्धार्थ साहू, सिद्धार्थ चंद्राकर, आशीष शर्मा, शेखर, पारख ने अच्छा प्रदर्शन किया।

जमशेद रजा के मार्गदर्शन में क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें लॉरेंस एंटोनी, जीनस जॉन, तबरेश खान, तोरण ध्रुव, जावेद खान, वैभव का अच्छा प्रर्दशन रहा। वॉलीबाल में ग्राम पंचायत खट्टी, पुलिस लाईन, शिक्षा विभाग, सेंट पीटर्स चर्च की टीम के मध्य मैच खेला गया, जिसमें तोरण यादव, अमित साहू, रघुनंदन हरवंश, छत्रपाल सिन्हा, प्रवीण प्रधान, हेमंत ध्रुव ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रभात सेठ, भूषण साहू के मार्गदर्शन में बॉल बैडमिटन का मैच खेला गया जिसमें लोकेश साहू, ओम, कान्हा का अच्छा प्रर्दशन रहा, हितेष यादव, वैशाली सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जुंबा डांस किया गया। 

जिसमें समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, खिलाड़ी, शिक्षक, नागरिक शामिल होकर जुंबा डांस का आनन्द लिया। सेवन दास मानिकपुरी, ईश्वर चंद्राकर, इंद्राणी भास्कर, अंजनी साहू के मार्गदर्शन में रस्साकसी का आयोजन किया गया। जिसमें नव किरण अकादमी, डीएमएस स्कूल, आशीबाई कन्या स्कूल, शिशु संस्कार, आदिवासी बालिका छात्रावास के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया व प्रतियोगिता में उत्साह देखा गया। पारंपारिक गतिविधियों में संखली, डॉज बॉल खेला गया, जिसमें डीएमएस स्कूल व आशी बाई कन्या स्कूल के छात्रा शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, पुलिस, नगर पालिका के साथ एपीओ रेखराज शर्मा,  व्यायाम शिक्षक हिरेंद साहू, अंजनी साहू, इंद्राणी भास्कर, तृषा शर्मा, मुकेश पेंदरिया, प्राचार्य के के शुक्ला डीएमएस स्कूल, हेमिंद्र आचार्य स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल, जागेश्वर सिन्हा, चमन चंद्राकर, शैलेंद्र सोनी, जी एल साहू, सितोष झुल्फे, जे पी साहू का सहयोग रहा।

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियो का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु तिथियां निर्धारित

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियो का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में तिथियां निर्धारित की है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन के लिए 2 अगस्त निर्धारित है।

दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 2 अगस्त से 31 अगस्त तक और मतदान केंद्र स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त निर्धारित है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 निर्धारित है। कलेक्टर मलिक ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को परिपत्र जारी कर नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त 2023 को ग्राम स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन कर निर्वाचक नामावली के सभी संबंधित भागों का वाचन बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से करने कहा है। साथ ही पुनरीक्षण अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जागरूकता बढ़ाने कहा है, जिससे कि निर्वाचक नामावलियों को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

उन्होंने  सभी जनपद सीईओ को अपने क्षेत्र के सभी ग्रामों में 2 अगस्त 2023 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन हेतु अपने स्तर से निर्देश प्रसारित करते हुए आयोजित ग्राम सभा में की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन से अवगत कराते हुए उपलब्ध कराने  सुनिश्चित करने कहा है। मुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार 2 अगस्त विशेष ग्राम सभा में मतदाता जागरूकता अभियान हेतु संकल्प लिया जाएगा। अपने आसपास 18 वर्ष हो चुके और जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है उन्हें जोड़ने के लिए  संकल्प लिया जाएगा ।

महासमुन्द : सोमवार को ब्लाक स्तरीय जनचौपाल दोपहर 12 बजे से

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा समय सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार महासमुन्द अनुविभाग में 19 जून,सोमवार को दोपहर 12 बजे से तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। महासमुन्द के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू ने जनचौपाल में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

जनचौपाल में अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद सीईओ, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी, पीएचई,आरईएस, सीएमओ, उद्यानिकी, खाद्य पशुपालन, विद्युत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही सभी कोटवारों को अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्रामों में मुनादी करने कहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इसका लाभ उठा सके। उन्होंने ग्रामीणों एवं लोगों से अपील किया है कि अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्रामीण ब्लॉक स्तरीय जन चौपाल में अपनी समस्या एवं शिकायत लेकर आ सकते हैं । जिनका निराकरण शीघ्रता पूर्वक किया जाएगा। इसके अलावा सभी ब्लाक में भी जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा।

महासमुंद : जिले के नवनियुक्त कलेक्टर मलिक ने कार्यभार ग्रहण किया

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले के नवनियुक्त कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने निर्वाचन शाखा के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मशीन सुरक्षा का जायजा लिया। मलिक जिला गरियाबंद से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। मलिक भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2015 बैच के अधिकारी हैं।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, एसडीएम उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋतु हेमनानी, डिप्टी कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन, सुश्री नेहा भेड़िया, श्रीमती मिषा कोसले, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी डी.पी. वर्मा एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.