Media24Media.com: प्रधानमंत्री जन आरोग्य

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रधानमंत्री जन आरोग्य. Show all posts
Showing posts with label प्रधानमंत्री जन आरोग्य. Show all posts

बीपीएल और एपीएल राशन कार्डधारी अब घर पर ही बना सकेंगे अपना निःशुल्क आयुष्मान कार्ड

No comments Document Thumbnail

बेमेतरा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत बीपीएल और एपीएल राशन कार्डधारी अब स्वयं घर पर ही अपना आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बना सकेंगे। इसके लिए उन्हें नजदीकी च्वाइस सेंटर या संबंधित अस्पताल या दफ्तर का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक पोर्टल (https://beneficiary.nha.gov.in/) व मोबाइल एप्प  Ayushman App लॉन्च किया गया है अब उस पोर्टल व एप्प के माध्यम से सीधे हितग्राही खुद पंजीयन कर सकते है और अपने व अपने परिवार के सदस्यों का स्वयं आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। इसके लिये आवश्यक दस्तावेज राशनकार्ड व आधार कार्ड होना जरूरी है।
               

सर्वप्रथम अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से आयुष्मान एप व आधार फेस रीड (आरडी) एप डाउनलोड करना है। इसके बाद की प्रक्रिया निम्न बिंदुओं पर आधारित है। शुरुआत में आयुष्मान ऐप में लॉगिन पर जाएं बेनिफिसरी विकल्प चुनें, अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर दर्ज करें एवं ओटीपी डालकर लॉगिन करें। इसके बाद स्टेट-छत्तीसगढ़, स्कीम-राशन कार्ड विकल्प का चयन करें, फिर सर्च बाई-फैमिली आईडी, डिस्ट्रिक्ट अपना जिला चुनें। फैमिली आईडी- राशन कार्ड नम्बर दर्ज कर सर्च करें। इसके पश्चात परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी प्रदर्शित होगी। जिन सदस्यों का नाम हरे रंग में होगा उनका आयुष्मान कार्ड बन चुका है उसे स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं एवं जिन सदस्यों का नाम नारंगी रंग में होगा उनका कार्ड बनाना होगा।

उनके नाम के सामने डू-ईकेवायसीविकल्प प्रदर्शित होगा, तो डू-ईकेवायसीविकल्प का चयन करें, आगे आधार एथेंटिकेशन-सत्यापन हेतु 4 विकल्प प्रदर्शित होंगे। आधार ओटीपी या फिंगर प्रिंट या ईरीस स्केन या फेस एथेंटिकेशन। यदि आधार कार्ड से मोबाइल नम्बर लिंक है तो आधार ओटीपी विकल्प का चयन करें और यदि आधार से मोबाइल नम्बर लिंक नहीं है तो फेस एथेंटिकेशन विकल्प का चयन करें। यदि आपके पास फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध है तो फिंगर प्रिंट विकल्प का चयन कर आधार एथेंटिकेशन पूर्ण करें। अब कैप्चर फोटो विकल्प पर जाकर अपना पासपोर्ट- क्लोज अप जिसमें चेहरा सीधा दिख रहा हो, को फोटो खींचना होगा। फिर पता व मोबाइल नम्बर की जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इस प्रकार सबमिट करते ही आपका केवाईसी पूर्ण हो जाएगा। इस प्रकार केवाईसी आटो स्वीकृत भी हो सकता है। आटो स्वीकृत होने पर कार्ड डाउनलोड करें। आटो स्वीकृत नहीं होने पर अप्रूवल होने की प्रतीक्षा करें, अप्रूवल हो जाने के बाद अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है। लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है कि अब उन्हें च्वाइस सेंटर व निकाय दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, नए आयुष्मान कार्ड बनाने तथा ई.के. वाई.सी. अपडेशन के कार्य घर बैठे निःशुल्क किया जा सकता है।

आयुष्मान कार्ड पंजीयन में उत्कृष्ट कार्य करने पर कांकेर जिला पुरस्कृत

No comments Document Thumbnail

उत्तर बस्तर कांकेर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डा खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत कांकेर जिले में आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कांकेर जिले को पुरस्कृत किया गया है। राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में आज प्रदेश के  स्वास्थ्य  एवं  परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा कांकेर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे एवं जिला परियोजना समन्वयक आयुष्मान भारत कांकेर सनत पटेल को आज मोमेन्टों एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत कांकेर जिले में 7,36,886 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाना है, जिसके विरूद्ध 6,32,540 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 86.09 प्रतिशत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वाधिक है। आयुष्मान कार्ड पंजीयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कांकेर जिले को आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पुरूस्कृत किया गया। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे और जिला परियोजना समन्वयक आयुष्मान भारत कांकेर सनत पटेल ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। 

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया जावे। गौरतलब है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत सामाजिक, आर्थिक एवं जातीय जनगणना  (SECC)-2011  की चयनित श्रेणियों में सूचीबद्ध परिवारों तथा डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना अंतर्गत अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों को 05 लाख रुपये तक एवं शेष ए.पी.एल. परिवारों को 50 हजार रूपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इस योजनांतर्गत कांकेर जिले में अब तक 6,32,540 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा चुका है।

विकासखंड चारामा में 99,962 हितग्राही, नरहरपुर में 97,811 हितग्राही, कांकेर विकासखण्ड में 1,03,781 हितग्राही, भानुप्रतापपुर में 80,576 हितग्राही, कोयलीबेड़ा में 1,41,389 हितग्राही, दुर्गूकोंदल में 51,673 एवं अंतागढ़ विकासखण्ड में 57,348 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं तथा पंजीयन के कार्य जारी है। जिले में पंजीयन से छूटे हुये पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए आपके द्वार आयुष्मान अभियान एवं आयुष्मान भारत पखवाड़ा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर आयुष्मान कार्ड पंजीयन किये जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर स्थल एवं तिथि की जानकारी के लिए मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है, इसके साथ ही बैनर पोस्टर लगाये गये हैं। नगरीय क्षेत्रों में वाहनों के माध्यम से माकिंग कराया जा रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है।

पंजीकृत अस्पतालों में 5536.68 लाख रुपये से 78 हजार 165 मरीजों का निःशुल्क उपचार

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत पंजीकृत 45 अस्पतालों जिसमें 36 शासकीय अस्पताल एवं 09 निजी अस्पतालों द्वारा वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक 78 हजार 165 मरीजों को 5536.68 लाख रूपये से निःशुल्क उपचार कर लाभान्वित किया गया है। वर्ष 2020-21 में 18177 मरीजों को  1214.79 लाख रुपये, वर्ष 2021-22 में 26,052 मरीजों को 1828.56 लाख रुपये तथा वर्ष 2022-23 में 33,936 मरीजों को 2493.33 लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.