Media24Media.com: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण. Show all posts
Showing posts with label प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण. Show all posts

छत्तीसगढ़ को 3 लाख 3 हजार अतिरिक्त पीएम आवास की मंजूरी, मुख्यमंत्री साय ने आभार व्यक्त किया

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 3 लाख 3 हजार 384 अतिरिक्त आवासों की मंजूरी दी गई है। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ को तीन लाख तीन हजार 384 अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास स्वीकृति की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के आवासहीनों के हित में लिए गए इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।


शिवराज सिंह ने पत्र में बताया कि इस अतिरिक्त मंजूरी को मिलाकर अब वित्तीय वर्ष 2024 -25 में छत्तीसगढ़ को कुल 11 लाख 65 हजार 315 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास समग्र विकास का लक्ष्य दिया गया है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी के लिए आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लागू किया है। इस योजना का उद्देश्य सुविधाओं के साथ पक्के घरों के निर्माण के लिए पात्र ग्रामीण परिवारों को सहायता प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि 9 अगस्त 2024 को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आवास की आवश्यकता को पूरा करने के लिए दो करोड़ अतिरिक्त आवासों के निर्माण की योजना को मार्च 2029 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024 -25 में सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना 2011 आधारित स्थाई प्रतीक्षा सूची और आवास प्लस 2018 सर्वेक्षण सूची से छत्तीसगढ़ को 8,61 931 घरों का लक्ष्य आवंटित किया गया था।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024 -25 के दौरान छत्तीसगढ़ के लिए अंतिम आवास प्लस 2018 सर्वेक्षण सूची से 3,03,384 घरों के अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किया गया है। यह देश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सभी के लिए आवास की भारत सरकार की प्रतिबद्धता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शिवराज सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य को 2024 में अब 11,65 315 घरों का समग्र लक्ष्य आवंटित किया गया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्ग में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में होंगे शामिल, हितग्राहियों को सौंपेंगे खुशियों की चाबी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्ग के नगपुरा में कल सुबह 11 बजे से आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे।


इस दौरान रूरल मेसन प्रशिक्षणार्थियों को सामग्री का वितरण, उत्कृष्ट काम करने वाले ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को पुरुस्कृत, व्यक्तिगत शौचालय के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि, स्वच्छाग्राही स्वच्छता समूह का सम्मान एवं स्वच्छता किट का वितरण, समूहों को बैंक लिंकेज एवं डेमो चेक वितरण, ड्रोन दीदीयों को प्रशस्ति पत्र वितरण, लखपती दीदी को प्रशस्ति पत्र और स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अति विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विशिष्ट अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद दुर्ग विजय बघेल, विधायक जगदलपुर किरण देव सिंह, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चन्द्राकर, विधायक दुर्ग शहरी गजेन्द्र यादव, विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन, विधायक साजा ईश्वर साहू शामिल होंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.