Media24Media.com: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज. Show all posts
Showing posts with label प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज. Show all posts

किसानों की समृद्धि कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं- भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा का बैज पर तीखा पलटवार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, वरिष्ठ किसान नेता संदीप शर्मा ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रेस कॉन्फ्रेंस में खाद-बीज नहीं मिलने का सफेद झूठ बोलकर प्रदेश के किसानों को बरगलाने और अराजकता फैलाने के अघोषित कांग्रेसी एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी खाद-बीज के लिए किसानों को परेशान नहीं होने देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार संकल्पित है।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेता और पदाधिकारी कदम-कदम पर झूठ बोलने की आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। यूरिया और डीएपी खाद को लेकर कांग्रेस बिना वजह मिथ्या प्रलाप कर रही है जबकि अभी प्रदेशभर में नैनो यूरिया ,एनपीके, सुपर फास्फेट, ग्रोमोर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, किसानों को 6 लाख क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीज और मांग अनुसार नगदी कृषि ऋण का वितरण किया जा रहा है। इन सब का उपयोग से प्रदेश के किसान कृषि-कार्य को रफ्तार दे रहे हैं। लेकिन कांग्रेसी यह चाहते हैं कि किसानो में भ्रम फैले, किसानों में आशंकाओं के चलते अकारण दहशत और अफरा-तफरी मचे और फिर उस आड़ में कांग्रेसी अराजकता फैलाकर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाएँ। श्री शर्मा ने कहा कि अपने शासनकाल में तो कांग्रेसियों ने किसानों का सुकून छीन ही रखा था, अब सत्ता से उखाड़ फेंक दिए जाने के बाद भी कांग्रेसी किसानों की खुशी और उनका हित नहीं चाहते हैं और बेवजह के झूठ बोलकर के भ्रामक वातावरण निर्मित करना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस अपनी इस बदनीयती में कतई सफल नहीं होगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बैज को यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि भूपेश सरकार ने किसानों को बदहाल करने का पूरा सिलसिला चला रखा था। किसानों को कांग्रेस ने अपने शासनकाल में केवल छला। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने दो साल का बोनस नहीं दिया, धान का पैसा चार-चार किश्तों में रुला-रुलाकर किसानों को दिया, बारदाने तक की कमी थी, ठीक से धान खरीदी तक नहीं कर रहे, रकबा कटौती, धान जप्ती, नकली कीटनाशक से फसल को होने वाली क्षति से परेशान सैकड़ों किसानों ने कांग्रेस के शासनकाल में आत्महत्या की।

शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को उचित समर्थन मूल्य दे रहे हैं, फसल बीमा योजना दे रहे हैं, किसान सम्मन निधि दे रहे हैं। इसी प्रकार प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की समृद्धि के द्वार खुले हैं। भाजपा ने सत्ता में आते ही वादे के मुताबिक 25 दिम्बर को 2 साल का बकाया बोनस दिया। प्रदेश सरकार 31सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर पर किसान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीद रही है और धान की राशि एकमुश्त किसानों के खाते में जमा हो रही है।

2018 के पहले का जंगलराज फिर से वापस आ गया, गृहमंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें : बैज

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में अपराधिक घटनायें भयावह हो चुकी है। आम आदमी परेशान है, सरकार और पुलिस नागरिकों को सुरक्षा दे पाने में असफल साबित हो रही है। राजधानी में एक दिन पहले गोलीबारी हुई थी, अब शंकर नगर जैसे संभ्रांत इलाके में तीन बदमाशों ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को चाकूमार कर लूट लिया। राज्य के मनेन्द्रगढ़ में 10 बदमाशों ने एक नवयुवक की दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारकर हत्या कर दिया। दुर्भाग्यजनक है कि सरकार के मंत्री अपराधो पर लगाम लगाने पुलिसिंग का मजबूत करने के बजाय शुतुरमुर्ग वाला चरित्र दिखा रहे है। वे अपराधों को ही झुठलाने के लिये बयान देते है। मंत्रियों के इन बयानों से अपराधियों के हौसले और बुलंद हो रहे है। मंत्रियो के इन बयानों से ऐसा लगता है कि अपराधियों को सत्तारूढ़ दल के लोगो का संरक्षण है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने अभी 6 महिना नहीं हुये है प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है अपराधी बेलगाम हो चुके है सरेआम लोगो की हत्याएं की जा रही है गोलियां चल रही है। प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया है जो 2018 के पहले था गोलियां मार कर लोगो को लूटा जाता था अपराधी पकड़े नहीं जाते थे एक बार फिर से गोलिया चलायी गयी है अपराधी बैखोफ हो कर घूम रहे है यह भारतीय जनता पार्टी की जंगलराज है जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गृह मंत्री विजय शर्मा से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग करते हुए कहा कि 6 महीने की साय सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था खस्ताहाल में पहुंच गई है, 6 माह मे ही राजधानी में गोलीबारी की 4 घटना हुई है। अंतर्राज्यीय गैंगस्टर राज्य में पैर पसार रहे है सरकार है की मूकदर्शक बनी हुई है। 6 माह में राज्य में 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार, 200 से अधिक हत्यायें। चाकूबाजी, लूट, डकैती, चेन स्नेचिंग की अनगिनत घटनाएं हो चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की 2018 के पहले भी भाजपा की सरकार में पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल था। अवैध कारोबार, भू-माफिया, रेत माफिया, गांजा तस्कर, ड्रग्स तस्कर, मानव तस्करों का बोलबाला था। आज फिर वही स्थिति निर्मित हो गई है। कांग्रेस सरकार में जो मजबूत कानून व्यवस्था था उसे 6 महीने में ही साय सरकार ने पलीता लगा दिया है। गृह मंत्री सिर्फ हवा हवाई बयानबाजी करते हैं, धरातल पर कानून नाम की चीज नहीं है। चौक-चौराहों पर अवैध वसूली शुरू हो गया है।


साय सरकार की लापरवाही से हाईकोर्ट में अनुसूचित जाति, जनजाति का पदोन्नति में आरक्षण रूका : दीपक बैज

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण अनुसूचित जाति और जनजाति के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण के लाभ से वंचित होना पड़ा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार पदोन्नति में आरक्षण के लिये नई अधिसूचना जारी करे।


उच्च न्यायालय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार द्वारा आरक्षण के संबंधों में 22 और 30 अक्टूबर 2019 को एक अधिसूचना जारी किया था जिसमें प्रमोशन का कोटा निर्धारित किया था जिसमें वर्ग 1 से वर्ग 4 तक के अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को 13 प्रतिशत तथा अनुसूचित जनजाति कर्मचारियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था।

जिसके विरोध कुछ लोगों ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका लगाई थी लेकिन वर्तमान भाजपा की साय सरकार ने इस मामले में आरक्षण के संबंध में सही तथ्य अदालत के सामने नहीं रखे जिसके कारण अदालत ने कांग्रेस सरकार के समय जारी अधिसूचना को रद्द कर दिया और अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के कर्मचारियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। साय सरकार की लापरवाही से हाईकोर्ट में अनुसूचित जाति, जनजाति का पदोन्नति में आरक्षण रूका। भाजपा सरकार इस मामले में तत्काल निर्णय ले ताकि वंचित वर्ग को उनका अधिकार मिल सके।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वंचित वर्गो के आरक्षण की विरोधी है उसे जब-जब अवसर मिलता है वह आरक्षण को समाप्त करने का षड़यंत्र करती है। कांग्रेस के भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के सर्व समाज के लिये उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था किया था इसके लिये विधानसभा से आरक्षण संशोधन विधेयक सर्व सम्मति से पारित करवाया था जिसमें अनुसूचित जाति के लिये 13 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिये 32 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिये 27 प्रतिशत तथा अनारक्षित वर्ग के गरीबों के लिये 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। भाजपा ने इस आरक्षण विधेयक को 17 महीने राजभवन में रोकवा कर रखा है। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, आरक्षण विधेयक को राजभवन में रोके रहने का कोई कारण नहीं है। भाजपा यदि आरक्षित वर्ग को उनका हक देना चाहती तो अभी तक वंचित वर्गों को उनका आरक्षण का अधिकार मिलना शुरू हो गया होता।

देश में बदलाव की लहर, कांग्रेस की नेतृत्व में बनेगी सरकार : दीपक बैज

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। चुनाव आयोग द्वारा चुनावों की तिथियों की घोषणा का कांग्रेस पार्टी स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि “चुनाव की तिथि के घोषणा के बाद पूरे देश में, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित है। हमारी चुनावी तैयारियां पूरी हो चुकी है। देश में बदलाव की लहर चल रही है।


केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्नव में इंडिया गइबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हमारे 23 हजार बूथों पर कार्यकर्ता पूरी तरह से सजग है। जिला कांग्रेस कमेटियां, ब्लाक कांग्रेस कमेटियां, विधानसभा कांग्रेस कमेटियां और जो कांग्रेस की वार्ड स्तर की कमेटियों ने चुनाव में जाने के लिये तैयारियां पूरी कर ली है।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस मोदी की 10 साल की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जायेंगे। मोदी ने 100 दिन में महंगाई कम करने वादा किया था, किसानों की आय दुगुनी का करने का वादा किया था, हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था।

यह सब वादे विफल साबित हुये है। मोदी विफलता को लेकर हम जनता के बीच जायेंगे। मोदी को सरकार चलाते 10 साल पूरे हो गये लेकिन मोदी ने अपने एक भी वायदे को पूरा नही किया। मोदी के दोनों कार्यकाल कोरी बयानबाजी और लक्षेदार भाषणों में निपट गया।

कांग्रेस पार्टी ने दिया न्याय-बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जनता से वादा किया है युवा, किसान, महिलाओं सभी को न्याय देने का हमारे चुनाव प्रचार के केन्द्र में कांग्रेस की न्याय घोषणायें भी होगी। कांग्रेस पार्टी ने युवा न्याय दिया है,

जिसमें 30 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। हर महिला के खाते में 1 लाख रू प्रतिवर्ष का देने का वादा किया है। किसानों को समर्थन मूल्य की गारंटी देने का वादा किया है। इन सारे विषयों को लेकर जनता के बीच में जायेंगे। हमें पूरा भरोसा है चुनाव में हमे सफलता मिलेगी।

त्योहार में छत्तीसगढ़ की 22 ट्रेनों को रद्द करना राज्य के लोगो के साथ अन्याय: बैज

No comments Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ से हो कर गुजरने वाली यात्री ट्रेनों को मोदी सरकार द्वारा लगातार रद्द किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यात्री ट्रेनों को रद्द किए जाने से आम नागरिकों को परेशानी हो रही है ठीक राखी त्यौहार के अवसर पर 2 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिया गया तथा 22ट्रेन रद्द कर दिया गया है।


 मोदी सरकार जानबूझ कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों को परेशान कर रही है पहली बार ऐसा नहीं हुआ है पिछले दो तीन साल से छत्तीसगढ़ के लोगो को ट्रेन के मामले मे मोदी सरकार परेशान कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीते 3 साल और 5 माह में रायपुर से होकर गुजरने वाली 64382 ट्रेन को रद्द कर दिया गया। लोकल ट्रेनों को खड़ी कर दिया गया और सिर्फ मालगाड़ी को चलाया गया ताकि प्रदेश से कोयला बॉक्साइट आयरन ओर को ले जाया जा सके और रेल यात्री को हो रही असुविधा को नजरअंदाज किया गया।

 जब भी ट्रेनें रद्द हुई तब भाजपा के 9 सांसद मौन रहते थे और प्रदेश की रेल यात्री की समस्याओं पर चर्चा करने से भागते थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस शासन काल के समय से नियमित चलने वाली एक्सप्रेस सुपरफास्ट एवं पैसेंजर ट्रेनों को बंद किया गया इसका मुख्य कारण था मोदी सरकार का रेलवे को निजीकरण की ओर ले जाना।

 वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के नाम से ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा के नेता जब प्रदेश से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को बंद किया गया, डिब्बा की संख्या में कटौती किया गया, वंदे भारत ट्रेन की जगह महंगी दरों वाली तेजस को शुरू किया गया तब भी भाजपा के नेता मौन थे तेजस को बंद करके फिर वंदे भारत शुरू किया गया तब भी भाजपा के नेता मौन है। मोदी सरकार के रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को प्रयोगशाला बना दिया है और भाजपा के 9 सांसद जनता की समस्याओं पर मौन रहते हैं। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नें कहा कि लगातार ट्रेनों के रद्द होने से मोदी सरकार कि नीयत पर सवाल खड़ा होता है।ट्रेनों का रद्द होना एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कही रेल को बेचने कि साजिश तो नहीं कि जा रही है?मध्यम एवं गरीब वर्ग के लिए ट्रेन सस्ता एवं अच्छा साधन होता है। त्योहारी सीजन की शुरुआत हो रही है पिछली 3 साल से रक्षाबंधन के त्यौहार में ट्रेन के रद्द होने के कारण बहनें अपने भाई को राखी नहीं बांध पा रही है जबकि रक्षाबंधन का त्यौहार साल में एक बार आता है जिनका बेसब्री से भाई एवं बहन इस दिन का इंतजार करते हैं।

 दीपावली, दशहरा, ईद हर त्यौहार में ट्रेनों का रद्द होना आम जनता के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन गई है। वह ने इस समय भी परेशान एवं चिंतित है क्या मोदी सरकार के गलत नीति के कारण फिर से इस बार भी रक्षाबंधन में ट्रेन को रद्द कर दिया गया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.